Tag: अरविंद केजरीवाल
दो दिन के बाद CM की कुर्सी से इस्तीफा दूंगा… दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का बड़ा ऐलान
नई दिल्ली: Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आज कहा कि मैं दो दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाला हूं. मेरी तरह मनीष सिसोदिया भी तब तक दिल्ली के उपमुख्मंंत्री और दिल्ली के शिक्षा मंत्री का पद नहीं संभालेंगे. जब तक जनता ये नहीं कहती कि हम ईमानदार हैं. अगर आपको लगता है केजरीवाल ईमानदार है तो चुनाव में जमकर वोट दे. केजरीवाल ने कहा कि आज मैं जनता की अदालत में आया हूं. मैं आपसे पूछने आया हूं कि क्या आप केजरीवाल को ईमानदार मानते हो ... Read more
शिक्षित महिला को जमानत मिलनी ही नहीं चाहिए?… कविता को बेल देते हुए SC ने ASG को लगाई फटकार, जानें कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
नई दिल्ली: दिल्ली के शराब नीति केस (Delhi Liquor Policy Case) में तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी और भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के. कविता (K Kavitha)को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से मंगलवार को जमानत मिल गई. अदालत ने कविता की जमानत याचिका मंजूर करते हुए कहा कि इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है. ट्रायल के जल्द पूरा होने की उम्मीद नहीं है. के कविता 5 महीने से जेल में बंद हैं. महिला होने के नाते उन्हें PMLA के सेक्शन 45 के तहत बेल मिलनी चाहिए. कोर्ट ने कहा कि अंडर ट्रायल कस्टडी को सजा ... Read more
जेल डायरी : मनीष सिसोदिया ने बताया सलाखों के पीछे कैसे काटे 17 महीने?
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) कथित शराब घोटाले मामले में जेल से जमानत पर रिहा हो गए हैं. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने एनडीटीवी के साथ बात करते हुए तमाम मुद्दों पर बात की. सिसोदिया ने कहा कि जब मैं जेल गया तो मेरे दिमाग में एक ही सवाल था कि जेल में रहूंगा तो समय का सदुपयोग कैसे करूंगा. मैंने सोचा कि इसका उपयोग एक ही हो सकता है कि जेल में रहकर पढ़ो. और मेडिटेशन करो. मैंने खूब मेडिटेशन किया और पढ़ाई की. जम कर ... Read more
जेल जाने के बावजूद भी क्यों नहीं दिया इस्तीफा? केजरीवाल ने किया खुलासा
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सुप्रीम कोर्ट से 21 दिन की अंतरिम जमानत मिलने के बाद शुक्रवार रात तिहाड़ जेल से बाहर आ गए. जेल से लौटने के बाद उनके तेवर पहले से भी ज्यादा सख्त नजर आ रहे हैं. शनिवार को वह मीडिया से मुखातिब हुए. इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव (LokSabha Elections 2024) के लिए रोड शो भी किया. मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने इस्तीफा क्यों नहीं दिया. उन्होंने कहा कि 21 मार्च को उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही बीजेपी लगातार उनके ... Read more
दिल्ली जैसी व्यस्त राजधानी में मुख्यमंत्री का पद औपचारिक नहीं, उन्हें 24×7 उपलब्ध रहना होगा : दिल्ली हाईकोर्ट
अदालत ने आगे कहा कि दिल्ली जैसी व्यस्त राजधानी में मुख्यमंत्री का पद औपचारिक नहीं है और यह एक ऐसा पद है, जहां पद धारक को 24X7 यानी सातों दिन चौबीस घंटे उपलब्ध रहना होता है. इस टिप्पणी को आप के लिए एक और बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है. आप ने कहा है कि सीएम केजरीवाल जेल में रहने के दौरान सरकारी मामलों में अपनी भूमिका बनाए रखेंगे. पीठ ने कहा, “राष्ट्रीय हित और सार्वजनिक हित की मांग है कि इस पद पर रहने वाला कोई भी व्यक्ति लंबे समय तक या अनिश्चित समय के लिए ... Read more
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से जेल में मिलीं पत्नी सुनीता केजरीवाल
नई दिल्ली: सुनीता केजरीवाल ने तिहाड़ जेल जाकर अपने पति और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुनीता केजरीवाल को आज अरविंद केजरीवाल से मिलने की अनुमति दी थी. दरअसल कल तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुनीता केजरीवाल को अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की अनुमति नहीं दी थी. तिहाड़ जेल प्रशासन की और से कहा गया था कि सोमवार (29 अप्रैल) को आतिशी और फिर मंगलवार को भगवंत मान की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात होनी है. ऐसे में सोमवार की सुनीता केजरीवाल की मुलाकात नहीं होगी और मंगलवार के बाद कभी कराई जाएगी. हालांकि अब तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुनीता केजरीवाल ... Read more
भाजपा डरी हुई है, AAP को बदनाम कर खत्म करना चाहती है : सीएम अरविंद केजरीवाल
तरन तारन: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) उनकी पार्टी से डरी हुई है और उसे बदनाम कर खत्म करना चाहती है. एक निजी कंपनी से बिजली संयंत्र को पंजाब सरकार द्वारा अधिग्रहीत करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने ‘आप’ शासित पंजाब के करीब आठ हजार करोड़ रुपये रोक कर रखे हैं. यह भी पढ़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ आज भाजपा केवल एक पार्टी से डरती है और वह ‘आप’ ... Read more
Delhi में स्कूल की विंटर वेकेशन पर लेटेस्ट अपडेट, क्या इस साल भी बढ़ेंगी सर्दी की छुट्टियां
Delhi में स्कूल की विंटर वेकेशन पर अपडेट नई दिल्ली: Delhi School Winter Break: दिल्ली में ठंड और प्रूदषण का स्तर बढ़ने लगा है. प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लग रहा है कि दिल्ली सरकार जल्द ही स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो यह दूसरी बार होगा जब राज्य सरकार शैक्षणिक संस्थानों के लिए छुट्टियों की घोषणा करेंगे. नवंबर में, दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई के बढ़ते स्तर को देखते हुए 10 दिनों के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया था. यह भी पढ़ें CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 ... Read more
“गालियों की राजनीति…” : योगी आदित्यनाथ के प्रहार का अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो वाले ट्वीट को हिंदी में री-ट्वीट करते हुए कहा, “गंदी गालियां, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार या गंदी राजनीति चाहिए तो उन्हें वोट दो. स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क चाहिए तो मुझे वोट दो.” वहीं, योगी आदित्यनाथ के ट्वीट किए गए वीडियो का कैप्शन था- “आम आदमी पार्टी का यह नमूना जो दिल्ली से आया है, वास्तव में आतंकवाद का हमदर्द है.” अगर गंदी गाली गलौज चाहिए, गुंडागर्दी चाहिए, भ्रष्टाचार चाहिए, गंदी राजनीति चाहिए तो इनको वोट दे देना। अगर स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़कें चाहिए तो मुझे वोट दे देना। https://t.co/kNtrOR2azB ... Read more
“बीजेपी ऑफिस में लिखी हुई रिपोर्ट”: 1,300 करोड़ के क्लासरूम घोटाले के आरोप पर AAP
दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय (डीओवी) द्वारा दिल्ली सरकार के स्कूलों के लिए कक्षाओं के निर्माण में कथित अनियमितताओं की जांच ‘स्पेशलाइज्ड एजेंसी’ द्वारा कराने की सिफारिश के तुरंत बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है और बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. यह भी पढ़ें उन्होंने आरोप लगाया कि एफआईआर, आरोप पत्र, विजिलेंस रिपोर्ट सभी कुछ बीजेपी के ऑफिस में लिखा जाता है और मीडिया को वितरित कर दिया जाता है. ये मंत्रियों को नहीं दिया जाता. केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने 17 फरवरी, 2020 की रिपोर्ट में राष्ट्रीय राजधानी ... Read more