Tag: Arvind Kejriwal

“ईमानदारी के साथ MCD को चलाने का काम किया है…” : NDTV टाउनहॉल में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर सभी दलों की तरफ से तैयारी तेज कर दी गयी है. बीजेपी का लंबे समय से एमसीडी पर कब्जा रहा है. एनडीटीवी ने पार्टी की तैयारी पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी और विधायक ओपी शर्मा से बात की है. बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि पार्टी के द्वारा पूरी ईमानदारी के साथ एमसीडी को चलाया गया है. चुनाव में देरी को लेकर रमेश बिधूड़ी ने कहा कि यह विपक्ष की बात हो सकती है. एमसीडी की कई जिम्मेदारियां हैं. स्कूल से लेकर, दवाई तक पर काम किया गया है. एमसीडी को केजरीवाल सरकार की तरफ से ... Read more

गुजरात में बीजेपी की सरकार पूरी तरह विफल हुई : कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया

राहुल गांधी की रैलियों से गुजरात में कांग्रेस को कितनी मदद मिलेगी? इस सवाल पर अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि, राहुल गांधी आज से गुजरात में चुनाव प्रचार शुरू कर रहे हैं, इससे पहले हमारा बहुत सा होमवर्क हो चुका था. यह गुजरात का चुनाव है, दिल्ली या केंद्र सरकार का लोकसभा चुनाव नहीं है. यह स्थानीय स्तर पर लड़ा जाने वाला चुनाव है. लोगों में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नाराजगी है. ये चार मुद्दे आज जनता के सामने हैं. गुजरात में आज जो भाजपा की सरकार है, वह 100 पर्सेंट फेल हुई है. इसी ... Read more

ये लोग MCD चुनाव नहीं, केजरीवाल को गाली देने का चुनाव लड़ रहे : मनीष सिसोदिया

नगर निगम चुनावों को लेकर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज से दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी अपने चुनाव प्रचार अभियान को अगले चरण में लेकर जा रही है. पूरी दिल्ली में एमसीडी में भी केजरीवाल की गूंज चल रही है.  यह भी पढ़ें दिल्ली में दिल्ली सरकार की जो जिम्मेदारी थी, स्कूल, सड़क, अस्पताल वे केजरीवाल जी ने बहुत दिए, लेकिन बीजेपी को जब नगर निगम चलाने का मौका दिया तो उसकी मूल जिम्मेदारी पर बीजेपी ने कुछ नहीं किया. 15 साल में जनता बीजेपी का एक काम नहीं गिनवा पा ... Read more

MCD चुनाव को लेकर CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दी 10 गारंटी

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव को लेकर दिल्ली के लोगों को 10 बड़ी गारंटी दी, जिसमें दिल्ली के हर तबके के लोगों को लाभ देने की बात कही गई. सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम सभी वर्ग के लोगों का हित चाहते हैं. पढ़ें सीएम केजरावाल ने लोगों को कौन सी 10 बड़ी गारंटी दी है. MCD में @ArvindKejriwal की 10 Guarantee 1️⃣कूड़े के पहाड़ ख़त्म,साफ़ Delhi 2️⃣वसूली बंद 3️⃣Parking समस्या ख़त्म 4️⃣आवारा जानवरों का समाधान 5️⃣बेहतर सड़कें-गलियां 6️⃣शिक्षा-स्वास्थ्य 7️⃣सुंदर Parks 8️⃣समय पर वेतन 9️⃣व्यापारियों को समस्याओं से मुक्ति 🔟Vending Zone#KejriwalKiMCDGuaranteepic.twitter.com/hKxf4W2EIr — AAP (@AamAadmiParty) November ... Read more

Gujarat Assembly Election: “लच्छेदार भाषण देना नहीं, काम करना आता है…” – रोड शो में बोले अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने रोड शो कर “आप” प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की.  (फाइल फोटो) नई दिल्ली: आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज राजकोट ग्रामीण, कलावाड़ और जेतपुर में “आप” प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो कर कहा कि गुजरात में 27 साल से गंदी राजनीति और भ्रष्टाचार चल रहा है। ये लोग गुजरात को लूट रहे हैं. आपने इनको 27 साल दिए, मुझे केवल पांच साल देकर देखिए. दिल्ली-पंजाब में मैने जो करके दिखाया है, वही करने का वादा गुजरात से कर रहा हूं. मुझे काम करना आता है और मेरी नियत साफ है. ... Read more

‘‘आपका यह बेटा ढाल की तरह खड़ा रहेगा’’, केजरीवाल ने एलजी पर योजनाओं में बाधा डालने का लगाया आरोप

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना पर पहली बार मंगलवार को खुलकर निशाना साधा और उन पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं में बाधा डालने का आरोप लगाया. केजरीवाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें ‘‘बुरा भला कहकर” सक्सेना दिल्ली के दो करोड़ लोगों के जनादेश का अपमान कर रहे हैं. उपराज्यपाल कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री के साथ बातचीत में कभी भी उनके लिए ‘‘अपशब्द” का इस्तेमाल नहीं किया. यह भी पढ़ें बयान में कहा गया है, ... Read more

“हिमाचल, गुजरात में जनता मौका देगी तो OPS लागू करेंगे” : कर्मचारियों को लुभाने के लिए अरविंद केजरीवाल का नया वादा

अरविंद केजरीवाल ने कहा, पूरे देश में वापिस पुरानी पेंशन स्‍कीम (OPS) लागू होनी चाहिए नई दिल्‍ली : आम आदमी पार्टी (AAP) हिमाचल प्रदेश और गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जनता को लोकलुभावन वादों से प्रभावित करने की पूरी कोशिश कर रही है. पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात की जनता इन चुनावों में यदि हमें मौका देती है तो हम वहां भी पुरानी पेंशन स्‍कीम ( OPS) को लागू करेंगे. केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, “हमने पंजाब को वादा किया था कि पंजाब में पुरानी पेंशन ... Read more

“हमें स्कूल ठीक करना आता है, प्लीज हमारा इस्तेमाल कीजिए”, PM से केजरीवाल की अपील

अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी से देश के स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से देश के स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की है. उन्होंने अपनी सरकार की विशेषज्ञता की पेशकश की. केजरीवाल की यह टिप्पणी मोदी द्वारा गुजरात के गांधी नगर में एक स्कूल का दौरा करने और छात्रों से बातचीत के बाद आई है. यह भी पढ़ें दरअसल, पीएम मोदी ने बुधवार को गुजरात के गांधीनगर में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ... Read more

” एक-एक पैसा इनसे वापस लेंगे…” : दाहोद में CM अरविंद केजरीवाल ने जनसभा को किया संबोधित

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) दाहोद: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान शनिवार को दो दिवसीय दौरे के तहत गुजरात पहुंचे. यहां उन्होंने आदिवासी बहुल दाहोद जिले के दाहोद कस्बे में संयुक्त रूप से एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी गुजरात में जीत रही है. यहां पार्टी की 94-95 सीट आ रही है. चुनाव में 40-50 दिन रह गए हैं, धक्का मारेंगे कि दिल्ली-पंजाब का रिकॉर्ड टूट जाएगा. 1 दिसंबर के दिन आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी. उसके बाद सबसे पहले भ्रष्टाचार खत्म ... Read more

‘कांग्रेस से अपना घर नहीं संभल रहा’, राजस्थान में जारी उठापटक पर अरविंद केजरीवाल ने कहा

नई दिल्ली: राजस्थान में जारी राजनीतिक घटनाक्रम पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हमें राजनीति आती नहीं हैं. जनता के लिए काम करते हैं. स्कूल-अस्पताल बनाते हैं. वही चीजें हैं जो जनता को चाहिए, जनता को तोड़फोड़ की राजनीति पसन्द नहीं आती है. हम काम की राजनीति करते हैं, इसलिए पहले दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाई, अब गुजरात मे जनता कह रही है कि वहां भी AAP की सरकार बनेगी. वे (कांग्रेस) अपना घर नहीं संभाल रहे हैं, दोनों ही पार्टियां जोड़ तोड़ करती है. वे ये कहते रहते हैं कि केजरीवाल मुफ्त देना बंद ... Read more