Tag: children

सुबह की ये आदतें बच्चों को बनाती हैं जिम्मेदार, माता-पिता बचपन से ही सिखा सकते हैं अच्छे काम 

How To Make Children Responsible: बच्चों को जिम्मेदार बनाते हैं रोजाना किए जाने वाले कुछ काम.  Parenting Tips: क्या कभी ऐसा हुआ है कि आप बीमार पड़ गए हैं और बच्चे ना स्कूल के लिए तैयार हुए हैं, ना अपना सामान पैक किया है और घर का हाल बेहाल हो गया है. माता-पिता होने के नाते आप अपने बच्चों के हर छोटे-मोटे काम करते ही होंगे लेकिन कुछ काम ऐसे भी हैं जो बच्चों से ना कराए जाएं तो वे हमेशा ही गैर-जिम्मेदार बने रहते हैं. ये बहुत छोटी चीजें हो सकती हैं लेकिन बच्चों को आनी चाहिए. वहीं, अगर ... Read more

Child Mental Health: बढ़ता स्‍क्रीन टाइम बच्‍चों के दिमाग को कर रहा है कमजोर, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

Researchers : बच्चे को देते हैं मोबाइल तो जान लें उसके नुकसान. ScreenTime Side Effects On Kids: इन दिनों घर घर में लोग टीवी और मोबाइल को अपने एंटरटेनमेंट (Entertainment) का एक मात्र जरिया बना लिए हैं. यहां तक की छोटे बच्‍चे (Kids) बाहर खेलने कूदने की बजाय, टीवी, मोबाइल, (Mobile) कंप्‍यूटर पर घंटों समय बिता रहे हैं. ऐसे में एक डाराने वाला शोध सामने आया है. नई रिसर्च में पाया गया है कि स्‍क्रीन टाइम (Screen Time) अधिक होने की वजह से 12 साल से कम उम्र के बच्चों के दिमाग पर इसका काफी गलत असर देखने को मिल ... Read more

Dehradun News : बेसहारा बच्चों के लिए वरदान बना ऑपरेशन मुक्ति, 2100 मासूमों का हुआ नामांकन, जानिए पूरी खबर

रिपोर्ट : हिना आज़मी देहरादून. सड़क और चौराहों पर भीख मांगने वाले छोटे बच्चे शिक्षा से वंचित रहते है और जिम्मेदारियों के चलते भिक्षावृत्ति के इस दलदल में फंस जाते हैं. उनके भविष्य को बचाने के लिए उत्तराखंड पुलिस ऑपरेशन मुक्ति अभियान चला रही है, जिसमें पुलिस बच्चों को भिक्षा नहीं शिक्षा देने के लिए काम कर रही है. साल 2022 में एक नन्ही बालिका को ऑपरेशन मुक्ति के जरिए भिक्षावृत्ति से निकालकर उसका दाखिला कराया गया. बच्ची की मेहनत और लगन से उसने क्लास में अच्छा प्रदर्शन किया. उत्तराखंड पुलिस ऐसे कई बच्चों की देखभाल अभिभावक बनकर कर रही ... Read more

कोविड के कारण पिता को खोने वाले बच्चों की फीस माफी की गुहार, हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया

प्रतीकात्मक तस्वीर नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार से उन दो नाबालिग भाई-बहन की एक याचिका पर अपना पक्ष रखने को कहा है, जिन्होंने अपने पिता को कोविड-19 महामारी के दौरान खो दिया था और उन्होंने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई के लिए निजी स्कूल की उनकी फीस माफ करने का अनुरोध किया है. यह भी पढ़ें जस्टिस यशवंत वर्मा ने कहा कि वर्तमान में अधिकारियों द्वारा जारी किए गए परिपत्रों में याचिकाकर्ताओं की शिकायतों से नहीं निपटा गया है और केंद्र, दिल्ली सरकार के साथ-साथ उपराज्यपाल से चार सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने को ... Read more

स्कूल जाते बच्चों को ना हो जाए डेंगू इसलिए जरूरी है कुछ बातों का ध्यान रखना, Dengue से बच सकेंगे आपके नन्हे-मुन्ने 

Dengue in Children: इस तरह डेंगू की चपेट में आने से बचेंगे बच्चे.  Dengue Fever: मच्छर काटने से होने वाला डेंगू संक्रमण जितना बड़ों को अपना निशाना बनाता है उतना ही बच्चे भी इसकी चपेट में आ जाते हैं. यह किसी भी उम्र के बच्चों को हो सकता है और बच्चों में इसके लक्षण व प्रभाव बड़ों से ज्यादा देखने को मिलते हैं. डेंगू के बुखार (Dengue Fever) से अपने स्कूल जाने वाले बच्चों को बचाए रखने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं. ये सावधानियां बच्चों को डेंगू के बुखार से दूर रखेंगी और जितना हो सके उतना ... Read more

शरारती बच्चों को डांटे-डपटे बिना भी सिखाया जा सकता है अनुशासन और बात मानना, काम आते हैं ये Parenting Tips 

Ways to discipline child: इस तरह हैंडल करें शरारती बच्चों को.  Parenting Tips: छोटे बच्चों जितना शरारती शायद ही कोई होता होगा. उन्हें छोटे होने का फायदा मिलता है और वह घर वालों ही नहीं बल्कि बाहर वालों को भी इस तर्ज पर परेशान करने लगते हैं कि उन्हें कोई कुछ कहने-बोलने वाला नहीं है. लेकिन, माता-पिता (Parents) का पारा चढ़ने लगता है तो वे शरारती बच्चों (Naughty Kids) को डांटना-डपटना शुरू कर देते हैं और बच्चे पीछे हटने की जगह शरारतें बढ़ा देते हैं और कभी-कभी जिद्दी भी बहुत हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप चाहते हैं बच्चा ... Read more

Parenting Tips: चाहते हैं बच्चा बने मेहनती और समझदार, तो माता-पिता जरूर रखें कुछ बातों का खास ख्याल 

How To Make Kid Hardworking: कुछ गलतियों से माता-पिता को करना चाहिए परहेज.  Parenting Tips: बच्चा बड़े होते-होते किस तरह का इंसान बनता है इसकी जिम्मेदारी कई हद तक माता-पिता की होती है. बच्चों पर पढ़ाई का या छोटी उम्र से ही कई तरह के कामों का बोझ डाल देना उन्हें चीजों से डराने लगता है. वे पढ़ाई से ही नहीं बल्कि किसी भी तरह के कामों से जी चुराने लगते हैं. पैरेंट्स (Parents) के लिए जरूरी है कि वे बच्चे की परवरिश (Parenting) करते हुए कुछ बातों का खास ख्याल रखें जिससे ना चाहते हुए भी वे उनमें आलस के गुण ... Read more

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शनिवार होगा ‘बैगलेस डे’, बच्चे करेंगे स्कूल में मस्ती

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शनिवार होगा ‘बैगलेस डे’ नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh government) ने राज्य के स्कूलों को शनिवार (Saturday) को ”बैगलेस डे” करने का फैसला किया है. ”बैगलेस डे” में बच्चे बिना बस्ते (without bags) के स्कूल (school) जाएंगे और इस दिन स्कूलों में योग, व्यायाम, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां (cultural activities) आदि कराई जाएंगी. राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें अधिकारियों ने बताया कि स्कूली बच्चे हर शनिवार को अब खेल-खेल में पढ़ाई करेंगे. स्कूली शिक्षा को रोचक, व्यावहारिक और अपने आस-पास के माहौल से जोड़ने के लिए स्कूल शिक्षा ... Read more

बचपन की यादों को ताजा करती प्री-स्कूल पार्किंग की यह तस्वीर जीत रही नेटिजन्स का दिल

प्रीस्कूल पार्किंग की तस्वीर ने इंटरनेट पर जीता सभी का दिल, तारीफ करते नहीं थक रहे नेटिजन्स बचपन और उससे जुड़ी हर चीज बेहद खास होती है और जीवन भर हमें याद भी रहती है. बचपन का हर खेल, स्कूल और वहां बनने वाले दोस्त सभी दिल के करीब होते हैं. सोशल मीडिया पर बचपन की यादों से जुड़ी एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही हैं, जो आपको बीते दिनों में ले जाएगी. वेनिस में एक प्री-स्कूल पार्किंग की तस्वीर देख सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. यह भी पढ़ें यहां देखें तस्वीर Preschool ... Read more

ये कैसा अंधविश्वासः स्कूली बच्चों की अचानक बिगड़ी तबियत तो परिजन पहुंचे झाड़-फूंक करवाने

रिपोर्ट -बलबीर सिंह परमार  उत्तरकाशी- आज जमाना पूरी तरह हाईटेक हो चुका है. इंसान मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश में जुटा हुआ है. लेकिन आज भी लोग अन्धविश्वास की  जकड़ से खुद को निकाल नहीं पाए हैं. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में जब कुछ बच्चे अचानक बीमार पड़ने लगे तो उनके परिजनों ने झाड़-फूंक का सहारा ले लिया. वहीं कुछ बच्चों की माता-पिता उनके लिए हिमाचल के स्वास्थ्य केंद्र की ओर दौड़ पड़े. दरअसल, इन बच्चों की बीमारी का कारण दूषित पानी है, जिस वजह से उनमें लीवर इंफेक्शन (पीलिया) की समस्या देखी गई. स्कूल में बच्चे  जिस पानी को ... Read more