Month: June 2023

घर की पहचान लाडली अभियान से बेटियों के सपनों को लगें नए पंख

वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को नए पंख देने के लिए ऊधम सिंह नगर जिले के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने घर की पहचान लाडली कार्यक्रम की शुरुआत की. घर की पहचान लाडली कार्यक्रम के तहत जिला कार्यक्रम विभाग द्वारा जिले की सभी तहसीलों में जीजीआईसी स्कूलों और इंटरमीडिएट स्कूल की छात्राओं की कैरियर काउंसलिंग की जा रही है. कैरियर काउंसलिंग में सभी विभागों से जुड़ी महिला अधिकारी पहुंचती है, और छात्राओं को कैरियर कैसे बेहतर बनाएं इसके बारे में जानकारी देती है. ऊधम सिंह नगर जिले के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ... Read more

श्री गुरू राम राय विश्वविधालय द्वारा ‘कल्याण अंग एक सांगीतिक अध्ययन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया ।

अतिथि वक्ता डॉ ऋचा वर्मा सहायक प्रवक्ता – महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी आज दिनांक 21 जून 2023 विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में संगीत विभाग, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय श्री गुरू राम राय विश्वविधालय द्वारा कल्याण अंग एक सांगीतिक अध्ययन विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया जिसमे अतिथि वक्ता डॉ ऋचा वर्मा सहायक प्रवक्ता ,महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी थी । डॉ. वर्मा भारतीय शास्त्रीय संगीत में अपने विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध हैं, और उनके अंदाज़ में छात्रों व श्रोताओं को प्रेरित और प्रभावित किया। डॉ ऋचा वर्मा ने  कल्याण अंग की बारीकियों को बताया उन्होंने कल्याण अंग ... Read more

नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन | jawahar navodaya vidyalaya admission 2023-24 class 6th | Patrika News

भोपालPublished: Jun 20, 2023 03:05:01 pm जवाहर नवोदय स्कूलों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस शुरू हो गई है…। jawahar navodaya vidyalaya admission 2023-24 class 6th navodaya.gov.in नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए छठी कक्षा में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी है। इसके लिए प्रवेश परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2024 आयोजित किया जा रहा है। इसके जरिए छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अगस्त तक चलेगी।

International Yoga Day: तनाव-चिंता से मुक्ति पाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 योग

ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश: उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश एक पावन तीर्थ स्थल है. हर साल हजारों की संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं. इस तीर्थ नगरी को योगनगरी के नाम से भी जाना जाता है. वहीं हर साल देश-विदेश से पर्यटक यहां योग और ध्यान के लिए भी आते हैं और अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा में वृद्धि पाते हैं. हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2023) मनाया जाता है. योग हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है. यह न केवल हमे शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी लाभ देता है. योग कैपिटल के नाम ... Read more

जब चीफ जस्टिस समेत तमाम जज और अधिकारियों ने उठाई झाड़ू, साफ कर डाले पहाड़

नैनीताल. पहले कुर्सी पर बैठकर आदेश दिया और फिर उसी आदेश का पालन करने खुद झाडू लेकर सड़क पर उतर गए. जी हां, उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने कुछ ऐसा आदेश दिया कि हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से लेकर पूरे राज्य के न्यायिक अधिकारियों को सड़क चौराहे व जंगलों की सफाई के लिए उतरना पड़ा. इस महाअभियान में साथ मिला सभी संगठनों और समाज के सभी वर्गों का. दरअसल, सूबे में सफाई और प्लास्टिक बैन को लेकर अपने ही आदेश को धरातल पर लागू करने के लिए राज्य भर के जज झाडू लेकर सड़कों पर उतरे हैं. इसकी अगुवाई उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के ... Read more

BE and Btech स्टूडेंट्स के लिए जरूरी बातें, यह है एडवायजरी | career courses : advisory for be and btech students | Patrika News

भोपालPublished: Jun 17, 2023 12:33:57 pm इंजीनियरिंग में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया, च्वाइस फिलिंग भी खुद ही करें छात्र, हर साल पहुंचतीं हैं डेढ़ से दो हजार शिकायत, सेंट्रलाइज्ड स्तर के होंगे पहले दो राउंड ,, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी और बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। तकनीकी शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के लिए एडवाइजरी में छात्रों को किसी भी स्थिति में कॉलेज में मूल दस्तावेज जमा न करने एवं कियोस्क संचालकों के भरोसे दस्तावेज न छोड़ने की सलाह दी है। च्वाइस फिलिंग खुद ही करने को कहा है। अधिकारियों का कहना ... Read more

ऋषिकेश का अनोखा स्‍कूल: गरीब बच्‍चों की पढ़ाई फ्री, यूनिफॉर्म के साथ मिलती हैं ये सुविधाएं

ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश के ज्ञान करतार पब्लिक स्कूल में गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है. इस स्‍कूल में उन बच्‍चों का एडमिशन होता है, जिनके माता-पिता फीस भरने में असमर्थ हैं. बता दें कि गोविंद सलूजा ने अपनी मां के निधन के बाद अपने पिता का एकाकीपन दूर करने के लिए आश्रम बनाया था. इसके बाद उनके दिमाग में ऐसे बच्चों का ख्याल आया जोकि गरीबी और लाचारी के कारण स्कूल की चौखट तक नहीं पहुंच पाते. ऐसे ही बच्चों के लिए उन्होंने ज्ञान करतार पब्लिक स्कूल की स्थापना की. न्यूज़ 18 के साथ हुई ... Read more

JEE Main VS JEE Advanced: जानिए क्या है जेईई मेन्स और जेईई एडवांस में अंतर | What is the difference between JEE Main and JEE Advanced | Patrika News

आइए patrika.com पर आइए हैं जेईई मेन और जेईई एडवांस से जुड़ी जानकारी…। भारत में BE/B.Tech में एडमिशन के लिए जेईई मेन और जेईई एडवांस के बीच काफी अंतर होता है। हालांकि दोनों में नजदीकी जुड़ाव है। जेईई मेन का आयोजन NIT.IIIT और GFTI में प्रवेश के लिए किया जाता है। जेईई मेन में सिलेक्ट हुआ उम्मीदवार जेईई एडवांस परीक्षा के लिए योग्य हो जाता है। दूसरी ओर जेईई एडवांस का आयोजन IIT में एडमिशन के लिए होता है। जेईई मेन परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित की जाती है। साल में दो बार आयोजित की जाती ... Read more

शिक्षा विभाग हुआ सिस्टम के सामने लाचार , छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा असर

हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़ .सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है. जनपद की शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए सरकार कितनी गंभीर है. इसका अंदाजा लंबे समय से जिले में रिक्त पड़े पदों को देखकर लगाया जा सकता है. गौरतलब है कि सरकार जिले में खाली पड़े महत्वपूर्ण पदों को नही भर पायी है. जिले में प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता, खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित तमाम अधिकारियों का टोटा है. इसके बावजूद भी इन पदों को भरने के लिए lambey समय से कोई प्रयास नहीं किये गए है. जिसका सीधा असर पिथौरागढ़ के सरकारी स्कूलों से विद्या प्राप्त करने ... Read more

अब अपने घर के पास जमा करें हाउस टैक्स! जानिए कैंप की जगह और तारीख?

हिना आज़मी/देहरादून. हाउस टैक्स जमा करने के लिए अब आपको नगर निगम आने की जरूरत नहीं है. दरअसल अब देहरादून शहर से दूर रहने वाले लोगों के लिए नगर निगम की टीम उन्हीं के क्षेत्र में कैंप लगाने जा रही है. 15 जून से लेकर 25 जुलाई तक जगह-जगह देहरादून नगर निगम हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए कैंप आयोजित करने वाला है. निगम के कर एवं राजस्व अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने कहा कि नगर निगम द्वारा भवन करदाताओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है, ताकि वह हाउस टैक्स जमा करा दें. इसके अलावा स्थानीय निवासियों को सहूलियत देने ... Read more