Tag: children
जमीं से आसमां की सैर कर सकेंगे बच्चे
जयपुर। स्कूली बच्चों को राजस्थान सरकार के साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग ने जमीं पर ही आसमां के सारे नजर दिखाने की तैयारी कर ली है। बच्चे मूवी थियेटर की तरह डिजिटल प्लेनेटोरियम में बैठकर अंतरिक्ष की सैर कर सकेंगे। इसके लिए प्रदेश में 7 करोड़ रुपए खर्च कर कोटा शहर में पहला थ्री डी डिजिटल प्लेनेटोरियम बनाया जा रहा है। प्लेनेटोरियम कोटा के निर्माणाधीन साइंस पार्क में बनाया जाएगा। इसके बाद भरतपुर में भी इसी तरह के प्लेनेटोरियम बनाने की कार्य योजना है। वहीं जयपुर में इन दोनों से भी आधुनिक यानी सेवन-डी प्लेनेटोरियम बनाने का प्रस्ताव है। विभाग ने ... Read more
ढिलाई पड़ेगी भारी, सहायता राशि पर गिरेगी गाज
कोटा। सामाजिक एवं न्याय आधिकारिता विभाग की ओर से पालनहार योजना में पात्र बच्चों को दी जाने वाली सहायता राशि सत्यापन के अभाव में अटकी सकती है। इस योजना के तहत प्रदेश में 3 लाख 26 हजार 242 पालनहार लाभांवित हो रहे हैं। इनमें से 42 हजार का अभी तक सत्यापन नहीं हो पाया है। वहीं कोटा जिले की बात करें तो यहां योजना में कुल 8000 पालनहार हंै। इनमें से अभी तक 1000 बच्चों का सत्यापन नहीं हो पाया है, जबकि इन लाभार्थियों को पिछले कई वर्षों से योजना में लगातार लाभ मिल रहा है। पालनहार योजना में किसी ... Read more
ई आॅटो दे सकते हैं बच्चों को सुरक्षा, संरक्षा और सस्ती सुविधा
कोटा। एक ओर देश दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों की उपयोगिता बढ़ती जा रही है, दूसरी ओर शहर में आज भी लगभग सभी स्कूल अपने विद्यार्थियों के लिए परिवहन के रूप में ऑटो, वैन या बस का उपयोग कर रहे हैं। जहां पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण स्कूलों द्वारा उपयोग किए जाने वाले इन वाहनों का भार अभिभावकों पर पड़ता है। साथ ही उन्हें स्कूल की मोटी फीस के अलावा अतिरिक्त रूप से वाहनों का किराया भी देना पड़ रहा है, जिससे अभिभावकों पर दोगुनी मार पड़ रही है। इसके साथ पेट्रोल व गैस से संचालित ऑटो बच्चों के ... Read more
बामन देवरिया स्कूल भवन जर्जर: कैसे होगी बच्चों की पढ़ाई?
चौमहला। चौमहला ग्राम पंचायत किटिया के गांव बामन देवरिया में उच्च प्राथमिक विद्यालय गत सात सालों से बिना कक्षा कक्षों के संचालित हो रहा है। कक्षा कक्ष के अभाव में छात्र छात्राएं खुले आसमान के नीचे कभी धूप में तो कभी पेड़ की छांव के नीचे पढ़ने को मजबूर है। डग ब्लॉक का यह एक मात्र स्कूल है जहां छात्रों के बैठने के लिए कमरे नहीं है। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बामन देवरिया में कक्षा एक से आठ तक 172 छात्र छात्रा अध्ययनरत है, कमरों के अभाव में सभी छात्र छात्रा सर्दियों में धूप में ,गर्मियों में पेड़ के नीचे ... Read more
Child Mental Health: बढ़ता स्क्रीन टाइम बच्चों के दिमाग को कर रहा है कमजोर, नई रिसर्च में हुआ खुलासा
Researchers : बच्चे को देते हैं मोबाइल तो जान लें उसके नुकसान. ScreenTime Side Effects On Kids: इन दिनों घर घर में लोग टीवी और मोबाइल को अपने एंटरटेनमेंट (Entertainment) का एक मात्र जरिया बना लिए हैं. यहां तक की छोटे बच्चे (Kids) बाहर खेलने कूदने की बजाय, टीवी, मोबाइल, (Mobile) कंप्यूटर पर घंटों समय बिता रहे हैं. ऐसे में एक डाराने वाला शोध सामने आया है. नई रिसर्च में पाया गया है कि स्क्रीन टाइम (Screen Time) अधिक होने की वजह से 12 साल से कम उम्र के बच्चों के दिमाग पर इसका काफी गलत असर देखने को मिल ... Read more
Dehradun News : बेसहारा बच्चों के लिए वरदान बना ऑपरेशन मुक्ति, 2100 मासूमों का हुआ नामांकन, जानिए पूरी खबर
रिपोर्ट : हिना आज़मी देहरादून. सड़क और चौराहों पर भीख मांगने वाले छोटे बच्चे शिक्षा से वंचित रहते है और जिम्मेदारियों के चलते भिक्षावृत्ति के इस दलदल में फंस जाते हैं. उनके भविष्य को बचाने के लिए उत्तराखंड पुलिस ऑपरेशन मुक्ति अभियान चला रही है, जिसमें पुलिस बच्चों को भिक्षा नहीं शिक्षा देने के लिए काम कर रही है. साल 2022 में एक नन्ही बालिका को ऑपरेशन मुक्ति के जरिए भिक्षावृत्ति से निकालकर उसका दाखिला कराया गया. बच्ची की मेहनत और लगन से उसने क्लास में अच्छा प्रदर्शन किया. उत्तराखंड पुलिस ऐसे कई बच्चों की देखभाल अभिभावक बनकर कर रही ... Read more
कोविड के कारण पिता को खोने वाले बच्चों की फीस माफी की गुहार, हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया
प्रतीकात्मक तस्वीर नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार से उन दो नाबालिग भाई-बहन की एक याचिका पर अपना पक्ष रखने को कहा है, जिन्होंने अपने पिता को कोविड-19 महामारी के दौरान खो दिया था और उन्होंने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई के लिए निजी स्कूल की उनकी फीस माफ करने का अनुरोध किया है. यह भी पढ़ें जस्टिस यशवंत वर्मा ने कहा कि वर्तमान में अधिकारियों द्वारा जारी किए गए परिपत्रों में याचिकाकर्ताओं की शिकायतों से नहीं निपटा गया है और केंद्र, दिल्ली सरकार के साथ-साथ उपराज्यपाल से चार सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने को ... Read more
शरारती बच्चों को डांटे-डपटे बिना भी सिखाया जा सकता है अनुशासन और बात मानना, काम आते हैं ये Parenting Tips
Ways to discipline child: इस तरह हैंडल करें शरारती बच्चों को. Parenting Tips: छोटे बच्चों जितना शरारती शायद ही कोई होता होगा. उन्हें छोटे होने का फायदा मिलता है और वह घर वालों ही नहीं बल्कि बाहर वालों को भी इस तर्ज पर परेशान करने लगते हैं कि उन्हें कोई कुछ कहने-बोलने वाला नहीं है. लेकिन, माता-पिता (Parents) का पारा चढ़ने लगता है तो वे शरारती बच्चों (Naughty Kids) को डांटना-डपटना शुरू कर देते हैं और बच्चे पीछे हटने की जगह शरारतें बढ़ा देते हैं और कभी-कभी जिद्दी भी बहुत हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप चाहते हैं बच्चा ... Read more