Tag: Uttarakhand Hindi News
उत्तराखंड के 3000 सरकारी विद्यालयों में लगेगा ताला, जानिए पिथौरागढ़ के कितने स्कूल होंगे बंद
रिपोर्ट : हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड सरकार के एक नए फैसले के बाद उत्तराखंड के 3000 से ज्यादा सरकारी स्कूलों को बंद करने की तैयारी चल रही है. पिथौरागढ़ जिले की अगर बात करें तो यहां 370 ऐसे विद्यालय हैं, जो छात्र संख्या कम होने के कारण बंद होने के कगार पर हैं. दरअसल शिक्षा विभाग ने अब सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए नया कदम उठाया है, जिसमें अब वह राज्य के ऐसे सरकारी स्कूल बंद करने की तैयारी में है, जहां छात्र संख्या 10 से कम है. राज्य सरकार द्वारा गांव-गांव में प्राथमिक विद्यालय खोले गए थे ... Read more
सड़क तो बना दी लेकिन इसे जोड़ने वाला पुल बनाना भूल गया विभाग, ग्रामीण 5 साल से परेशान, देखें Video
रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की डीडीहाट विधानसभा में हाट-लोधड़ा गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग में निर्माणदायी संस्था ने सड़क तो काट दी, लेकिन इस सड़क को दोनों ओर से जोड़ने के लिए विभाग पुल बनाना भूल गया. इससे यह सड़क अब हाथी के दिखने वाले दांतों जैसी हो गई है. इसका फायदा यहां के ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है. हालत यह है कि इस सड़क में जहां पुल बनना था, वहां लोग नदी में पैदल ही आवाजाही कर रहे हैं. जबकि स्कूल जाने वाले छात्र जूते हाथ में लेकर नदी को पार ... Read more
चंपावत हादसे के बाद शिक्षा विभाग अलर्ट, पिथौरागढ़ के 178 जर्जर स्कूलों में अब नहीं बैठेंगे बच्चे
रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के चंपावत में बाथरूम की छत गिरने से हुई छात्र की मौत के बाद शिक्षा विभाग अलर्ट हो गया है. जबकि सीमांत जिले पिथौरागढ़ में शिक्षा के मंदिरों की हालत लंबे समय से खराब है. जिले में 178 ऐसे विद्यालय हैं, जिनके भवन जर्जर हालत में हैं. इन भवनों को अब चिह्नित कर गिराया जाएगा. तब तक ऐसे विद्यालयों में छात्र पढ़ाई नहीं करेंगे. यही नहीं, पिथौरागढ़ जिले के सरकारी विद्यालय कई सालों से मरम्मत की राह देख रहे हैं. जनपद के विद्यालयों की हालत यह है कि कहीं छत से पानी टपक रहा है, ... Read more
पिथौरागढ़ में अब भीख मांगते हुए नहीं दिखेंगे बच्चे, पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन ‘मुक्ति’
रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने राज्य में बच्चों को ‘भिक्षा नहीं, शिक्षा दें’ की थीम पर ऑपरेशन मुक्ति शुरू किया है. इसकेअंतर्गत समाज में विभिन्न वर्गों के बच्चे, जो स्कूल जाने में असमर्थ हैं और भिक्षावृत्ति में लिप्त हैं, को पुलिस द्वारा चिह्नित किया जा रहा है. उन मासूमों को भिक्षावृत्ति से मुक्ति दिलाकर शिक्षा की पर प्रोत्साहित किया जाएगा. पिथौरागढ़ पुलिस वर्तमान में जिले के ऐसे स्थानों को चिह्नित कर रही है, जहां पर बच्चों से बाल मजदूरी या भिक्षावृत्ति जैसे काम कराए जाते हैं. लंबे समय से पिथौरागढ़ जनपद में देखा गया है कि ... Read more
Pithoragarh: खंडहर बनते जा रहे जिले के सरकारी स्कूलों के भवन, क्या होगा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का भविष्य?
रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में शिक्षा के मंदिरों की हालत खराब होते जा रही है. जिले के सरकारी विद्यालय कई साल से मरम्मत की राह देख रहे हैं. जनपद के विद्यालयों की हालत यह है कि कहीं छत से पानी टपक रहा है, तो कहीं फर्श और दीवारें टूटी हुई हैं. ऐसे स्कूलों में पठन-पाठन कार्य कराना विद्यालय प्रबंधन के लिए चुनौती बना हुआ है. लंबे समय से रखरखाव न होने और बजट के अभाव में सरकारी स्कूलों के भवन खंडहर बनते जा रहे हैं, जिनकी संख्या बढ़ते ही जा रही है. इसका सीधा असर ... Read more
पांच कमरों में चल रहा डिग्री कॉलेज, एक लाइब्रेरी, दूसरा स्टाफ रूम…, बस 3 कमरे पढ़ाई के लिए
हरिद्वार के मोहनानंद आश्रम में चल रहा है 5 कमरों वाला डिग्री कॉलेज विधानसभा चुनाव से पहले आनन-फानन में शुरू किया गया था कॉलेज रिपोर्ट – पुलकित शुक्ला हरिद्वार. भीमगोदड़ा क्षेत्र में बेहद संकरी गली के अंदर बने मोहनानंद आश्रम में राजकीय डिग्री कॉलेज है. इस कॉलेज में बीए, बीकॉम और बीएससी के लिए एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है. इस कॉलेज के पास अपनी बिल्डिंग तक नहीं है. आश्रम के पांच कमरों में यह कॉलेज संचालित किया जा रहा है. इनमें से दो कमरे लाइब्रेरी और स्टाफ रूम के हैं. यानी पढ़ाई के लिए तीन कमरे ही हैं, जिनमें ... Read more
कबाड़ का इनामः बेकार की चीजों से चॉपर बनाकर छा गया हरीश, मिलेगी सरकारी मदद; दूसरे बच्चों को भी लाभ
रिपोर्ट – सुष्मिता थापा बागेश्वर. हाईस्कूल भनार के सातवीं के छात्र हरीश कोरंगा ने कबाड़ से कामयाब उपकरण बनाकर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उसकी प्रतिभा को अब सरकार ने पंख दिए हैं. उसके अगले आविष्कारों को सरकारी मदद दी जाएगी. पहाड़ के इस प्रतिभाशाली छात्र के हुनर को न्यूज़ 18 डिजिटल ने सबसे पहले प्रकाशित किया था . हरीश ने पिछले महीने कबाड़ व घर में पड़ी सामग्री से हेलीकाप्टर बनाकर उड़ाया था. इसके बाद एक दिन वह अपने जेसीबी ऑपरेटर चालक पिता के साथ जेसीबी में बैठा तो उसने उसकी तकनीक को पकड़ लिया. घर आकर ... Read more
कमजोर हिमालय में बढ़ती खड़िया खदानें; पैतृक भूमि बचाने के लिए संघर्ष आपदा में जान गवांते पहाड़ी लोग
रिपोर्ट – सुष्मिता थापा बागेश्वर. उत्तराखंड का बागेश्वर जिला भारत में खड़िया पत्थर का सबसे समृद्ध भंडार है. जिले में खड़िया की करीब 135 खदानों को खनन की मंजूरी मिल चुकी है. इससे अच्छा खासा राजस्व सरकार को मिल रहा है. हालांकि, पर्यावरण की नजरिए से नाजुक और भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्र में खनन ने कई सवाल खड़े किए हैं. सरकार का दावा है कि सभी मानदंडों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है और खनन पर अच्छी तरह से नजर रखी जा रही है, लेकिन स्थानीय लोग इससे असहमत नज़र आ रहें हैं. वैसे तो संपूर्ण ... Read more