Tag: श्रीनगर गढ़वाल
सरकारी नौकरी की गारंटी! फ्री में देते हैं फिजिकल की ट्रेनिंग, दर्जनों को बनाया सेना और पुलिस का हिस्सा
कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल.सेना या पुलिस का हिस्सा बनने वाले युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती फिजिकल एग्जाम की होती है. युवा अक्सर लिखित परीक्षा में पास तो हो जाते हैं लेकिन सही गाइडेंस न मिलने के कारण शारीरिक परीक्षा में क्वालीफाई नहीं कर पाते हैं. ऐसे में उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल के विकास शाह युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाते हैं, जिससे कि प्रतियोगी परीक्षाओं के बाद छात्रों को फिजिकल देने में किसी तरह की दिक्कत न हो. वहीं स्कूली बच्चों को भी विकास प्रशिक्षण देते हैं ताकि वे स्पोर्टस में भी बेहतर ... Read more
सर्दियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो चले आएं पहाड़ में यहां प्रकृति के बीच, यादगार बन जाएगी ट्रिप
स्कूल, कॉलेज की सर्दियों की छुट्टियां पड़ चुकी हैं. अगर आप भी सर्दियों की छुट्टियां पहाड़ की शांत फिजाओं में बिताना चाहते हैं, तो बैग पैक कर लीजिए और चले आइए पौड़ी गढ़वाल की इन जगहों पर. यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी, जंगल कैंपिंग, सुंदर वादियों के दीदार कर सकते हैं इस बीच अगर आपकी किस्मत अच्छी रही तो आपको यहां बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है. (कमल किशोर पिमोली /पौड़ी गढ़वाल)
अब नहीं जाना होगा गोवा…श्रीनगर गढ़वाल में लें जेट स्कीइंग और स्पीड बोट का मजा
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल.जेट स्की और स्पीड बोटिंग (मोटर बोट) का मजा लेने के लिए अब आपको गोवा या फिर उत्तराखंड के टिहरी जाने की जरूरत नहीं है. पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल में ही आप अलकनंदा नदी की लहरों के साथ रोमांच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके लिए स्थानीय प्रशासन की पहल पर बोटिंग और जेट स्कीइंग यहां शुरू की गई है. श्रीनगर से महज 6 किलोमीटर दूर रुद्रप्रयाग की ओर अलकनंदा नदी पर बने जीवीके जल विद्युत परियोजना की झील में स्थानीय युवाओं द्वारा स्वरोजगार अपनाते हुए वॉटर स्पोर्ट्स शुरू किए गए हैं. इसमें बोटिंग व जेट स्कीइंग ... Read more
पहाड़ के छात्रों को डिजिटल सौगात…20 सरकारी स्कूलों में लगाए गए ‘डिजिटल बोर्ड’
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. टेक्नोलॉजी के इस दौर में अब पहाड़ों के सरकारी स्कूल भी डिजिटलाइज हो रहे हैं. जहां उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों की बदहाली की खबरें सामने आती थीं, वहीं इस बीच देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में सरकारी स्कूलों को आधुनिक किया जा रहा है. इसके लिए देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी की पहल पर विधानसभा के स्कूलों को डिजिटल बोर्ड की सौगात दी गई है. इसमें कीर्तिनगर ब्लॉक और हिंडोलाखाल ब्लॉक के 20 स्कूल शामिल हैं. अब इन स्कूलों के छात्र डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे. पहले इस तरह की सुविधा प्राइवेट स्कूलों में ही देखने को मिलती ... Read more
3 साल बाद दिखेगा बैकुंठ चतुर्दशी मेले का वैभव, इस तारीख से होगी शुरुआत
कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल.उत्तराखंड अपनी सांस्कृतिक धरोहरों के लिए जाना जाता है, यहां के स्थानीय मेलों में देवभूमि की संस्कृति देखने को मिलती है. नवरात्रों के बाद से ही गढ़वाल क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में मेलो का आयोजन होता है, इनमें से कई ऐसे पौराणिक मेले हैं जिन्हें वापस जीवंत करने का प्रयास किये जा रहे हैं. ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के लिए पूरे गढ़वाल क्षेत्र में पहचाने जाने वाला बैकुंठ चतुर्दशी मेले का खोया हुआ वैभव वापस लौटने वाला है. लम्बे समय के बाद इस वर्ष बैकुंठ चतुर्दशी मेला धूमधाम के साथ आयोजित किया जायेगा. मेले के आयोजन को ... Read more
पहाड़ की बेटियां भी क्रिकेट में दिखा रहीं दिलचस्पी, टूर्नामेंट का हो रहा आयोजन
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. जहां पर्वतीय क्षेत्रों में लडकियां खो-खो, कबड्डी, या दौड़ जैसे खेलों तक ही सीमित हैं. तो वहीं अब स्थानीय लोगों की पहल पर अब इन बालिकाओं को क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. साथ ही क्रिकेट खेल के प्रति रूचि रखने वाली लड़कियों को संसाधन भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं. जिससे कि ये लड़कियां भी क्रिकेट के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सके. इसके लिए श्री नगर से सटे कीर्तिनगर ब्लॉक के रानीहाट में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता की खासियत यह है कि इसमें केवल लड़कियां ही प्रतिभाग ... Read more
हिंदी में किया टॉप तो मिलेगा गोल्ड मेडल, नई शिक्षा नीति में भाषा के साथ क्षेत्रीय बोलियों को भी मिली पहचान
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल: आज की युवा पीढ़ी में हिंदी भाषा के प्रति रुचि कम दिखाई दे रही है. इस प्रवृत्ति का प्रकटीकरण हुआ है उत्तराखंड बोर्ड की 2023 की उच्च विद्यालय और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणामों में, जहां अधिकांश 9,000 छात्र हिंदी विषय में असफल रहे. वैसे ही, विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने वाले छात्रों में भी हिंदी को महत्वपूर्ण विषय के रूप में प्राथमिकता देने की ओर रुचि की कमी दिखाई देती है. छात्रों के बीच हिंदी विषय के प्रति जागरूकता और रुचि को बढ़ावा देने की आवश्यकता को महसूस करते हुए, गढ़वाल विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण कदम ... Read more