Blog

बेहतर शिक्षा और रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा

जयपुर। एस.एस.जी. पारीक पी.जी. काॅलेज ऑफ एजुकेशन, बनीपार्क और जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय, लाडनूं के बीच शुक्रवार को एमओयू साइन हुआ, जिस पर पारीक बीएड काॅलेज की प्राचार्य डाॅ. प्रमिला दुबे और विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के हेड प्रो. बी.एल. जैन ने साइन किए। इससे अब विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ ही रिसर्च को नए आयाम मिलेंगे, तो पारीक काॅलेज के विद्यार्थी जैन विश्वविद्यालय में इंटर्नशीप के रूप में पढ़ाई के लिए जाएंगे और पारीक काॅलेज में भी विद्यार्थी इंटर्नशिप के लिए आएंगे। प्राचार्य डाॅ. दुबे ने कहा कि जैन विश्वभारती से एमओयू का फायदा विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों को ... Read more

किशोरपुरा सरपंच हरिओम मीना ने होनहार विद्यार्थियों को कराई हवाई यात्रा

दौसा। लालसोट उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत किशोरपुरा सरपंच  हरिओम मीना द्वारा 10 वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को हवाई यात्रा की घोषणा की गई थी। जिसके परिणामस्वरूप दो वर्षों में बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं के 15 सदस्यीय दल को जयपुर से दिल्ली के लिए हवाई यात्रा करवाई गई। दिल्ली में भ्रमण के दौरान ऐतिहासिक स्थान राष्ट्रपति भवन, लाल किला, महात्मा गांधी का समाधि स्थल राजघाट, कुतुबमिनार, अक्षरधाम मंदिर, लोटस टेंपल, हुमायूं का मकबरा आदि आदि स्थानों का भ्रमण ... Read more

गर्भस्थ शिशु के लिए खतरनाक हेमोलिटिक रोग से लड़ने की उम्‍मीद, इलाज के लिए बनी नई दवा

प्रेगनेंट और नवजात बच्चों में खतरनाक हेमोलीटिक एनीमिया रोग (एचडीएफएन) के इलाज के लिए एक नई दवा निपोकैलिमैब का परीक्षण किया गया है जिसके अच्छे रिजल्ट सामने आये हैं. यह एनीमिया के बढ़ने को स्लो कर देती है जिससे हाई रिस्क प्रेगनेंसी में गर्भ के अंदर ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत नहीं पड़ती है. एचडीएफएन एक गंभीर स्थिति है जिसमें मां और उसके भ्रूण का ब्लड टाइप असंगत होता है जिससे बच्चे में जानलेवा एनीमिया हो जाता है. आज के समय आम तौर पर कई अल्ट्रासाउंड करते हुए गर्भ के अंदर ही ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया जाता है. इसमें भ्रूण की मृत्यु, ... Read more

बैंकर, प्रोफेसर से लेकर छात्र तक… बांग्लादेश के नए 'बॉस' मोहम्मद यूनुस की टीम से मिलिए

नई दिल्ली: नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के सदस्यों ने ऐसे समय शपथ ली है, जब बांग्लादेश शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के पतन के बाद अभूतपूर्व संकट से गुजर रहा है. बांग्लादेश की नवगठित सरकार में 17 सदस्य हैं. अंतरिम सरकार के सभी सदस्यों का संक्षिप्त परिचय इस प्रकार है- डॉ मोहम्मद यूनुस प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ग्रामीण बैंक के संस्थापक हैं. डॉ यूनुस को ग्रामीण बैंक की स्थापना करने और माइक्रोक्रेडिट तथा माइक्रोफाइनेंस की अवधारणाओं को आगे बढ़ाने के लिए 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्होंने ... Read more

जिला पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाईन में विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

सवाई माधोपुर। “मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान” “हरियालो राजस्थान” “एक पेड़ मां के नाम” के अन्तर्गत जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने गुरूवार को स्टेप बाई स्टेप के विद्यार्थियों के साथ पुलिस परेड़ ग्राउंड में पौधारोपण कर विद्यार्थियों एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारा लक्ष्य न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाना है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि पौधे जीवित रहें और फल-फूल सकें। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत कम से कम एक-एक पौधा लगाकर उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी लेकर ... Read more

डेढ़ घंटे की बारिश ने 15 साल की मेहनत पर फेर दिया पानी, दिल्ली IIT को हो गया ये बड़ा नुकसान

नई दिल्ली: दिल्ली की बारिश से पूरी दिल्लीवासियों को परेशानी हुई है. सड़कों में गड्ढे पड़े हैं, घरों और बेसमेंट में पानी घुस गए हैं. इसी बीच दिल्ली के आईआईटी के रिसर्च लैब भी तबाह हुआ है. दरअसल 29 जून को दिल्ली की बारिश में आईआईटी की प्रयोगशाला में खासा नुकसान हुआ है. अरबिंदो रोड का ड्रेनेज सिस्टम खराब होने के चलते बेसमेंट के लैब में पानी भर गया. कुसुमा प्रयोगशाला में ड्रेनेज का पानी आने से रिसर्च छात्रों के 15 साल का बॉयोलॉजिकल क्षेत्र में किए गए टिश्यू कल्चर रिसर्च बरबाद हो गया. 15 साल की मेहनत बेकार कुसुमा ... Read more

45 रुपए स्कॉलरशिप, पुराना स्कूटर, छोटा घर; लेकिन काम बड़े… 'विज्ञान रत्न' के जीवन पर एक नजर

दिल्ली: वो PHD स्टूडेंट, जिसको हर महीने महज 45 रुपए स्कॉलरशिप थी, असिस्टेंड प्रोफेसर रहते भी जो नया स्कूटर नहीं खरीद सके… इतनी साधारण सी जिंदगी जीने वाले उस शख्स ने कहां सोचा होगा कि एक दिन वह विज्ञान के सबसे बड़े सम्मान से नवाजे जाएंगे. सादा सा नाम गोविंदराजन (Govindarajan Padmanabhan) एक दिन इतना खास हो जाएगा कि हर किसी की जुबान पर होगा. हम बात कर रहे हैं देश का पहला विज्ञान रत्न पाने वाले गोविंदराजन पद्मनाभन की. वही गोविंदराजन पद्मनाभन, जो भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) के पूर्व डायरेक्टर हैं और वर्तमान में वह IISc बेंगलुरु में मानद ... Read more

देश में 600 से ज्यादा बी-स्कूलों में मिलेगा एडमिशन

जयपुर। देशभर में 600 से ज्यादा बी-स्कूलों में दाखिला मिलेगा। इन स्कूलों में 20 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश का मौका दिया जाएगा। इसकी एमबीए और पीजीडीएम पाठ्यक्रम और परीक्षा के लिए आवेदन की पहल अभी चल रही है। अखिल भारतीय प्रबंधन संघ मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट-2024 के लिए पंजीकरण इंटरनेट आधारित टेस्ट (आईबीटी) की 9 अगस्त तक है और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए अंतिम तिथि 11 अगस्त, 2024 है। इन बी-स्कूलों में दिल्ली स्कूल आॅफ बिजनेस (वीआईपीएस-टीसी), (नई दिल्ली), बिमटेक (नोएडा), जिÞमे (कोच्चि), कलकत्ता बिजनेस स्कूल (कोलकाता), डॉ. डीवाई पाटिल बी स्कूल, (पुणे) और एनईआरआईएम ग्रुप ऑफ ... Read more

बीकानेर में पांच इंच से ज्यादा बारिश, मौसम में ठंडक घुली

जयपुर। प्रदेश में मानसून की झमाझम के बीच कुछ जिलों में बुधवार को भी हल्की बारिश का दौर जारी रहा। बूंदी में बरसात के कारण एक मकान ढह गया। मलबे में 14 और 12 साल की दो बहनें दब गई जिनमें में बड़ी बहन की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल है। वहीं जोधपुर में स्कूल वैन पर एक पेड़ गिर गया। इसमें 12 बच्चे फंस गए। हालांकि, कोई घायल नहीं हुआ है। पाली, जोधपुर, जैसलमेर सहित कई जिलों में भारी बारिश का दौर थम गया है, जिसके बाद प्रशासन ने वहां बने बाढ़ के हालात से निपटने की ... Read more

काफी अफोर्डेबल प्राइस में मिल रहे हैं अमेरिकन टूरिस्टर, स्काईबैग समेत अन्य ब्रांड्स के बैकपैक, 80% तक की होगी बचत

अमेज़ॅन ग्रेट फ़्रीडम फेस्टिवल हमारे सामने है, जो बेहतरीन प्रोडक्ट्स की एक सीरीज पर अविश्वसनीय छूट और डील्स लेकर आ रहा है. यदि आप अपने लिए एक स्टाइलिश और ट्रेंडी बैगपैक की खोज कर रहे हैं, तो ये डील्स आपके लिए ही हैं. चाहे आप एक ड्यूरेबल ट्रेवल बैग की आवश्यकता वाले ग्लोबट्रोटर हों या एक स्टाइलिश और प्रैक्टिकल बैकपैक की तलाश में स्टूडेंट हों, इस सूची में सभी के लिए कुछ न कुछ डिज़ाइन किया गया है. 80% तक की छूट के साथ, यह अमेरिकन टूरिस्टर, स्काईबैग्स और अन्य टॉप ब्रांडों से हाई क्वालिटी वाले बैकपैक प्राप्त करने का ... Read more