Tag: नैनीताल न्यूज

भीमताल की रामलीला: राम-लक्ष्मण पढ़ रही हैं 9वीं में जबकि भरत-शत्रुघ्न चौथी में, सीता देंगी 7वीं की परीक्षा

हाइलाइट्स आदर्श रामलीला कमेटी की रामलीला भीमताल के डांठ में शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक 26 सितंबर से होगी. इस बार रावण का किरदार निभा रहे हैं 48 साल के जितेंद्र सिंह बिष्ट. वे नौकुचियाताल में साड़ी बिजनेस करते हैं. रिपोर्ट: हिमांशु जोशी भीमताल. नवरात्र बस शुरू होने वाला है और इसी के साथ उत्तराखंड की कई जगहों पर रामलीला शुरू होने वाली हैं. इस बार भीमताल की आदर्श रामलीला कमेटी की रामलीला कई अर्थों में बिल्कुल अलग होगी. इस बार यहां की रामलीला में छोटी-छोटी बच्चियां मुख्य किरदार में नजर आएंगी. यानी रामायण के महत्त्वपूर्ण किरदार ... Read more

Nainital: जर्जर हालत में 60 से ज्‍यादा प्राथमिक स्कूल और इंटर कॉलेज, हादसों को दे रहे दावत!

रिपोर्ट- हिमांशु जोशी नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल जिले के प्राथमिक स्कूल और इंटर कॉलेज के भवन जर्जर हालत में हैं. छात्र इन भवनों की जर्जर छतों के नीचे बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं. सरकार की तरफ से भले ही शिक्षा को लेकर बड़े-बड़े बदलाव करने की बात कही जा रही हो, लेकिन धरातल पर हालात तो कुछ और ही कहते हैं. वहीं, बीते दिनों चंपावत जिले के मौनकांडा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शौचालय की जर्जर छत ढहने से एक 8 साल के बच्चे की मौत और 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल होने के बाद स्‍कूलों को लेकर ... Read more

Nainital: कुमाऊं का इकलौता सेंटर जहां मिलेगी उत्तराखंड के हर स्वतंत्रता सेनानी की जानकारी

रिपोर्ट- हिमांशु जोशी नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल में क्षेत्रीय अभिलेखागार मौजूद है. यह पूरे कुमाऊं मंडल का इकलौता सेंटर है. इस क्षेत्रीय अभिलेखागार में साल 1800 से लेकर 1965 तक के अभिलेखों का संरक्षण किया गया है. यहां आपको उत्तराखंड के सभी स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी आसानी से मिल जाएगी. नैनीताल के तल्लीताल स्थित इस अभिलेखागार में भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी रिसर्च स्कॉलर आते हैं. अभिलेखागार की स्थापना साल 1949 में इलाहाबाद में शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत हुई थी. कुछ समय बाद अप्रैल 1951 में 53 महात्मा गांधी रोड, इलाहाबाद में अभिलेखागार का स्वतंत्र रूप से निर्मित ... Read more

Nainital: कुमाऊंनी बोली को बचाने की पहल, रंग लाएगी स्कूली बच्चों की यह कोशिश

नैनीताल. उत्‍तराखंड के नैनीताल के ऐतिहासिक मां नंदा देवी महोत्सव के तहत श्री राम सेवक सभा ने कुमाऊंनी गीतों की एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया. इसमें नैनीताल के 13 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया. इस प्रतियोगिता को आयोजित कराने का मकसद पहाड़ के बच्चों को उत्तराखंड की भाषा और संस्कृति से अवगत कराना है. उत्तराखंड राज्य यहां की परंपरा और बोली के लिए जाना जाता है. हालांकि आज के दौर में पहाड़ के रहने वाले कई युवा हिंदी और अंग्रेजी भाषा की ओर ज्यादा रुझान रखने लगे हैं जिस वजह से कुमाऊंनी बोली अपनी पहचान धीरे-धीरे खो रही ... Read more

Nainital: नैनीताल के DSB कॉलेज में चल रहा दीक्षारंभ, छात्र-छात्राओं को होगा ये बड़ा फायदा

हिमांशू जोशी नैनीताल. कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी कैंपस में नए सत्र के लिए एडमिशन लगभग पूरे हो गए हैं. यूजी कोर्स करने के लिए आए छात्रों के लिए डीएसबी परिसर की तरफ से इंडक्शन प्रोग्राम यानी दीक्षारंभ का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रोग्राम के जरिए यहां फ्रेश एडमिशन लेने वाले छात्र छात्राओं को कॉलेज, यहां की पढ़ाई और एग्जाम पैटर्न समेत अन्य विषयों से अवगत कराया जा रहा है. स्कूल में 12वीं क्लास तक छात्रों को बेसिक पढ़ाई की जानकारी दी जाती है. हालांकि कॉलेज में दाखिला लेते ही वह अपने करियर की पहली सीढ़ी चढ़ना शुरू करते ... Read more

पहले बलियानाला और अब नैनीताल की इस पहाड़ी से लोग खौफजदा, जान दांव पर लगाने को मजबूर

हाइलाइट्स आज की तारीख में यह खतरा जीआईसी और हरिनगर तक पहुंच गया है कृष्णापुर से वीर भट्टी मार्ग के ठीक ऊपर की पहाड़ी दरक रही है रिपोर्ट- हिमांशु जोशी नैनीताल. नैनीताल से महज एक किलोमीटर दूर स्थित कृष्णापुर की एक पहाड़ी यहां के रहने वाले लोगों के लिए डर की वजह बनी हुई है. इस पहाड़ी में बड़ रही दरारें यहां से आवाजाही करने वाले लोगों के लिए डर का सबब बनी हुई हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह पहाड़ी गिरती है तो बड़े आवासीय क्षेत्र को नुकसान पहुंचा सकती है. कृष्णापुर से लगे हुए बलियानाला ... Read more

नैनीताल: इस सरकारी स्कूल को मिलता है हर रोज चंद बाल्टी पानी, फर्नीचर-टॉयलेट, क्लासरूम सब खस्ताहाल

रिपोर्ट- हिमांशु जोशी नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल में भूमियाधार स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में एक ही साथ कई दिक्कतें देखने को मिल रही हैं. जहां एक तरफ विद्यालय की कुछ कक्षाओं की जमीन बैठ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ पानी और फर्नीचर की भी समस्या है. इंटर कॉलेज में करीब 150 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं. जबकि यहां फर्नीचर की व्यवस्था काफी खराब है. कुर्सियों के हिस्से अलग-अलग हैं और टेबल भी टूटी हुई हैं, जिस पर बैठकर छात्र पढ़ाई करने को मजबूर हैं. स्कूल को प्रतिदिन 4 से 5 बाल्टी पानी मिलता है, जिससे छात्रों को मजबूरन इतने ही पानी ... Read more

Bhimtal: बारिश की वजह से गिरी दीवार 6 साल में भी नहीं बनी, ग्रामीणों को सता रहा ‘डर’

रिपोर्ट- हिमांशु जोशी नैनीताल. भीमताल नगर पंचायत के वार्ड दो डांठ से नौकुचियाताल रोड तक जाने वाले पैदल रास्ते में करीब 6 साल पहले एक दीवार गिर गई थी, जो आज तक नहीं बन पाई है. इस वजह से साल 2016 इस सड़क से आवाजाही करने वाले लोगों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है. दरअसल वार्ड दो के करीब तीन दर्जन से भी ज्यादा परिवार इसी सड़क से आना-जाना करते हैं. यही नहीं, नौकुचियाताल, पांडे गांव और दूरदराज गांव के लोग इसी रास्ते से सरकारी दफ्तर, तल्लीताल अस्पताल आते-जाते हैं. इसके अलावा कई स्कूल के बच्चे, ट्यूशन पढ़ने बच्चे ... Read more

खतरों के खिलाड़ी : ये शौक नहीं, मजबूरी है सरकार! कहीं सड़क नहीं तो कहीं पुल, और कैसे पार करें ये नदी-पहाड़?

देहरादून. उत्तराखंड में बारिशों का मौसम आम जनजीवन के लिए तरह तरह की कठिनाइयां लेकर आता है. 20 जुलाई को भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच जो तस्वीरें आ रही हैं, बता रही हैं कि उफान पर बह रही नदियों के चलते ग्रामीणों के सामने क्या मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. चमोली से आ रही तस्वीरों में स्कूल जाने के लिए बच्चे जोखिम लेते दिख रहे हैं, तो नैनीताल ज़िले में लोग चढ़ी नदी को पैदल या गाड़ियों से पार कर रहे हैं. और उत्तरकाशी में दरकते पहाड़ों को पार करना मजबूरी हो गई है. मॉनसून के इस मौसम ... Read more

नैनीताल का ये सरकारी इंटर कॉलेज देख दंग रह जाएंगे आप, सुविधाएं ऐसी जो प्राइवेट स्कूलों में भी नहीं मिलेगी!

रिपोर्ट- हिमांशु जोशी नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (Government Girls Inter College in Tallital) अब डिजिटल बन रहा है. यहां पढ़ने वाली छात्राएं स्मार्ट क्लास से पढ़ाई कर रही हैं. इसके साथ ही लैपटॉप के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी जा रही है. यहां काफी कक्षाओं को स्मार्ट क्लास में बदला गया है, जिसमें ऑडियो-वीडियो, प्रोजेक्टर और कंप्यूटर के जरिए पढ़ाई कराई जा रही है. इंटर कॉलेज में एस्ट्रोनॉमी की क्लास भी ली जा रही है, जिसमें न केवल बोर्ड पर छात्राओं को पढ़ाया जा रहा है ... Read more