Tag: almora news
Almora News: अल्मोड़ा की गैस गोदाम से लिंक रोड की सड़क खस्ताहाल! इन वाहनों को ज्यादा खतरा
रिपोर्ट- रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सड़कों का हाल दिन प्रतिदिन खस्ताहाल होता जा रहा है. जबकि गैस गोदाम से लेकर लिंक रोड की सड़क पिछले कई सालों से जगह जगह से टूट रही है. ये सड़क लिंक रोड और लक्ष्मेश्वर बाईपास के अलावा शिखर तिराहे को जोड़ती है, लेकिन उसके बावजूद भी इस सड़क का हाल इतना बुरा है कि लोग यहां से जाने से बचते हैं. इस सड़क पर सबसे ज्यादा मुसीबत दोपहिया वाहनों के लिए हैं. सड़क में गड्ढे तो हैं ही, अब तो सरिया निकल चुके हैं. देखा जाए तो इस रोड से स्कूली ... Read more
Almora: इस गांव के लोगों के लिए आज भी किसी सपने से कम नहीं है सड़क, पलायन को मजबूर ग्रामीण
रिपोर्ट- रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके 21वीं सदी में भी विकास जैसे शब्दों का अर्थ नहीं समझ पाते हैं. दरअसल इसमें गलती इनकी नहीं बल्कि राजनीतिक इच्छाशक्ति की है, जो आज भी पहाड़ की भोली-भाली जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. आधुनिक दौर तो आज भी यहां के लोगों के लिए किसी सपने से कम नहीं है. अल्मोड़ा से तकरीबन 20 किलोमीटर की दूरी पर है कुटगोली गांव, इस गांव में सड़क नहीं होने से यहां के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इस गांव में आज तक सड़क नहीं आ पाई है. देखा जाए ... Read more
Almora: पहाड़ जितना कठिनाइयों से भरा है ‘पहाड़ की महिलाओं’ का जीवन! जानें क्यों
रिपोर्ट- रोहित भट्ट अल्मोड़ा. पहाड़ों की महिलाओं का जीवन कितना कठिन होता है, वह शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. हम आपको पहाड़ की संघर्षशील महिलाओं की दास्तां आज बताने वाले हैं. अल्मोड़ा की महिलाएं सुबह और शाम जंगलों में जाकर अपने पालतू जानवरों के लिए चारा काटने, लकड़ियां बटोरने से लेकर घर का चूल्हा-चौका करने तक का सारा काम करती हैं. महिलाएं लकड़ी बटोरने, घास काटने और पिरूल के लिए जंगली जानवरों के बीच जान जोखिम में डालकर जंगलों में जाती हैं और जंगल से आने के बाद घर के अन्य काम निपटाती हैं. हर रोज की यह ... Read more
बंदर पकड़ने पर 500 रुपए का इनाम, फिर भी अल्मोड़ा परेशान; 3 विभाग मिलकर भी नहीं कर पा रहे नसबंदी
अल्मोड़ा. बंदरों के उत्पात से शहर वासियों को होने वाली समस्या का हल यह निकाला गया था कि संयुक्त अभियान चलाकर बंदरों की नसबंदी की जाए, लेकिन अब यह अभियान ही एक समस्या बन गया है. प्रशासन ने नगरपालिका, पशुपालन और वन विभागों को संयुक्त तौर पर यह बीड़ा सौंपा था, लेकिन डॉक्टरों की भारी कमी के चलते तीनों ही विभाग परेशान हैं. सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है, और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशासनिक रवैए के खिलाफ आंदोलन चलाने की बात कह रहे हैं. बंदर पकड़ने पर 500 रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की गई है, फिर भी ... Read more
अल्मोड़ा में बंदरों के आंतक से लोग परेशान, प्रशासन ने शुरू की नसबंदी
देहरादून. उत्तराखंड के अल्मोड़ा शहर में बंदरों के आंतक से लोग बेहद परेशान हैं. ये बंदर रास्ते में स्कूली बच्चों पर झपटते हैं, जिससे इन बच्चों के परिजन काफी डरे हुए हैं. लोग बाजारों से सामान लेने जाते हैं तो बंदर रास्ते में ही छीन लेते हैं. इसके अलावा ये बंदर छतों पर पानी या बिजली के तारों को तोड़ डालते हैं, जिससे नगरवासी काफी परेशान हैं. ऐसे में बंदरों की इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए प्रशासन ने तीन महीने के अंतराल के बाद बंदरों की नसबंदी फिर से शुरू कर दी है. इसके लिए नगरपालिका, वन विभाग ... Read more
Migration in Uttarakhand : क्या पलायन लील जाएगा एक और सीट? अब EC के डेटा से उठा सवाल
अल्मोड़ा. पलायन आयोग की रिपोर्ट आने के बाद अब मतदाता सूची से जुड़े आंकड़े पहाड़ों में पलायन का बड़ा सच बयान कर रहे हैं. राज्य में अल्मोड़ा और पौड़ी ज़िलों में ही सबसे ज़्यादा पलायन हुआ है और इसकी गवाही दे रहा है वोटरों से जुड़ा डेटा. अल्मोड़ा ज़िले में पिछले पांच सालों में मतदाताओं की संख्या 5831 ही बढ़ी है. इनमें भी रानीखेत और सल्ट विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां वोटरों की संख्या बीते 5 सालों में कम हो गई है. इन चौंकाने वाले आंकड़ों को लेकर सियासत चरम पर है क्योंकि कांग्रेस का आरोप है कि पहाड़ों में ... Read more
Covid-19 in Uttarakhand : पुलिस महकमे में हड़कंप, इन जिलों में कोरोना अलर्ट और सैंपलिंग, ट्रेनिंग फिर तेज़
देहरादून. ढाई महीने बाद एक दिन में नये केसों की संख्या सबसे ज़्यादा पाए जाने और नैनीताल में पीएसी के 23 जवानों में कोविड की पुष्टि होने के बाद से राज्य के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. इन जवानों के कॉंटैक्ट ट्रैस करने के साथ ही सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं, तो ज़िले के तमाम पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच हो रही है. पौड़ी जनपद में 7 पुलिसकर्मी पॉज़िटिव पाए गए हैं, तो चंपावत ज़िले में 2. पौड़ी में अब जाकर स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती टूट रही है, तो अल्मोड़ा में भी कोविड को लेकर अलर्ट ... Read more