Category: Uncategorized

VIDEO: उर्फी जावेद के सोलर सिस्टम वाले ड्रेस को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने पकड़ लिया सिर, बोले- पूरा ब्रह्माण्ड…

उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो वायरल नई दिल्ली : सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अजब-गजब ड्रेसिंग स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. कभी जूट के बोरे से तो कभी प्लास्टिक तो कभी बोतल से वह अपने कपड़े बना लेती हैं. वहीं उन्होंने अपने हालिया लुक से उर्फी ने सभी को चौंका दिया है. इस बार तो उर्फी ने हद ही कर दी है. उर्फी ने ऐसी ड्रेस पहन ली है, जिसमें पूरा ब्रह्मांड ही उनके चारों ओर घूम रहा है. उर्फी की इस ड्रेस को देख सोशल मीडिया पर लोग उन्हें एक बार फिर जमकर ट्रोल कर रहे हैं. ... Read more

मुंबई उपनगर में इस चुनाव में महज 0.5% फर्स्ट टाइम वोटर, युवाओं में मतदान को लेकर क्यों नहीं है उत्साह?

नई दिल्ली: युवा वोटरों की संख्या बढ़ाने पर खूब सरकारी ज़ोर दिखता रहा है पर ये सफल कितना हो पाया ये कहना मुश्किल है. चार लोकसभा सीटों वाले मुंबई उपनगर का आंकड़ा बताता है कि जनसंख्या का सिर्फ़ 0.5% ही फर्स्ट टाइम वोटर है. यह आंकड़ा कम से कम 3% होना चाहिए. ऐसे में अब हाउसिंग सोसाइटीज (Housing Societies)  में भी रजिस्ट्रेशन कैंप लग रहे हैं. युवाओं को वोटिंग लिस्ट में जोड़ने की क्या क्या कोशिशें चल रही हैं. 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन करने वाले “पहली बार वाले मतदाताओं” की संख्या बहुत उत्साहजनक नहीं है. आर्थिक राजधानी का ... Read more

“सबसे जटिल प्रोजेक्‍ट” : NDTV से बोले धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्‍ट के CEO

एसवीआर श्रीनिवास ने बताया कि हम प्रोजेक्‍ट को लेकर डिजिटल सर्वे का काम शुरू हो चुका है और इसके तहत सभी लोगों के दस्‍तावेज स्‍कैन किए जाएंगे. साथ ही उन्‍होंने कहा कि बारिश का समय छोड़कर आठ महीने के अंदर सर्वे पूरा करने की कोशिश रहेगी. उन्‍होंने सर्वे की व्‍यापकता के बारे में बताते हुए कहा, “सिर्फ घरों का सर्वे नहीं होगा, बल्कि दुकान, इंडस्ट्रीज, स्कूल, मंदिर-मस्जिद सबका सर्वे होगा. धारावी में फिजिकल सर्वे भी होगा और सोशियो-इकोनॉमिक सर्वे भी होगा.” श्रीनिवास ने कहा कि दस्तावेजों में आधार कार्ड या वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस दिखाना जरूरी होगा.  कोई नहीं ... Read more

तंबाकू को लेकर बहस के बाद नशे में धुत यूपी पुलिस के जवान ने शिक्षक को मारी गोली, मौत

मुजफ्फरनगर (उप्र): वाराणसी से बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर मुजफ्फरनगर एसडी इंटर कॉलेज आए एक शिक्षक की पुलिस के एक मुख्य आरक्षी ने आपसी विवाद के बाद गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच तंबाकू को लेकर बहस हुई और इसके बाद नशे में धुत यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश ने स्कूल शिक्षक धर्मेंद्र कुमार को गोली मार दी. यह भी पढ़ें अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि वाराणसी के शिक्षा विभाग की एक टीम पुलिस की सुरक्षा में मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित एसडी इंटर ... Read more

मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की लीज रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की रिट याचिक खारिज कर दी. प्रयागराज: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की लीज रद्द करने के निर्णय को चुनौती देने वाली रिट याचिका सोमवार को खारिज कर दी. यह निर्णय न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेन्द्र की पीठ द्वारा पारित किया गया. इससे पूर्व, अदालत ने याचिकाकर्ता के वकील और प्रदेश के महाधिवक्ता की दलीलें सुनने के बाद 18 दिसंबर, 2023 को निर्णय सुरक्षित रख लिया था. राज्य सरकार की ओर से पेश हुए महाधिवक्ता ने बिना कारण ... Read more

मोहम्मद जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका, यूपी सरकार के फैसले के खिलाफ वाली याचिका खारिज

नई दिल्ली: आजम खान मौलाना मोहम्मद जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट (Maulana Mohammad Johar University Trust) को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट की चुनौती वाली याचिका को खारिज कर दिया है. ट्रस्ट ने यूपी सरकार के लीज के रद्द करने वाले फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता और जस्टिस क्षितिज शैलेंद्र की डबल बेंच ने यह फैसला सुनाया. यूपी सरकार के ट्रस्ट की लीज को रद्द करने के फैसले को अदालत ने बरकरार रखा है.   यह भी पढ़ें इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रामपुर के मौलाना मोहम्मद जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट के ... Read more

नाबालिग छात्रा पर टीचर ने लगाया 2000 रुपये चुराने का आरोप, लड़की ने कर ली खुदकुशी

लड़की के माता-पिता ने टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. नई दिल्ली: कर्नाटक में 14 वर्षीय स्कूल की छात्रा ने कथित तौर पर अपने टीजर द्वारा परेशान किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक उसकी टीचर को शक था कि उसने 2,000 रुपये चुराए हैं. लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि स्कूल में हुई इस घटना से परेशान होकर लड़की ने आत्महत्या की.  यह भी पढ़ें बागलकोट के सरकारी हाई स्कूल में शिक्षिका जयश्री मिश्रीकोटी और हेडमास्टर केएच मुजावर पर लड़की को परेशान करने का आरोप लगाया ... Read more

Parenting Tips: बच्चा एक बार में सुनेगा आपकी बात, कभी नहीं छुपाएगा कोई बात, बस इन 4 बातों का लगा लें रट्टा

Communicating with Your Child: इस तरह आप बच्चों के साथ कर सकते हैं खुलकर बातचीत Ways to Improve Communication With Your Child: बच्चों को जानने के लिए उनके साथ सख्त नहीं बल्कि उनका दोस्त बनना होता है. जब आप बच्चों के साथ उनके दोस्त बनकर बात करते हैं तो इससे वो अपने मन की बात आपसे शेयर करते हैं. इससे आपको बच्चे की परेशानी या उसे किस चीज से दिक्कत हो रही है के बारे में पता चल जाता है. इसलिए बच्चों के साथ कम्यूनिकेशन (Communicating) अच्छा होना बहुत जरुरी होता है. अगर आपके बच्चे आपसे डरे रहते हैं या ... Read more

दो दिन में एक बार स्नान, सप्ताह में एक दिन बाहर खाना… : बेंगलुरु को जल संकट से बचाने में जुटे लोग

जल संचयन सुविधाओं वाले ऊंचे-ऊंचे अपार्टमेंट में रहने वाले लोग भी अब पेयजल के लिए पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर हैं. ऐसे में कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं. बेंगलुरु में स्थित भोजनालय पानी के अधिक उपयोग से बचने के लिए डिस्पोजेबल कप, गिलास और प्लेटों का इस्तेमाल करने पर विचार कर रहे हैं. बेंगलुरु में गहराए जल सकंट को लेकर कई विद्यालय और बिल्डिंग एसोसिएशन ‘बारिश नहीं तो पानी नहीं’, ‘हर जगह पानी ही पानी लेकिन पीने के लिए एक बूंद भी नहीं’, ‘पानी का संरक्षण करें’ जैसे कई तरह से पोस्टरों के माध्यम से इस ... Read more

प्रयागराज के इंटर कॉलेज में हुई बमबाजी सीसीटीवी में कैद, नकाबपोशों के हमले में प्रिंसिपल घायल

दोनों युवक इंटर कॉलेज में बम फेंकने के बाद मौके से फरार हो गए. प्रयागराज: प्रयागराज के यमुनानगर के नैनी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक इंटर कॉलेज में बमबाजी की घटना के बाद सनसनी फैल गई है. मास्क पहने दो युवकों ने दो देसी बम कॉलेज के अंदर सरेआम फेंककर दहशत मचा दी. इस बमबाजी की घटना में कॉलेज के प्रिंसिपल जख्मी हुए हैं और उनके हाथ और चेहरे पर देसी बम के छर्रे लगे हैं. बताया जा रहा है कि यमुनानगर के नैनी कोतवाली क्षेत्र के गंगोत्री नगर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के अंदर बुधवार दोपहर करीब 12 ... Read more