Month: March 2022

उत्तराखंड: ढाई लाख स्टूडेंट्स को फ्री टैबलेट देने में लापरवाही, डायरेक्टर पर फूटा CM धामी का गुस्सा

देहरादून. उत्तराखंड सरकार के अफसरों के पास यह डेटा फिलहाल नहीं है कि कितने स्टूडेंट्स को योजना के तहत मुफ्त टैबलेट दिया जा चुका है और कितने वंचित हैं. राज्य में 11वीं और 12वीं के ढाई लाख से ज्यादा स्टूडेन्ट्स को फ्री टैबलेट देने का प्लान (Free Tablet Plan) बनाया गया था, जो शिक्षा विभाग के चंद अधिकारियों की वजह से प्रभावित हुआ है. चुनाव से कुछ महीने पहले सीएम पुष्कर धामी ने इस योजना की शुरुआत की थी. अब इस योजना में ढीले रवैये पर नाराज़गी जताते हुए सीएम ने शिक्षा निदेशक (Director Education Department) को हटा दिया है. ... Read more

प्रेम में बाधक बने दो समुदाय, लड़की को अगवा करने बुर्का पहनकर हाईकोर्ट पहुंचे परिजन, जानें फिर क्‍या हुआ

नैनीताल. नैनीताल हाईकोर्ट (Nainital High Court) गेट पर सोमवार के दिन ही प्रेमी जोड़े को परीक्षा देनी पड़ी. दोनों आए तो थे हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाने, लेकिन हाईकोर्ट पहुंचने से पहले कुछ बुर्का पहने लोगों ने उनको अगवा करने करने का प्रयास किया. हांलाकि किसी तरह दोनों हाईकोर्ट में दाखिल हो गए और इसके बाद हाईकोर्ट ने इस प्रेमी जोड़े को सुरक्षा दे दी है. दरअसल, मामला अलग अलग सम्प्रदाय से जुड़ा है और दोनों ने हरिद्वार पुलिस के पास जाकर सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी. पुलिस की ओर से कोई मदद नहीं मिलने पर दोनों ने हाईकोर्ट ... Read more

पौड़ी : इस शराबी प्रिंसिपल से परेशान लोग, बच्चों से भविष्य से कैसे कर रहे खिलवाड़- देखें वीडियो

पौड़ी. उत्तराखंड के पौड़ी जनपद (Pauri News) के दूरस्थ थलीसैंण ब्लॉक स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुणेथ में तैनात प्रधानाध्यापक (Drunk Principle Video) पर ग्रामीणों ने नशे में स्कूल आने और रोकने पर गाली गलौच का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने आरोपी नशेड़ी प्रिंसिपल की तस्वीरें भी कैमरे में कैद की हैं, जिसमें वो नशे में धुत्त प्रतीत हो रहा है. सोशल मीडिया पर भी आरोपी की हरकतें वायरल हो रही हैं. इसमें एक जगह वह हाथों में छड़ी लेकर बिल्कुल लड़खड़ाते हुए जाते दिख रहे हैं. इसमें एक शख्स भी उन्हें पीछे से सहारा देता दिख रहा. वहीं एक अन्य ... Read more

Uttarakhand Board Exam 2022 : 2.42 लाख से अधिक छात्र आज से देंगे परीक्षा, सर्दी-जुकाम वाले ऐसे देंगे पेपर

Uttarakhand Board Exam 2022 : उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद (UK Board) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2022 आज 28 मार्च से शुरू हो रही है. उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 19 अप्रैल 2022 तक चलेगी. उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2022 में कुल 2 लाख 42 हजार 955 छात्र शामिल होंगे. इसमें हाईस्कूल के 129785 और इंटरमीडिएट के 113170 छात्र हैं. वार्षिक परीक्षा को लेकर उत्तराखंड बोर्ड ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए प्रदेश भर में कुल 1333 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इसमें से 191 को संवेदनशील और 18 को अति ... Read more

एक बार घर आए बेटा.. मां के बुलाने पर क्या अब अपने गांव आएंगे UP के दोबारा CM बने योगी आदित्यनाथ?

यमकेश्वर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर दोबारा शपथ ग्रहण करने वाले योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड आने को लेकर लगातार मांग बनी हुई है. और अब तो यह इच्छा उनकी मां ने ही जता दी है. अपनी मां से मिलने की इच्छा यूपी के चुनाव (UP Assembly Elections) से पहले ही जता चुके योगी क्या अब उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचेंगे? यह सवाल एक उम्मीद लेकर बना हुआ है और जवाब यह है कि योगी जल्द अपने गांव पहुंचकर बरसों से दूर परिवार (Yogi Adityanath Family) से भेंट कर सकते हैं. उत्तराखंड में योगी को लेकर उत्साह ... Read more

कुंभ कोरोना जांच फर्जीवाड़ा केस : जेल में ही रहेंगे तीनों आरोपी, हाईकोर्ट ने घोटाले में भूमिका मानी

नैनीताल. कुंभ में कोरोना जांच घोटाले (Covid Test Scam) के आरोपी मल्लिका पंत, शरत पंत और नलवा लैब (Nalwa Lab) के मालिक आशीष वशिष्ठ को जेल में ही रहना होगा. हाईकोर्ट ने तीनों की जमानत याचिका (Bail Plea) को खारिज कर दिया. कोर्ट ने माना कि आरोपियों ने फर्जी जांच कर रिपोर्ट को सरकार के पोर्टल में अपलोड किया था. हांलाकि इस पूरे मामले में लालचंदानी लैब (Lalchandani Lab) का रोल अब तक नहीं मिला है. निचली अदालत में ज़मानत याचिका खारिज होने के बाद तीनों आरोपियों ने हाई कोर्ट में ज़मानत के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था, लेकिन ... Read more

Yogi Cabinet 2.0 में उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, कैसे हुई सक्रिय राजनीति में वापसी और क्यों?

देहरादून/लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Uttar Pradesh Government) में जिन 52 मंत्रियों ने 25 मार्च को शपथ ग्रहण की, उनमें एक नाम उत्तराखंड की पिछली राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का भी रहा. उत्तर प्रदेश के एक हिस्से में दलित राजनीति (Dalit Politics) का प्रमुख चेहरा मानी जाने वाली मौर्य ने पिछले साल उत्तराखंड के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था और एक बार फिर सक्रिय राजनीति में कूदी थीं. आगरा देहात (Agra Rural Constituency) सीट से चुनाव लड़कर वह इस बार विधानसभा में पहुंचीं और शुक्रवार को इकाना स्टेडियम (Ikana Stadium) में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने ... Read more

UTET Result 2021-22: उत्तराखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021-22 का रिजल्ट जारी

UTET Result 2021-22: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा, UTET परिणाम 2021-22 आज, 25 मार्च, 2022 को उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, UBSE द्वारा घोषित किया गया है. उम्मीदवार उत्तराखंड टीईटी पेपर 1 और 2 स्कोर आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com से डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों को अपने यूटीईटी स्कोर की जांच करने के लिए अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी. यूटीईटी परिणाम 2021-22 उस एग्जाम के लिए जारी किया गया है, जो 26 नवंबर, 2021 को आयोजित किया गया था. उम्मीदवार या तो यूटीईटी पेपर 1 या पेपर 2 या दोनों पेपर के लिए उपस्थित हुए. परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित ... Read more

CM योगी का टिहरी से खास रिश्ता, जिस स्कूल में कभी पढ़े उसे दी सौगात, दोस्त से किया गजा आने का वादा

ख्याति से भेंट के दौरान योगी ने अपने स्कूल और शिक्षकों के बारे में पूछा और पुरानी यादें भी ताज़ा कीं. ख्याति ने उन्हें गजा आने का न्यौता दिया तो उन्होंने कहा कि अभी व्यस्तताओं के चलते संभव नहीं होगा, लेकिन वह बाद में गजा में किसी कार्यक्रम में ज़रूर आएंगे. ख्याति ने बताया चूंकि योगी जहां पढ़े, वह जर्जर हो चुका है इसलिए नये भवन में अब कक्षाएं लगती हैं. इस पर योगी ने इस स्कूल के लिए स्मार्ट क्लासेज़ की व्यवस्था करवाई. ख्याति ने योगी के बचपन की यादें भी साझा कीं.

Mobile Ban: यहां के स्कूलों में शिक्षकों के लिए बैन हुआ मोबाइल, सिर्फ इमर्जेंसी में कर सकेंगे इस्तेमाल

नई दिल्ली (Mobile Ban, Uttarakhand News, Education News). आमतौर पर सभी स्कूलों में छात्रों के लिए मोबाइल फोन रखना प्रतिबंधित होता है (Mobile Ban In School). लेकिन उत्तराखंड (Uttarakhand News) स्थित हरिद्वार के जिला प्रशासन ने स्कूलों शिक्षकों के मोबाइल फोन रखने पर भी बैन लगा दिया है (Mobile Ban In School). दरअसल, क्लास के दौरान शिक्षकों के पास मोबाइल फोन होने से कई बार उनका ध्यान भटक जाता है. इससे शिक्षण कार्य (Education News) प्रभावित होता है. हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडेय (Haridwar DM) ने सरकारी और निजी स्कूलों के सभी शिक्षकों के लिए एक आदेश जारी किया ... Read more