Tag: दिल्ली

कोई यह तो बताए कि अरविंद केजरीवाल की गलती क्या है, गुनाह क्या है : संजय सिंह

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने एनडीटीवी से कहा कि हमारा अपराध क्‍या है कोई ये तो बताए, अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गलती क्‍या है, गुनाह क्‍या है. उन्‍होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्‍या करने वाले लोग सरकारों को गिराने वाले लोग कभी आपके सामने नहीं मानेंगे कि उन्‍होंने गलती की है.  यह भी पढ़ें जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, 2013 से, हमको परेशान करने के एक हजार प्रयास किए गए. झूठे आरोप लगाए गए, झूठे मुकदमे किए, झूठी जांचें कराई गईं. आज तक ... Read more

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को एक और मामले में घेरने की तैयारी शुरू

दिल्ली का उप राज्यपाल दफ्तर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को एक और केस में घेरने की तैयारी कर रहा है (फाइल फोटो). नई दिल्ली: दिल्ली में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को एक और मामले में घेरने की तैयारी शुरू हो गई है. दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में एडिशनल क्लासरूम बनाने के मामले में जो केंद्रीय सतर्कता आयोग (Central Vigilance Commission) ने रिपोर्ट दी थी उस पर विजिलेंस ने कार्रवाई में ढाई साल की देरी क्यों की? यह भी पढ़ें उप राज्यपाल के ... Read more

“केवल ‘परिवारवाद’ नहीं, ‘दोस्तवाद’ भी खत्म होना चाहिए”, मोदी सरकार पर मनीष सिसोदिया का हमला

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो) नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में भाई-भतीजावाद और वंशवाद पर टिप्पणियों को पर निशाना साधते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि देश से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए केवल ‘परिवारवाद’ नहीं, बल्कि ‘दोस्तवाद’ भी खत्म होना चाहिए. सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में अगले पांच साल में स्कूली शिक्षा और स्वास्थ्य प्रणाली में बदलाव लाकर देश को प्रगति के पथ पर बढ़ाने का खाका दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को राजनीति ... Read more

दिल्ली में शराब दुकान संचालकों और अफसरों को ED, CBI से मिल रही धमकियां: मनीष सिसोदिया

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली में एक अगस्त से शराब सिर्फ सरकारी दुकानों से बिकेगी. नई दिल्ली: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने आज बीजेपी पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि ”वे (बीजेपी) दुकानदारों, अधिकारियों को ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) के जरिए धमका रहे हैं. वे चाहते हैं कि दिल्ली में कानूनी शराब की दुकानें बंद हों और अवैध दुकानों से पैसा कमाया जाए. हमने नई शराब नीति (Delhi new liquor policy) को रोकने का फैसला किया है और सरकारी शराब की दुकानें खोलने का आदेश दिया है.”  यह भी पढ़ें ... Read more

कांग्रेस, तृणमूल और आप भ्रष्टाचार के तीन चेहरे हैं: बीजेपी

BJP ने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचार के तीन चेहरे करार दिया है. नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के साथ दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को भ्रष्टाचार के तीन चेहरे करार दिया है. पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि आखिर वह किस मजबूरी में धनशोधन के मामले में आरोपी अपने मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) को बर्खास्त नहीं कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल में स्कूल भर्ती घोटाले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए पार्थ चटर्जी को तृणमूण कांग्रेस के ... Read more

दिल्ली में आज प्रभावित रह सकता है ट्रैफिक, इन रास्तों पर जाने से बचें

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए 21 जुलाई को पेश होने को कहा है. दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मौजूदा संसद सत्र को देखते हुए, कांग्रेस अध्यक्ष से पूछताछ को लेकर विरोध प्रदर्शन के कारण पैदा होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था की गई है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि, गुरुवार को विरोध प्रदर्शन की आशंका के कारण कांग्रेस कार्यालय के पास की कुछ सड़कों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है. ... Read more

AAP ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर पीपीई किट सौदे में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

नई दिल्ली: आप ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर पीपीई किट सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि आज मैं BJP के एक बड़े नेता के भ्रष्टाचार के तथ्य सामने रख रहा हूं. ये एक राज्य के सीएम हैं. इसे कहते हैं भ्रष्टाचार. मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल बनवाना भ्रष्टाचार नहीं होता. इस नेता ने अपनी पत्नी की कम्पनी और बेटे के पार्टनर की कम्पनियों को सरकारी खरीद के ठेके दिए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि एक रिपोर्ट में दस्तावेज सामने आए हैं कि असम के सीएम हेमंत बिश्वशर्मा जब ... Read more

‘ऐसे स्कूल अमेरिका-कनाडा में देखे थे..’: दिल्ली के सरकारी स्कूल के दौरे के बाद बोले पंजाब के CM भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दो दिनों के दौरे पर दिल्ली आएं हैं. नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कालकाजी के डॉ बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस का दौरा किया. सरकारी स्कूल के दौरे के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से बात की और जमकर ‘दिल्ली के शिक्षा मॉडल’ की तारीफ की. सीएम भगवंत मान ने दिल्ली के सरकारी स्कूल के दौरे के बाद कहा कि यहां अगले स्तर की शिक्षा है. कुछ ऐसा जिसके बारे में बड़े स्कूल सोच भी नहीं सकते हैं. उसे सरकारी स्कूलों में लागू कर दिया गया है. यहां ... Read more

दिल्ली के स्कूलों पर ‘केरल के अधिकारियों के दौरे’ को लेकर BJP लामबंद! AAP नेता अतिशी पर कार्रवाई की मांग

आतिशी ने दावा किया था कि कालकाजी के एक स्कूल में केरल अधिकारी शिक्षा मॉडल देखने आए थे. नई दिल्ली: केरल के मंत्री द्वारा ये कहने के बाद कि केजरीवाल सरकार के शिक्षा मॉडल के बारे में जानने के लिए राज्य का कोई अधिकारी दिल्ली नहीं आया था. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी के खिलाफ उनके ‘‘झूठे” दावे के लिए कार्रवाई करने की मांग की. केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने एक ट्वीट में कहा कि राज्य से कोई भी ‘‘अधिकारी” केजरीवाल सरकार के शिक्षा मॉडल के बारे में जानने के ... Read more

दिल्ली आएंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लिनिकों का करेंगे दौरा

दिल्ली मॉडल की तर्ज पर पंजाब चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने में भगवंत मान सरकार जुट गई है नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को दो दिनों के दौरे पर दिल्ली आएंगे. वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ जाकर दिल्ली के सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लिनिकों का दौरा करेंगे. इस दौरान दोनों राज्यों (पंजाब व दिल्ली) के शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री समेत आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. जानकारी के मुताबिक दिल्ली में सरकारी स्कूलों और मोहल्ला क्लिनिकों के मॉडल को भगवंत मान सरकार पंजाब में भी लागू करने पर विचार कर रही ... Read more