Tag: बिहार

पश्चिम एशिया में काम करने वाले भारत के ज्यादातर श्रमिक उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु के : रिपोर्ट

मुंबई: खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के देशों में निर्माण उद्योग में काम करने वाले भारत के ज्यादातर श्रमिक या मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और तमिलनाडु से हैं. एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है. प्रवासी श्रमिकों को उद्यमों से जोड़ने वाले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित मंच ‘हंटर’ के आंकड़ों के अनुसार, भारत से जीसीसी देशों में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और तमिलनाडु के सबसे अधिक मजदूर हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि चिनाई, बढ़ई, प्लंबिंग, बिजली का काम और वेल्डिंग जैसे निर्माण कौशल में दक्षता रखने वाले और निर्माण परियोजनाओं में पूर्व अनुभव रखने वाले श्रमिकों की ... Read more

बिहार : नीतीश ने राजद के तीन मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया

नीतीश कुमार ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को गन्ना उद्योग मंत्री बनाया है.  खास बातें नीतीश कुमार ने शनिवार को अपेन मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है नीतीश ने राजद के तीन मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया है चर्चा में रहे शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया है पटना: बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार रात अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए अपने सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तीन मंत्रियों के विभाग बदल दिए हैं. अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में रहे शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया है. इस ... Read more

बिहार:  नीतीश कुमार ने अपनी संपत्ति का दिया विवरण, इन मंत्रियों ने भी की घोषणा 

मुख्यमंत्री के पास नई दिल्ली के द्वारका में एक सहकारी आवास सोसायटी में केवल एक आवासीय फ्लैट है.  पटना: बिहार सरकार (Bihar Government) की वेबसाइट पर अपलोड किए गए संपत्ति के ताजा विवरण के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 1.64 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति के मालिक हैं. बिहार सरकार की वेबसाइट पर 31 दिसंबर को अपलोड किए गए मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों की संपत्ति के विवरण के अनुसार, नीतीश के पास 22,552 रुपये नकद हैं और विभिन्न बैंकों में लगभग 49,202 रुपये जमा हैं. नीतीश कुमार सरकार द्वारा सभी कैबिनेट मंत्रियों के लिए प्रत्येक कैलेंडर ... Read more

बिहार: नीतीश सरकार ने लगभग 3.5 लाख नियोजित शिक्षकों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने का लिया फैसला

पटना: बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने मंगलवार को राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों में कार्यरत लगभग 3.5 लाख नियोजित शिक्षकों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने का फैसला किया है. इस आशय का निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में लिया गया . मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्दार्थ कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल ने ‘‘बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023” को स्वीकृति प्रदान कर दी है .उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तुरंत बाद ये संविदा पर कार्यरत शिक्षक स्थायी सरकारी कर्मचारी की स्थिति ... Read more

बिहार के शिक्षा विभाग के अधिकारी का किडनैप, रातभर कार में घुमाया…नाले में फंसी गाड़ी तो…

किडनैपरों ने अधिकारी को गाड़ी समेत अगवा कर लिया था खास बातें अधिकारी को गाड़ी समेत अगवा कर लिया गाड़ी नाले में जा फंसी किडनैपरों की तलाश जारी बिहार के हाजीपुर में शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी का उस वक्त अपहरण कर लिया गया जब वे अपनी गाड़ी से हाजीपुर से पटना लौट रहे थे. वारदात को लेकर दर्ज कराई गई एफआईआर में फिरौती के लिए अपहरण किये जाने का जिक्र है. यह भी पढ़ें किडनैप हुए अधिकारी, वैशाली के शिक्षा महकमे में तैनात बड़े अधिकारी के तौर पर तैनात हैं. 16 दिसंबर की रात हाजीपुर अपने कार्यालय से ... Read more

बिहार : बेगूसराय में नर्सरी की 2 छात्राओं के साथ रेप, आरोपी वैन चालक गिरफ्तार

पटना: बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. स्कूली वैन चालक ने दो स्कूली छात्राओं से रेप की घटना को अंजाम दिया है. दोनों मासूम के साथ स्कूल से घर पंहुचाने के दौरान रास्ते में वैन ड्राइवर ने घटना को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दूसरी ओर घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कूली वैन में आग लगा दी. घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है. बताया जाता है कि मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद ड्राइवर दोनों बच्ची को घर लेकर ... Read more

खुलने वाले हैं स्कूल, चेक करें आपके बच्चे को कब से जाना है पढ़ने

School Reopen: लंबी छुट्टियों के बाद अब स्कूल खुलने जा रहे हैं. एक बार फिर से स्कूलों में घंटियां बजेंगी और स्कूल कैंपस बच्चों से गुलजार हैं. हालांकि स्कूल भेजने के पहले अभिवावकों के जान लेना चाहिए कि उनके राज्य में कब से स्कूलों को दुबारा से खोला जा रहा है. ऐसे में आज हम सभी राज्यों के स्कूलों की लिस्ट ले कर आए हैं. जिससे आपको स्कूल खुलने की पूरी जानकारी एक ही जगह पर मिल सके. बता दें कि उत्‍तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण स्कूलों को बंद किया गया था, जबकि कई स्कूलों ... Read more

बिहार : 7वीं क्लास के पेपर में कश्मीर को बताया अलग देश, विवाद बढ़ने पर कहा- ये मानवीय भूल

कक्षा सातवीं की अंग्रेजी की परीक्षा में कश्मीर को लेकर सवाल पूछा गया था. बिहार के किशनगंज जिले में एक स्कूल के कक्षा 7 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के पेपर को लेकर बवाल हो गया है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से ली गई परीक्षा में कश्मीर (Kashmir) को अलग देश बताकर सवाल पूछा गया. इस मामले पर विवाद बढ़ गया है. स्कूल के हेड टीचर एस के दास ने इसे मानवीय भूल करार दिया है. उनका कहना है कि उन्हें यह बात बिहार शिक्षा बोर्ड के माध्यम से पता चली है. परीक्षा में सवाल पूछना था कि कश्मीर के ... Read more

आरजेडी नेता ने कहा- क्या प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी को मिल रही चुनौती को कमजोर करने की सुपारी ले ली?

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने प्रशांत किशोर की पदयात्रा को लेकर सवाल उठाए हैं. पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) ने कहा है कि महात्मा गांधी का फ़ोटो लेकर बिहार के चम्पारण से पद यात्रा की शुरूआत करने वाले प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) जी का मक़सद क्या है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है. भले ही प्रशांत गांधी का नाम लेते हों, लेकिन गांधी को गाली दिए जाने को लेकर अभी तक उन्होंने मुंह नहीं खोला है. हिंदुओं और मुसलमानों के बीच बेहतर रिस्ता गांधी को अपने प्राण से ... Read more

बिहार बोर्ड ITI लैंग्वेज परीक्षा 2022 रिजल्ट घोषित,  जुलाई में हुई थी परीक्षा

बिहार बोर्ड ITI लैंग्वेज परीक्षा 2022 रिजल्ट घोषित नई दिल्ली: BSEB ITI Language Exam Result 2022 OUT: बिहार आईटीआईटी लैंग्वेज परीक्षा 2022 परिणाम का इंतजार खत्म हो चुका है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग हायर सेकेंडरी (ITI) लेवल लैंग्वेज (हिंदी और अंग्रेजी) परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. बिहार बोर्ड ने आईटीआई लेवल लैंग्वेज की परिणाम अपने आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जारी किया है. इस परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. बीएसईबी आईटीआईटी लैंग्वेज एग्जाम रिजल्ट ( BSEB  ITI Language exam result 2022) को डाउनलोड ... Read more