Tag: उत्तराखंड

Dehradun News : बेसहारा बच्चों के लिए वरदान बना ऑपरेशन मुक्ति, 2100 मासूमों का हुआ नामांकन, जानिए पूरी खबर

रिपोर्ट : हिना आज़मी देहरादून. सड़क और चौराहों पर भीख मांगने वाले छोटे बच्चे शिक्षा से वंचित रहते है और जिम्मेदारियों के चलते भिक्षावृत्ति के इस दलदल में फंस जाते हैं. उनके भविष्य को बचाने के लिए उत्तराखंड पुलिस ऑपरेशन मुक्ति अभियान चला रही है, जिसमें पुलिस बच्चों को भिक्षा नहीं शिक्षा देने के लिए काम कर रही है. साल 2022 में एक नन्ही बालिका को ऑपरेशन मुक्ति के जरिए भिक्षावृत्ति से निकालकर उसका दाखिला कराया गया. बच्ची की मेहनत और लगन से उसने क्लास में अच्छा प्रदर्शन किया. उत्तराखंड पुलिस ऐसे कई बच्चों की देखभाल अभिभावक बनकर कर रही ... Read more

Navratri 2023: नवरात्रि पर जगमगाया देहरादून का सनातन धर्म मंदिर, यहां पूरी होती है हर मनोकामना!

रिपोर्ट- हिना आजमी देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कई ऐसे भव्य मंदिर हैं, जहां धार्मिक उत्सवों और आयोजनों की रौनक देखते ही बनती है. इन दिनों नवरात्रि का पावन उत्सव देशभर में मनाया जा रहा है और इसकी धूम हर जगह देखने के लिए मिल रही है. देहरादून के एक ऐसे मंदिर के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जहां नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के भक्तों की आस्था की तस्वीरें देखने को मिलती हैं और श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर मां दुर्गा के दरबार में आते हैं. हम बात कर रहे हैं देहरादून के वर्षों ... Read more

Famous Momos Dehradun: देहरादून की हॉट ड्राइव अंगीठी, यहां मिलते हैं लजीज अफगानी मोमो

रिपोर्ट- हिना आज़मी देहरादून. उत्तराखंड में ‘सिटी ऑफ लव’ देहरादून के लोगों को अगर किसी से लव है तो वह मोमो हैं. जी हां, देहरादून के लोगों को मोमो बहुत पसंद होते हैं. हो भी क्यों न, यहां के मोमोज में बात ही कुछ ऐसी है कि अगर कहीं मोमो बन रहे हो और कोई इंसान वहां से गुजर रहा हो, तो इसकी खुशबू से ही लोग खिंचे चले आने पर मजबूर हो जाते हैं. वै से तो देहरादून की वादियां और देहरादून का स्ट्रीट फूड बाहरी लोगों को भी बहुत पसंद आता है लेकिन सबसे ज्यादा लोग यहां पसंद ... Read more

Dehradun: ये है 42 साल पुरानी बेकरी, यहां के घी पिन्नी बिस्किट और रसमलाई केक के लोग हैं दीवाने

देहरादून. उत्तराखंड की राजधानीदेहरादून में वैसे तो कई बेकरी शॉप हैं लेकिन साल 1980 की एक ऐसी बेकरी कि हम आपको बात बताने जा रहे हैं, जो कई तरह की मिठाइयां तो परोस ही रही है लेकिन यहां सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं रसमलाई केक और घी पिन्नी बिस्किट. अगर आप भी मीठा खाना पसंद करते हैं, तो आप देहरादून के चकराता रोड स्थित वीनस बेकर्स एंड स्वीट कॉर्नर पर जरूर आएं और यहां की मशहूर मिठाइयों और बेकरी उत्पादों का आनंद लें. बेकरी के मालिक राहुल गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि साल 1980 में उनके पिता राजेश ... Read more

देहरादून में 35 सिटी बसें बंद, छात्र-नौकरीपेशा लोगों की बढ़ी मुश्किलें, 118 ड्राइवर-कंडक्टर हुए बेरोजगार

हिना आज़मी/ देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रेमनगर-रायपुर रूट की 35 बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है. खासकर स्कूल, कॉलेज के छात्र, नौकरी करने वाले युवा काफी परेशान हो रहे हैं. बसें न होने से उनपर महंगे किराए का बोझ पड़ गया है. दरअसल इस रूट पर कई कॉलेज और निजी ऑफिस हैं. बसें बंद होने से रोज सफर करने वाले छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को फर्क पड़ रहा है. सिटी बस महासंघ के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने ... Read more