Tag: changed

असर खबर का – सुबह 7.30 से 11 बजे तक खुलेंगे स्कूल

कोटा। प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को कोटा के सभी स्कूलों का समय बदल दिया है। सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में अब प्री-प्राइमरी से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का स्कूल समय सुबह 7:30 से 11 बजे तक का रहेगा। इस संबंध में जिला कलक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें, दैनिक नवज्योति ने 18 अप्रेल को 43 डिग्री तापमान में लू से झुलस रहा बचपन…शीर्षक से खबर प्रकाशित कर प्रशासन को अभिभावकों की चिंता व बच्चों की तकलीफों से रुबरू करवाया था। इस पर जिला प्रशासन ने संज्ञान ... Read more