Tag: Lok Sabha Elections 2024

Analysis : PM मोदी के मिशन-370 में मदद करेंगे आदिवासी? आखिर कांग्रेस से क्यों खिसका ये वोट बैंक

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर पक्ष और विपक्ष ने पूरी ताकत झोंक दी है. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और राहुल गांधी दोनों ने आदिवासी बहुल क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया. पीएम मोदी बस्तर तो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सिवनी में थे. कई राज्यों में आदिवासी वोट चुनाव परिणामों पर बड़ा प्रभाव डालते हैं. आजादी के बाद से ही आदिवासी वोटों पर कांग्रेस का एकाधिकार रहा था. लेकिन पिछले दस साल में बीजेपी ने कांग्रेस से आदिवासी वोटों को अपने पाले में डालने में सफलता प्राप्त की है. आइए समझने की कोशिश करते ... Read more

Exclusive : ‘कांग्रेस ने देश के साथ-साथ मध्य प्रदेश के विकास को भी रोके रखा’- NDTV से CM मोहन यादव

नई दिल्ली: देश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं. जैसे-जैसे आम चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, देश में सियासा पारा चढ़ रहा है. नेता एक बाद एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं. मध्य प्रदेश में चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है.  राज्य के CM मोहन यादव ने NDTV से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि कांग्रेस ने देश के साथ-साथ मध्य प्रदेश के विकास को भी रोककर रखा था. मध्य प्रदेश के ... Read more

शिक्षित मतदाता लोकप्रिय नेताओं से दूर रहते हैं, लेकिन मोदी के मामले में ऐसा नहीं: द इकोनॉमिस्ट

‘भारत के कुलीन लोग नरेन्द्र मोदी का समर्थन क्यों करते हैं’ शीर्षक वाले एक लेख में प्रकाशन ने कहा, ‘तीन कारक – वर्ग राजनीति, अर्थव्यवस्था, और मजबूत व्यक्ति के शासन के लिए अभिजात्य वर्ग की प्रशंसा-यह समझाने में मदद करते हैं कि ऐसा क्यों है.’ इसे ‘मोदी विरोधाभास’ करार देते हुए ‘द इकोनॉमिस्ट’ ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री को अकसर डोनाल्ड ट्रंप जैसे दक्षिणपंथी लोकप्रिय लोगों के साथ जोड़ा जाता है, लेकिन मोदी कोई साधारण मजबूत व्यक्ति नहीं हैं, जिनके तीसरी बार जीतने की उम्मीद है. इसमें उल्लेख किया गया, ‘ज्यादातर जगहों पर, ट्रंप जैसे संस्थान विरोधी लोकप्रिय लोगों ... Read more

लोकसभा चुनाव 2024 : बंगाल की तामलुक सीट पर मुकाबला ‘खेला होबे’ लिखने वाले युवा नेता और पूर्व जज के बीच

तृणमूल ने पूर्व न्यायाधीश का मुकाबला करने के लिए 27 वर्षीय भट्टाचार्य को मैदान में उतारा… कोलकाता : पश्चिम बंगाल की तमलुक लोकसभा सीट (Lok Sabha Elections 2024) इन दिनों काफी चर्चा में है. आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तामलुक सीट (Tamluk Lok Sabha Seat) से भाजपा ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय को मैदान में उतारा . वहीं, तृणमूल ने अपने युवा नेता और अपने सोशल मीडिया सेल के हेड देबांगशु भट्टाचार्य को चुना है. गंगोपाध्याय ने इस महीने की शुरुआत में न्यायाधीश के पद से इस्तीफा दे दिया और कुछ दिनों बाद भाजपा में शामिल ... Read more

Lok Sabha Elections 2024 : आम आदमी पार्टी ने असम के लिए चुनाव घोषणा पत्र किया जारी

AAP के डिब्रूगढ़ से लोकसभा उम्मीदवार मनोज धनोवर ने वादा किया कि अगर वो सत्ता में आए तो लोगों की सेवा करेंगे. नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए असम में अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है. डिब्रूगढ़ में आप के मुख्य सचेतक और तिमारपुर विधायक दिलीप पांडे की मौजूदगी मेनिफेस्टो जारी किया गया है. AAP चुनाव घोषणापत्र में असम चाय उद्योग के उत्थान, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सुधार, रोजगार, बाढ़ आदि का उल्लेख किया गया है. यह भी पढ़ें डिब्रूगढ़ में आप से लोकसभा प्रत्याशी मनोज धनोवर के ... Read more

शिक्षक भर्ती घोटाला : अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत, चुनाव कैंपेन के चलते 10 जुलाई तक समन नहीं भेजेगी ED

सुप्रीम कोर्ट में ED ने कहा कि 10 जुलाई तक वो अभिषेक बनर्जी को तलब नहीं करेगी. नई दिल्ली: शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में TMC अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत मिल गई है. दरअसल, ईडी ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन दिया है कि उन्हें 10 जुलाई तक कोई समन नहीं दिया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट में अभिषेक बनर्जी के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि उन्हें डायमंड हार्बर से लोकसभा चुनाव लड़ना है. उनके क्षेत्र के लिए 1 जून को मतदान होगा और इस वजह से उन्हें कैंपेन में ध्यान देने की जरूरत है.  यह भी पढ़ें अभिषेक बनर्जी के वकील ... Read more

मुंबई उपनगर में इस चुनाव में महज 0.5% फर्स्ट टाइम वोटर, युवाओं में मतदान को लेकर क्यों नहीं है उत्साह?

नई दिल्ली: युवा वोटरों की संख्या बढ़ाने पर खूब सरकारी ज़ोर दिखता रहा है पर ये सफल कितना हो पाया ये कहना मुश्किल है. चार लोकसभा सीटों वाले मुंबई उपनगर का आंकड़ा बताता है कि जनसंख्या का सिर्फ़ 0.5% ही फर्स्ट टाइम वोटर है. यह आंकड़ा कम से कम 3% होना चाहिए. ऐसे में अब हाउसिंग सोसाइटीज (Housing Societies)  में भी रजिस्ट्रेशन कैंप लग रहे हैं. युवाओं को वोटिंग लिस्ट में जोड़ने की क्या क्या कोशिशें चल रही हैं. 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन करने वाले “पहली बार वाले मतदाताओं” की संख्या बहुत उत्साहजनक नहीं है. आर्थिक राजधानी का ... Read more

कहीं हाथों पर मेहंदी तो कहीं लग रही चौपाल, देहरादून में जगह-जगह चल रही चुनावी पाठशाला

हिना आज़मी/ देहरादून. लोकतंत्र का महापर्व यानी लोकसभा चुनाव की तारीख आहिस्ता-आहिस्ता पास आ रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि चुनाव आयोग मार्च के पहले या दूसरे हफ्ते में तारीखों का ऐलान भी कर सकता है .ऐसे में चुनाव आयोग और जिला प्रशासन के साथ कई विभाग मिलकर मतदान जागरूकता अभियान चला रहा है. इसी कड़ी में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जगह-जगह चुनावी पाठशाला चल रही हैं. देश की भावी पीढ़ी को इस अभियान से जोड़ने के लिए स्कूलों में टीमें पहुंच रही हैं. स्कूलों में मतदाता जागरूकता अभियान के थीम पर मेहंदी प्रतियोगिताएं, कविता प्रतियोगिताएं और ... Read more