Tag: उत्तराखंड न्यूज़

dehradun news: इको गलियारा देखकर आप गुनगुना उठेंगे ‘याद आ गया मुझको गुजरा जमाना’, जानें वजह

रिपोर्ट : हिना आज़मी देहरादून. कोरोना काल में लोगों के रोजगार चले गए, जिसके बाद कई लोगों ने स्टार्टअप शुरू किया. देहरादून के रहने वाले दीपक कोठियाल ने भी देशभर में भ्रमण करने के बाद अलग-अलग राज्यों की कलाओं को एक मंच पर लाने के लिए एक कंपनी बनाई. इनकी खास बात यह है कि यह लकड़ी और बांस के उत्पाद ही बनाते हैं. जो खिलौने पुराने जमाने में हुआ करते थे, उन खिलौनों से सबकी यादें ताजा करते हैं. वे लट्टू, लकड़ी के बर्तन, गुड्डे-गुड़िया, रेलगाड़ी, गाड़ी, हैंगिंग पॉट समेत साज-सज्जा के भी काफी सामान बना रहे हैं. देहरादून ... Read more

Almora News: उत्तराखंड की लड़कियों में बढ़ रहा हॉकी के लिए जुनून, वंदना कटारिया जैसा बनना चाहत

अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय ओपन महिला हॉकी प्रतियोगिता का आगाज हो चुका है. कई सालों से इस टूर्नामेंट को विक्टोरिया क्लब एवं धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा द्वारा आयोजित किया जा रहा है. महिला हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से टीम पहुंचती हैं.कोरोना के चलते पिछले दो सालों से इस टूर्नामेंट को नहीं कराया गया, पर इस साल इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है. इसमें राज्य भर की कई टीमों ने हिस्सा लिया है. ऋषिकेश, काशीपुर, नैनीताल, हल्द्वानी, शारदा पब्लिक स्कूल, विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा और अल्मोड़ा स्टेडियम की टीमें ... Read more

पहाड़ों में छिपी संस्कृति यहां निखारी जाती है, एक ऐसी लगन जो पर्वतों की गाथा गाती है

रिपोर्ट: सोनिया मिश्राचमोली: रूद्रप्रयाग की केदार घाटी के प्रसिद्ध रंगकर्मी, शिक्षाविद, समाजसेवी और लोकसंस्कृति के ध्वजवाहक लखपत सिंह राणा एक स्कूल भी चलाते हैं. अपने स्कूल डॉ. जैक्सवीन नेशनल में उन्होंने एक म्यूजियम भी बनाया है, जहां उत्तराखंड के पहाड़ों के वाद्य यंत्रों व पहाड़ी हस्तशिल्प से जुड़े सभी साजोसामान मौजूद हैं. यहां आपको पहाड़ से संबंधित हर चीज देखने को मिलेगी. विद्यार्थी जीवन से ही लखपत सिंह राणा का संस्कृति और रंगमंच से गहरा लगाव रहा है. रामलीला से लेकर दशहरा, पांडव नृत्य, बगड्वाल नृत्य, नंदा की कथा, सुमाड़ी कू पंथ्या दादा, चक्रव्यूह, कमलव्यूह, गरुड़ व्यूह, नंदा राज जात ... Read more

उत्तराखंड के पहाड़ों में ये कैसा विकास? 10 साल में सिर्फ 3 किलोमीटर ही बन पाई सड़क

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. उत्तराखंड के पर्वतीय जिले राज्य गठन के 22 साल बीत जाने के बाद भी विकास से कोसों दूर हैं. पहाड़ के गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाएं आज भी लोगों की पहुंच से दूर हैं. अल्मोड़ा जिले की सड़कों की बात करें, तो यहां कुछ गांव ऐसे भी हैं जहां सड़क तो काट दी गई है, पर अभी तक डामरीकरण नहीं हो किया गया है. अल्मोड़ा के होली एंजल से मेडिकल कॉलेज और विकास भवन तक पहुंचने वाली यह सड़क करीब 10 किलोमीटर की है. गरगूंठ गांव में आने वाली यह सड़क करीब 10 साल पहले ... Read more

उत्तराखंड के पहाड़ों में जाम से मिल जाएगी मुक्ति, इन 12 जगहों पर बनेगी टनल पार्किंग

उत्तराखंड के मसूरी, नैनीताल, उत्तरकाशी जाना हो जाएगा आसान. उत्तरकाशी, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी में टनल पार्किंग बनाने की योजना. टनल पार्किंग का काम NHIDCL, RVNL और THDC को दिया गया. देहरादून. उत्तराखंड में पहाडों में पार्किंग एक बड़ी समस्या है. खासकर टूरिस्ट सीजन में मसूरी, नैनीताल, उत्तरकाशी जैसे शहरों में टूरिस्ट के साथ ही आम आदमी भी जाम से बेहाल हो जाता है. भविष्य में टूरिस्ट की आमद बढ़ने पर ये समस्या और भी विकराल रूप लेगी. इसके लिए राज्य सरकार अब टनल पार्किग बनाने जा रही है. शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बताया कि उत्तरकाशी, नैनीताल, पौड़ी ... Read more

GIC नैनीताल: पहाड़ी गीत ‘बेड़ू पाको बारमासा’ का गवाह बना तो उत्तराखंड को दिए तमाम बड़े नाम, अब सता रहा ये डर

रिपोर्ट: हिमांशु जोशी नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल के तल्लीताल में शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज स्थित है . इसकी स्थापना का श्रेय प्रतिष्ठित शिक्षा प्रेमी बाबू कृष्टोदास और प. वाचस्पति पंत को जाता है. इस इंटर कॉलेज की स्थापना साल 1899 में ‘डायमंड जुबली’ नाम से हुई थी. स्थापना से लेकर अभी तक इस विद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है. क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड के मशहूर पहाड़ी गीत ‘बेड़ू पाको बारमासा’ गीत को पहली बार इसी इंटर कॉलेज में गाया गया था. 1899 से 1900 तक इस विद्यालय का संचालन अयारपाटा में हुआ. साल 1910 में ... Read more

पिता के हौसले से दिग्विजय ने बनाए कई रिकॉर्ड, पढ़ें देश के पहले दिव्यांग इंटरनेशनल बाइक राइडर की कहानी

रिपोर्ट- हिना आज़मी देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रहने वाले दिग्विजय सिंह ने साबित कर दिखाया कि हौसलों से ही उड़ान होती है. दिग्विजय दिव्यांग हैं. वह बचपन में पोलियो का शिकार हो गए थे, जिस वजह से उनके पैर काम नहीं करते हैं. वह खुद दोनों पैरों से विकलांग हैं, लेकिन अक्सर लोगों में जीने की उमंग भरते रहते हैं. लोगों को जागरूक कर संदेश देते हैं कि जिंदगी को हंसकर जिया जाए. दिग्विजय इंटरनेशनल बाइक राइड करने वाले उत्तराखंड के पहले राइडर हैं. उन्होंने हाल ही में भारत से नेपाल तक 1142 किमी का सफर बाइक से ... Read more

Almora: बच्चों को पसंद आ रहा एडवांस योगा, आसन देख आप भी रह जाएंगे दंग

रिपोर्ट: रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में लोगों का रुझान योग की ओर काफी बढ़ा है. कोरोना काल के बाद तो खुद को स्वस्थ रखना ही लोगों की प्राथमिकता बन गया. अल्मोड़ा में बच्चे, युवा और महिलाएं योग सीख रही हैं. अल्मोड़ा के बच्चे ऐसे-ऐसे योग के आसन कर रहे हैं, जिसे देखकर आप अपने दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे. इसे एडवांस योगा नाम दिया गया है. एडवांस योगा में पोश्चर और आसनों को बदला जाता है. दो या तीन आसनों को मिलाकर एक कर लिया जाता है. इस क्रिया में ज्यादा कैलोरी बर्न होती है. सामान्य ... Read more

इगास लोकपर्व आज, जानें क्या है पहाड़ी इलाकों में मनाये जाने वाले इस पर्व की महत्ता

देहरादून. कुछ साल पहले तक इगास का जो पर्व पहाड़ तक सीमित था, वो अब शहरों में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है. देहरादून से लेकर पिथौरागढ़ तक इगास को लेकर भेलो के आर्डर आये हैं और स्कूल लेवल पर भी एक्टिविटीज करवाई जा रही है. मान्यता है कि भगवान राम के लंका विजय की खबर गढ़वाल में 11 दिन बाद मिली थी. दिवाली के 11 दिन बाद यह इगास मनाने की परम्परा है. दीपावली के ठीक 11वें दिन गढ़वाल के वीर भड़ माधो सिंह भंडारी अपने सैनिकों के साथ युद्ध जीत वापस लौट आए तो इसी खुशी में दिवाली ... Read more

उत्तराखंड के सभी जिलों में खुलेंगे ड्रोन स्कूल, इस जिले से होगी शुरुआत, जानें पूरा प्लान

हाइलाइट्स युवाओं को रोजगार के साथ ड्रोन स्पेशलिस्ट बनाने की योजना. उत्तराखंड के प्रत्येक जिले में खोले जाएंगे एक-एक ड्रोन स्कूल. इच्छुक युवाओं को ड्रोन प्रशिक्षण की कक्षाएं देने का प्रावधान. देहरादून. उत्तराखंड में युवाओं को रोजगार के साथ ड्रोन विशेषज्ञ बनाने की योजना शुरू होने जा रही है. इसके लिए हर जिले में एक ड्रोन स्कूल खोलने की योजना बनाई गई है. विभिन्न जिलों में इन स्कूलों को चलाने के लिए प्रदेश के ITDA ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. बता दें कि ड्रोन का उपयोग फिल्म इंडस्ट्री और सिक्योरिटी, आपदा राहत के साथ घरों में होने वाले छोटे-बड़े कार्यक्रमों में होता ... Read more