Tag: news 18 local

मूसलाधार बारिश में फंसे परीक्षा देने आए युवा, तब देवदूत बने PCS अफसर

वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर :उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित की समूहग की परीक्षा के लिए ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र के नालंदा स्कूल परीक्षा केंद्र बनाया गया था. समूह ग की परीक्षा से ठीक पहले मूसलधार बारिश होने से रास्ते में जल भराव हो गया था, मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र तहसील प्रशासन की टीम और नगर पालिका किच्छा की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पानी निकलवाने का प्रयास करने लगे. परीक्षा से पहले रास्ता साफ ना होने पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने अपने स्तर से ... Read more

5 साल से शिक्षकों की कमी से जूझ रहा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज गौचर,

सोनिया मिश्रा/चमोली/गौचर.राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना 1979-80 में हुई थी. जो उत्तराखंड के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है. लेकिन लगातार 2018 के बाद से कॉलेज में अध्यापकों की कमी बनी हुई है. जिसको देखते हुए छात्र-छात्राओं ने अब सड़कों पर आकर धरना-प्रदर्शन करना और ज्ञापन देना भी शुरू कर दिया है. बता दें कि वर्तमान समय में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज गौचर में कुल चार ब्रांच (सिविल, इलेक्ट्रॉनिक, आईटी, फार्मेसी) संचालित किए जा रहें हैं. जिसमें कि प्रत्येक ब्रांच में सिर्फ एक-एक ही अध्यापक तैनात किए गए हैं, जबकि प्रत्येक ब्रांच में तीन-तीन अध्यापकों की तैनाती होनी चाहिए थी. ... Read more

पहाड़ी स्वाद और संस्कृति को संजो रहा है ‘रस्याण… एक छत के नीजे मिलेगा सबकुछ, जानें पता

हिना आज़मी/देहरादून: बात पहाड़ की मिट्टी की करें या उस मिट्टी में उपजे अनाज और दालों के स्वाद की या पहाड़ के चटकीले नमक या पहाड़ के अचार और घी के महक की इस जगह की हर चीज अनोखी है. अपने गांव से दूर देहरादून शहर में इन उत्पादों के शौकीन मिल ही जाएंगे. वहीं इसे याद करने वालों के लिए देहरादून में ही ‘रस्याण’ लोगों तक पहाड़ी उत्पाद पहुंचा रही है. यहां पहाड़ी दालें, पहाड़ी उत्पाद, पहाड़ी जूस ,पहाड़ी नमक, पहाड़ी जेवर और पहाड़ की संस्कृति को बयां करने वाली किताबें भी आपको मिल जाएंगी. दुकान संचालक ललित बताते ... Read more

पहाड़ी स्वाद और संस्कृति को संजो रहा है ‘रस्याण’… एक छत के नीजे मिलेगा सबकुछ, जानें पता

हिना आज़मी/देहरादून: बात पहाड़ की मिट्टी की करें या उस मिट्टी में उपजे अनाज और दालों के स्वाद की या पहाड़ के चटकीले नमक या पहाड़ के अचार और घी के महक की इस जगह की हर चीज अनोखी है. अपने गांव से दूर देहरादून शहर में इन उत्पादों के शौकीन मिल ही जाएंगे. वहीं इसे याद करने वालों के लिए देहरादून में ही ‘रस्याण’ लोगों तक पहाड़ी उत्पाद पहुंचा रही है. यहां पहाड़ी दालें, पहाड़ी उत्पाद, पहाड़ी जूस ,पहाड़ी नमक, पहाड़ी जेवर और पहाड़ की संस्कृति को बयां करने वाली किताबें भी आपको मिल जाएंगी. दुकान संचालक ललित बताते ... Read more

राजस्थानी हैंडीक्राफ्ट से लेकर आउटफिट तक… देहरादून की इस दुकान पर मिलता है सबकुछ, जानें लोकेशन

हिना आज़मी/देहरादून: हमारे देश में अलग-अलग तरह की शैलियों में कई चीजें तैयार की जाती हैं, जिनमें सबसे ज्यादा राजस्थानी शैलियों की चीजों की डिमांड रहती है. अगर आप राजधानी देहरादून में रहते हैं और राजस्थान की अलग-अलग चीजों का कलेक्शन बनाना चाहते हैं या आपको राजस्थानी ज्वेलरी,ड्रेस आदि पसंद है तो आप देहरादून के राजस्थान इम्पोरियम आ सकते हैं. यहां आपको राजस्थान की ड्रेस, जेवर, गिफ्ट आइटम्स, डेकोरेशन एसेसरीज और बच्चों के लिए कठपुतली जैसे खिलौने मिलते हैं. इसके अलावा यहां राजस्थान में बनाई बहुत हल्की रजाई भी मिलती है. राजस्थान इम्पोरियम की मालकिन अनुराधा शर्मा ने बताया कि ... Read more

घर की पहचान लाडली अभियान से बेटियों के सपनों को लगें नए पंख

वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को नए पंख देने के लिए ऊधम सिंह नगर जिले के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने घर की पहचान लाडली कार्यक्रम की शुरुआत की. घर की पहचान लाडली कार्यक्रम के तहत जिला कार्यक्रम विभाग द्वारा जिले की सभी तहसीलों में जीजीआईसी स्कूलों और इंटरमीडिएट स्कूल की छात्राओं की कैरियर काउंसलिंग की जा रही है. कैरियर काउंसलिंग में सभी विभागों से जुड़ी महिला अधिकारी पहुंचती है, और छात्राओं को कैरियर कैसे बेहतर बनाएं इसके बारे में जानकारी देती है. ऊधम सिंह नगर जिले के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ... Read more

अब अपने घर के पास जमा करें हाउस टैक्स! जानिए कैंप की जगह और तारीख?

हिना आज़मी/देहरादून. हाउस टैक्स जमा करने के लिए अब आपको नगर निगम आने की जरूरत नहीं है. दरअसल अब देहरादून शहर से दूर रहने वाले लोगों के लिए नगर निगम की टीम उन्हीं के क्षेत्र में कैंप लगाने जा रही है. 15 जून से लेकर 25 जुलाई तक जगह-जगह देहरादून नगर निगम हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए कैंप आयोजित करने वाला है. निगम के कर एवं राजस्व अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने कहा कि नगर निगम द्वारा भवन करदाताओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है, ताकि वह हाउस टैक्स जमा करा दें. इसके अलावा स्थानीय निवासियों को सहूलियत देने ... Read more

देहरादून के युवाओं ने लिया पुरानी नदियों को बचाने का संकल्प, ऐसे कर रहे काम

हिना आजमी/ देहरादून. आज देहरादून में घनी बसाहट के साथ-साथ विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर हमें दिखाई देते हैं, लेकिन पहले ऐसा नहीं था. यहां कई नदियां, नहरें हुआ करती थीं, लेकिन धीरे-धीरे बढ़ती आबादी के कारण ये खत्म होती चली गई. देहरादून की पहचान मानी जाने वाली रिस्पना नदी और बिंदाल नदी भी अब नाले में तब्दील हो चुकी हैं. इनको बचाने के लिए देहरादून के युवा काम कर रहे हैं  और लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं, ताकि रिस्पना (ऋषिपरना) और बिंदाल नदी को  पुनर्जीवित किया जा सके. MAD संस्था से जुड़े युवा लगातार इन नदियों को साफ करने के ... Read more

Haridwar News : स्कूलों में सूचना पट्ट पर लगेंगे गुरुजी के फोटो, बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग हुआ अलर्ट

ओम प्रयास/हरिद्वार. सरकारी, अर्द्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षकों और कर्मियों की प्रोफाइल नोटिस बोर्ड पर लगाए जाएंगे. यदि किसी स्कूल द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग का यह फरमान जारी हुआ था जिसमें स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक और स्कूल में काम करने वाले कार्मिकों की फोटो समेत अन्य जरूरी जानकारियां जैसे पिता का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, मोबाइल नंबर आदि नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएंगी. मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सरकारी, अर्द्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में नोटिस ... Read more

स्वास्थ्य विभाग की पहल ! तंबाकू मुक्त शहर के लिए अभियान होगा तेज, छात्रों को किया जाएगा जागरूक

ओम/हरिद्वार. उत्तराखंड का स्वास्थ्य विभाग तंबाकू को लेकर एक अभियान शुरू करने जा रहा है, जिसमें तंबाकू की लत से छुटकारा और आमजन को इसके प्रति जागरूक करने के लिए विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में प्रदेश के राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में लोगों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों और दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी. साथ ही जिन शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर दायरे में जो लोग तंबाकू या उसके उत्पादों की बिक्री करते है उनके खिलाफ भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें कार्रवाई ... Read more