Category: Uncategorized

मध्य प्रदेश : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सात बार के विधायक, मंत्री पद का व्यापक अनुभव

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा. भोपाल: मध्यप्रदेश के दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक जगदीश देवड़ा भाजपा के सात बार के विधायक हैं, जिन्होंने अपने छात्र जीवन से ही राजनीति में प्रवेश किया था और उन्होंने राज्य की भाजपा सरकारों की मंत्रिपरिषद में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी संभाली. भाजपा विधायक दल के नेता और उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव ने यहां लाल परेड ग्राउंड में एक भव्य समारोह में बुधवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. देवड़ा और एक अन्य उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला को राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने पद ... Read more

छत्तीसगढ़ : जमीनी स्तर से जुड़ाव वाला भाजपा का आदिवासी चेहरा हैं विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय. रायपुर: गांव के सरपंच से राज्य के मुख्यमंत्री तक का सफर तय करने वाले छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को शपथ ग्रहण की. कड़ी मेहनत और समर्पण के माध्यम से अपनी पहचान बनाने वाले वरिष्ठ आदिवासी नेता साय की पहचान राज्य में भाजपा के विनम्र नेता के रूप में है. इस छवि और मेहनत के बल पर ही साय कई बार सांसद रहे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में जगह भी हासिल की. वहीं, संगठनात्मक कौशल के कारण वह लंबे समय तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी रहे. जशपुर जिले ... Read more

गाजा में युद्ध “अंतरराष्ट्रीय समर्थन के साथ या उसके बिना” भी जारी रहेगा: इजरायल

गाजा पट्टी पर हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के अनुसार हमलों ने गाजा को बर्बाद कर दिया है. हमलों में 18,600 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. गाजा की सड़कों, स्कूलों और अस्पतालों को “अभूतपूर्व” क्षति हुई है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मंगलवार को युद्धविराम के गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव का जोरदार समर्थन किया. एएफपी के संवाददाताओं ने कहा कि गाजा पर अधिक हवाई हमले हुए और गोलीबारी हुई. खास तौर पर सबसे बड़े शहरी केंद्र गाजा शहर और दक्षिण में खान यूनिस और राफा में हमले किए गए. तेज ठंड और शरद ... Read more

MP विधानसभा अध्यक्ष से लेकर कई अहम पदों पर रह चुके हैं डिप्टी CM जगदीश देवड़ा, जानें उनसे जुड़ी ये 5 खास बातें…

देवड़ा अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग से हैं. उन्होंने 2023 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव मल्हारगढ़ (Malhargarh) सीट से लड़ा और 59,024 वोटों से जीत हासिल की. दूसरी ओर, शुक्ला रीवा विधानसभा सीट (Rewa Assembly seat) से पांच बार विधायक हैं और विंध्य प्रदेश क्षेत्र में पार्टी के एक मजबूत ब्राह्मण चेहरे के रूप में उभरे हैं. ये भी पढ़ें- मोहन यादव ने ली मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला बने डिप्टी सीएम जानें जगदीश देवड़ा के बारे में पांच मुख्य बातें… 1. मध्य प्रदेश के नीमच जिले के रामपुरा गांव में जन्मे जगदीश देवड़ा छह ... Read more

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकी हमले में 23 सैनिकों की मौत : सेना

इस हमले के बाद आत्मघाती हमला भी किया गया जिसके कारण इमारत ढह गई और कई लोग हताहत हुए. सेना ने कहा कि 12 दिसंबर की सुबह डेरा इस्माइल खान के दरबान इलाके में छह आतंकवादियों के एक समूह ने सुरक्षा बलों की चौकी पर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 23 सैनिक मारे गए. आधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सभी हमलावरों को मार गिराया जबकि पुलिस की नयी टुकड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और बाद में तलाशी अभियान शुरू किया गया. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से संबंद्ध और नवगठित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) ने इस ... Read more

भारत में एक दशक तक काम करने के बाद Omidyar Network समेटेगी अपना बिजनेस

नई दिल्ली: अमेरिकी फर्म और इम्पैक्ट इन्वेस्टमेंट कंपनी ओमिड्यार नेटवर्क इंडिया (Omidyar Network India) 2024 के आखिर तक भारत में अपना निवेश बंद कर देगा और बिजनेस समेट लेगा. अगले दो महीनों में ओमिड्यार का बोर्ड अपने पोर्टफोलियो और मौजूदा पार्टनरशिप का मूल्यांकन (Evaluation) करेगा. यह भी पढ़ें YourStory की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इम्पैक्ट इन्वेस्टमेंट कंपनी ओमिड्यार नेटवर्क इंडिया भारत में एक दशक तक काम करने के बाद अपना बिजनेस समेटेगी. ओमिड्यार नेटवर्क ग्रुप ने एक बयान में कहा, “कई महीनों के सोच-विचार के बाद ये फैसला लिया गया है. ओमिड्यार नेटवर्क इंडिया नया इंवेस्टमेंट करना बंद कर देगा. ... Read more

CBSE कक्षा 10वीं, 12वीं डेटशीट 2023 की रिलीज डेट, सीबीएसई  प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से

CBSE कक्षा 10वीं, 12वीं डेटशीट 2023 की रिलीज डेट नई दिल्ली: CBSE Class 10th, 12th Board Exam 2024 Date Sheet: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 10 अप्रैल 2024 को खत्म होंगी. सीबीएसई डेटशीट 2024 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जल्द ही जारी होने वाली है. बीते ट्रेंड की बात करें तो सीबीएसई 10वीं, 12वीं टाइमटेबल दिसंबर के अंतिम हफ्ते में जारी किया जाएगा. ऐसे में हो सकता है कि 20 दिसंबर के बाद बोर्ड परीक्षा 2024 डेटशीट जारी कर दी जाएगी. हालांकि बोर्ड ने इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा ... Read more

बच्चे ने टिफिन में खाई रोटी और मिर्च, मासूम का वीडियो देख लोगों ने कहा- काश, इसे सब्जी मिल जाती

इंटरनेट पर कई बार ऐसे वीडियोज सामने आ जाते हैं, जो जिंदगी की नंगी सच्चाई को दिखा जाते हैं और आपको सोचने पर मजबूर कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग भावुक हो रहे हैं. वीडियो में एक मासूम से बच्चे का चेहरे पर नजर आ रहे एक्सप्रेशन्स को देख आपका दिल भी रो पड़ेगा. वीडियो में बच्चे के एक्सप्रेशन्स देखने वाले को अंदर तक झकझोर देते हैं. यह भी पढ़ें अपनी स्माइल के पीछे आंसू छिपाता दिखा ये बच्चा छपरा जिला नाम के एक्स अकाउंट से शेयर ... Read more

PM मोदी ने आर्टिकल 370 और 35(A) पर SC के फैसले के बाद लिखा लेख, यहां पढ़ें

वहीं एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, अनुच्छेद 370 और 35 (ए) पर कल सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने संवैधानिक एकीकरण को बढ़ाया है. इसने भारत के लोगों के बीच एकजुटता के बंधन को भी मजबूत किया है, उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ विचार लिखे हैं. ये भी पढ़ें-“PoK को आजाद कराने का समय…अनुच्छेद 370 अब इतिहास” : VHP नेता आर्टिकल 370 और 35(A) पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना और मजबूत हुई है। जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में आए बदलाव पर पढ़िए मेरा यह आलेख…https://t.co/UBcwLqo8OA — Narendra Modi (@narendramodi) December ... Read more

जेएनयू की नयी नियमावली में शैक्षणिक इमारतों के 100 मीटर के दायरे में प्रदर्शनों पर रोक

प्रतीकात्मक तस्वीर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) द्वारा जारी नयी नियमावली के मुताबिक शैक्षणिक इमारतों के 100 मीटर के दायरे में पोस्टर चस्पा करना और धरना प्रदर्शन करने पर 20 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है या दोषी को संस्थान से निष्कासित किया जा सकता है जबकि ‘राष्ट्र विरोधी’ गतिविधि पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है. शैक्षणिक इमारतों में कक्षाओं और प्रयोगशालाओं के अलावा विभिन्न स्कूलों के अध्यक्षों के कार्यालय, डीन और अन्य पदाधिकारियों के कार्यालय को शामिल किया गया है. यह भी पढ़ें इससे पहले उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासनिक इमारत ... Read more