Blog

बाढ़ में डूबे UP के 15 जिले, राजस्थान-हिमाचल में रेड अलर्ट, जानिए 7 दिन कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

नई दिल्ली: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु समेत उत्तर भारत और दक्षिण भारत के राज्यों में मॉनसून की बारिश जारी है. यूपी में भारी बारिश के बाद 15 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. जबकि बिहार के कुछ हिस्सों में बाढ़ के हालात हैं. चेन्नई और बेंगलुरु में भारी बारिश ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डाला है. हिमाचल में बारिश और लैंडस्लाइड के बाद तबाही मची है. यहां शिमला-किन्नौर समेत 2 नेशनल हाइवे और 195 सड़कें बंद हैं.  इस बीच भारत के मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 7 दिनों के लिए मौसम का अपडेट दिया है. ... Read more

प्राइवेट स्कूलों को महंगी पड़ सकती है अब एडमिशन में आनाकानी

कोटा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शहर के प्राइवेट स्कूलों द्वारा आरटीई में चयनित विद्यार्थियों को एडमिशन देने में आनाकानी की जा रही है। अभिभाावकों की लागतार शिकायतें मिलने के बाद शिक्षा विभाग अब एक्शन मोड में आ गया। विभाग की ओर से सभी प्राइवेट स्कूलों को सख्त हिदायत दी गई है कि सत्र 2024-25 में नर्सरी कक्षाओं में दाखिला देने में आनाकानी की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सरकार के आदेशों का उल्लंघन करना महंगा पड़ सकता है। शिक्षा के अधिकार को लेकर सरकार गंभीर है।  मान्यता समाप्ती तक की हो सकती है कार्रवाईशिक्षा विभाग ... Read more

खस्ताहाल शिक्षा का मंदिर: मासूमों की जिंदगी पर संकट

मनोहरथाना। मनोहरथाना ब्लॉक में शिक्षा के मंदिर पूरी तरह से बदहाली का शिकार हो चुके हैं। मनोहरथाना ब्लॉक स्थिति राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिपुरा में बने कमरों और बरामदों की छत पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। छत कब गिर जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है जिससे  मासूमों की जिंदगी पर मौत का संकट मंडरा रहा है लेकिन शिक्षा विभाग के अफसरों का  इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इस सरकारी स्कूल में शिक्षा के नाम पर मासूमों को मौत के मुंह में धकेलने का काम चल रहा है लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारी आंख मूंद कर बैठे ... Read more

निर्भया में आने से जीवन हुआ निर्भय, टीम की सदस्यों में आया बदलाव

जयपुर।  संकोच इतना था कि कहीं जाने पर थाली में दूसरी चपाती लेने में भी झिझक होती थी…किसी के सामने बोलना तो दूर सामने वाले के देखने पर आंखें जमीन खुरेदने लगती थी, लेकिन आज छात्राओं को ‘गुड टच, बेड टच’  की जानकारी देकर जीवन का सबक सिखा रही हैं। जीवन में एक दौर ऐसा भी रहा है, जब पतिदेव को ऑफिस छोड़ने के लिए निवेदन करना पड़ता था, कही जाने पर उनकी मिजाजपुर्सी की जाती थी, लेकिन आज खुद ही फरार्टे से बाइक पर दौड़ती हुई पहुंच जाती हैं। सबसे बड़ा बदलाव तो यह आया कि आत्मविश्वास ने जीवन ... Read more

मक्का जैसा लगता है…; मेघालय की यूनिवर्सिटी के गेट में हिमंता बिस्व सरमा को क्यों दिखा 'जिहाद'?

नई दिल्ली: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इस बार फिर उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिसका चर्चा में आना तय था. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मेघालय विश्वविद्यालय के गेट पर जो बयान दिया, अब वो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि विश्वविद्यालय की इमारत की वास्तुकला मक्का की संरचना से मेल खाती है, जबकि यह गेट मेघालय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का है. यूनिवर्सिटी के गेट में असम सीएम को क्यों दिखा ‘जिहाद’? मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी शहर के ... Read more

विनय मोहन क्‍वात्रा अमेरिका में भारत के नए राजदूत नियुक्‍त

अमेरिका में भारत के राजदूत नियुक्त किये गए विनय मोहन क्वात्रा अमेरिका की राजधानी पहुंचे और उन्होंने आज पदभार संभाल लिया है. वह तरनजीत सिंह संधू का स्थान लेंगे, जो इस साल की शुरुआत में विदेश सेवा से सेवानिवृत्त हुए और 2020 से 2024 तक अमेरिका में भारत के शीर्ष राजनयिक के रूप में कार्य किया. भारतीय-अमेरिकी संगठन और गैर-सरकारी एवं गैर लाभकारी संस्थाओं ने राजनयिक विनय क्वात्रा को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किए जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि द्विपक्षीय संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए वे उनके साथ काम करने को ... Read more

वक्फ बोर्ड की दौलत देश में कहां-कहां फैली हुई है, जानिए हर राज्य का हिसाब-किताब

नई दिल्ली: सरकार ने संसद के मानसून सत्र में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किया था.लेकिन विपक्ष के भारी विरोध के बाद सरकार ने इसे संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजने का फैसला किया.लोकसभा अध्यक्ष ने 31 सदस्सीय संयुक्त संसदीय समिति का गठन कर दिया है.बीजेपी ने इस विधेयक का विरोध करने वालों को मुसलमानों का विरोधी बताया है.वहीं विपक्ष इसे ध्रुवीकरण करने वाला विधेयक बता रहा है. विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार ने इसको लेकर मुसलमानों को विश्वास में नहीं लिया है. कहा यह जा रहा है कि देश में रेलवे और सेना के बाद सबसे ... Read more

बारिश बादलफाड़, 'जलग्राम' से 'जलपुर' तक : देखिए शहरों का क्या हाल

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश से लोग परेशान हैं. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब,  उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश से तबाही देखने को मिल रही है.  राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश होने के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘येलो’ चेतावनी जारी की है. विभाग ने कहा कि मध्य, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी दिल्ली में सुबह बारिश हुई. दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा. आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की ... Read more

NIRF Ranking 2024: भारत में टॉप यूनिवर्सिटी-कॉलेज की लिस्ट जारी, आईआईटी मद्रास देश का बेस्ट संस्थान, जानिए इंजीनियरिंग-मेडिकल के लिए बेस्ट कॉलेज की लिस्ट 

नई दिल्ली: NIRF Ranking 2024 And Top University-College List: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज, 12 अगस्त को एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 जारी कर दी है. यह लिस्ट 13 विभिन्न श्रेणियों में जारी की गई है. ओवरऑल कैटेगरी में आईआईटी मद्रास टॉप पर है, दूसरे स्थान पर आईआईएससी बेंगलुरु और तीसरे स्थान पर आईआईटी बॉम्बे है. इंजीनियरिंग कैटेगरी में भी आईआईटी मद्रास शीर्ष पर है, आईआईटी दिल्ली दूसरे और तीसरे नंबर पर आईआईटी बांबे है. मेडिकल कैटेगरी में एम्स दिल्ली टॉप पर है, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ (PGIMER, Chandigarh) दूसरे स्थान पर है और क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर तीसरे स्थान पर है. ... Read more

शिक्षा की राह हुई आसान, शिक्षकों ने बदली स्कूल की सूरत

मनोहरथाना। शिक्षक चाहे तो स्कूल का माहौल बदल सकते है। ऐसा ही कुछ प्रयास किया झालावाड़ के मनोहरथाना ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसखेड़ी मेवातियां के एक सरकारी स्कूल के संस्था प्रधान ने और उसमें सहयोग दिया उनके शिक्षकों ने। सभी ने मिलकर स्कूल की तस्वीर ही बदल दी। स्कूल और शिक्षा व्यवस्थाओं सुधारने के जुनून के साथ इन्होने सरकारी स्कूल का कायाकल्प ही कर दिया। यह स्कूल है राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसखेड़ी मेवातियां। इस स्कूल के हर कमरे में ना केवल सीसीटीवी कैमरे लगे हुए बल्की पूरा विद्यालय पेड़ पौधे से हरा भरा है। स्कूल के कार्यवाहक ... Read more