Tag: delhi
MCD चुनाव के लिए वोटिंग कल, क्या बीजेपी का ‘किला’ ढहा पाएगी AAP, 10 बातें
प्रतीकात्मक फोटो नई दिल्ली : MCD Elections 2022: दिल्ली नगरनिगम चुनाव (MCD Elections) के लिए कल रविवार 4 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. वैसे दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के अलावा भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस भी मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और ‘आप’ के बीच ही होने की संभावना है. 7 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी. MCD Elections से जुड़ी 10 बातें एमसीडी के सभी 250 वार्ड पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा और शाम 5:30 बजे समाप्त होगा. भाजपा 2007 से एमसीडी की सत्ता में है और चौथी बार सत्ता में आने ... Read more
नगर निगम चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने दिल्ली वासियों से किया बड़ा वादा
बीजेपी नेता ने कहा कि यह लोगों को उनके रहने की स्थिति को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए उन्नत एफएआर के प्रावधान के साथ उनकी पुरानी जीर्ण-शीर्ण आवासीय संरचनाओं का पुनर्विकास या पुनर्निर्माण करने में मदद करेगा. पिछले छह दशकों में एफएआर 1962 की योजना में 133 से ऊपर चला गया है. मास्टर प्लान 2001 के तहत वर्ष 1981 में इसे 167 तक बढ़ा दिया गया था. पिछले साल यह 200 हो गया. अब मास्टर प्लान 2041 के तहत होना है. अब “पुनर्निर्माण एफएआर” तोड़फोड़ और पुनर्निर्माण के लिए लागू होने वाली योजना बनाई गई है, जो 260 से ... Read more
केजरीवाल सरकार ठग, दिल्ली की जनता नगर निगम चुनाव में उसको आईना दिखाएगी : धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि, केजरीवाल सरकार ने शराब नीति से भ्रष्टाचार किया है. नई दिल्ली : MCD elections: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बुधवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यलय पहुंचे. यहां उन्होंने केजरीवाल सरकार पर दिल्ली की जनता के भरोसे का कत्ल करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने शराब नीति से जिस तरह भ्र्ष्टाचार किया है, उसे दिल्ली वाले कभी नहीं भूलेंगे. इस सरकार ने शिक्षा के फंड से चेहरा चमकाने का काम किया है. यह भी पढ़ें धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पाखंडियों का चेहरा धीरे-धीरे बेनकाब हो रहा है. झूठ ... Read more
“ईमानदारी के साथ MCD को चलाने का काम किया है…” : NDTV टाउनहॉल में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर सभी दलों की तरफ से तैयारी तेज कर दी गयी है. बीजेपी का लंबे समय से एमसीडी पर कब्जा रहा है. एनडीटीवी ने पार्टी की तैयारी पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी और विधायक ओपी शर्मा से बात की है. बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि पार्टी के द्वारा पूरी ईमानदारी के साथ एमसीडी को चलाया गया है. चुनाव में देरी को लेकर रमेश बिधूड़ी ने कहा कि यह विपक्ष की बात हो सकती है. एमसीडी की कई जिम्मेदारियां हैं. स्कूल से लेकर, दवाई तक पर काम किया गया है. एमसीडी को केजरीवाल सरकार की तरफ से ... Read more
Delhi Nursery Admission: दिल्ली में 1 दिसंबर से शुरू होगी निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया, जानें डिटेल
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश स्तर की कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी. शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर है जबकि चयनित अभ्यर्थियों की पहली सूची 20 जनवरी को घोषित की जाएगी. निदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा, “ सत्र 2023-24 के लिए दिल्ली के निजी गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों में खुली सीटों के लिए प्री-स्कूल, प्री-प्राइमरी और पहली कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी.” यह भी पढ़ें उसमें कहा गया है, “ दाखिले के लिए ... Read more
प्रदूषण में डूबी दिल्ली, जहरीली हवा को लेकर MEMES की बाढ़, लोग बोले ‘यहां योगा से स्मोक करना बेहतर’
दिल्ली NCR में सांस लेना दूभर, जहरीली हवा पर MEMES शेयर कर यूं मौज ले रहे लोग Air Quality In Delhi Today: त्योहार बीतने के साथ ही दिल्ली एनसीआर की हवा और भी ज्यादा प्रदूषित होने के साथ-साथ खतरनाक होती जा रही है. बिगड़ती इस हवा की गुणवत्ता के कारण राष्ट्रीय राजधानी (air quality in Delhi) में लोग ताजी हवा (fresh air) के लिए हांफ रहे हैं. शहर धुंध की मोटी परत से ढका हुआ है और जहरीली हवा (toxic air) के कारण कुछ स्कूलों को बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. अब, आने वाले दिनों में प्रदूषण ... Read more
प्रदूषण के बीच दिल्ली में नोएडा से गैर-जरूरी ट्रकों और कारों के प्रवेश पर लगी रोक
नोएडा से दिल्ली जाने वाले गैर-जरूरी ट्रकों की इंट्री पर बैन लगा दिया गया है. नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) में बढ़ते वायु प्रदूषण (Pollution) के स्तर के बीच, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दिल्ली की सीमाओं से गैर-जरूरी ट्रकों और अन्य वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की.गौतम बौद्ध नगर के पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, पाबंदियां चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी और कालिंदी कुंज बॉर्डर पर होंगी. हालांकि, उनके गंतव्य तक जाने के लिए डायवर्टेड रूट मुहैया कराया जाएगा. यह भी पढ़ें “ग्रेडेड एक्शन प्लान के तहत, आवश्यक ... Read more
दिल्ली में प्रदूषण : स्कूलों में पांचवी तक की कक्षाएं आठ नवंबर तक रहेंगी बंद
दिल्ली में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है. नई दिल्ली : Delhi Pollution: दिल्ली के स्कूलों में पांचवी तक की सभी क्लासें मंगलवार आठ नवंबर तक बंद कर दी गई हैं. पांचवी से ऊपर की सभी क्लासों के बच्चों के लिए आउटडोर असेंबली और आउटडोर प्लेइंग एक्टिविटी मंगलवार 8 नवंबर तक बंद रहेगी. दिल्ली सरकार ने इस बारे में औपचारिक आदेश जारी कर दिया है. यह भी पढ़ें दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के अंतिम चरण के तहत केंद्र की वायु गुणवत्ता समिति द्वारा अनुशंसित प्रतिबंधों को लागू करने का निर्णय लिया है. दिल्ली के पर्यावरण ... Read more
‘‘आपका यह बेटा ढाल की तरह खड़ा रहेगा’’, केजरीवाल ने एलजी पर योजनाओं में बाधा डालने का लगाया आरोप
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना पर पहली बार मंगलवार को खुलकर निशाना साधा और उन पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं में बाधा डालने का आरोप लगाया. केजरीवाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें ‘‘बुरा भला कहकर” सक्सेना दिल्ली के दो करोड़ लोगों के जनादेश का अपमान कर रहे हैं. उपराज्यपाल कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री के साथ बातचीत में कभी भी उनके लिए ‘‘अपशब्द” का इस्तेमाल नहीं किया. यह भी पढ़ें बयान में कहा गया है, ... Read more
‘दिल्ली की योगशाला’ कार्यक्रम मंगलवार से हो जाएगा बंद, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल पर बोला हमला
नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है, ‘दिल्ली की योगशाला’ योजना मंगलवार से बंद कर दी जाएगी, क्योंकि उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने इसे जारी रखने पर कोई फैसला नहीं लिया है. इससे आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और उपराज्यपाल के बीच फिर से टकराव हो सकता है. अरविंद केजरीवाल सरकार के सूत्रों ने सोमवार को दावा किया कि उपराज्यपाल सक्सेना ने 31 अक्टूबर के बाद योजना को जारी रखने की मंजूरी नहीं दी है. वहीं, उपराज्यपाल सचिवालय के सूत्रों ने कहा कि सक्सेना के दफ्तर को 31 अक्टूबर के बाद कार्यक्रम को जारी रखने की अनुमति ... Read more