Month: August 2024
चौकाने वाली बात! दुनिया के आधे से ज्यादा लोगों में जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी : अध्ययन
एक नए अध्ययन के अनुसार, विश्व की आधी से ज्यादा आबादी पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, आयरन या विटामिन सी और ई का सेवन नहीं करती है. लैंसेट जर्नल में प्रकाशित यह अध्ययन, वैश्विक स्तर पर मानव स्वास्थ्य के लिए जरूरी 15 सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी का अनुमान प्रस्तुत करने वाला पहला अध्ययन है. माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी विश्व में कुपोषण का सबसे प्रचलित प्रकार है, जिसके स्वास्थ्य पर कई नकारात्मक प्रभाव होते हैं, जिनमें अंधापन, गर्भावस्था में खराब अनुभव और संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ जाना शामिल है. अमेरिका में हार्वर्ड टी.एच. चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में एसोसिएट प्रोफेसर ... Read more
दो माह से सफाई नहीं होने से जगह-जगह लगे कचरे और गंदगी के ढेर
कनवास। आदर्श ग्राम पंचायत कनवास में पिछले दो माह से सफाई नहीं हो रही है। जिससे स्वच्छ भारत अभियान की हवा निकलती नजर आ रही है। सफाई कर्मचारियों के पिछले दो माह से वेतन नहीं दिए गए और वेतन टाइम पर देने की मांग व 10 प्रतिशत वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से मेन मार्केट से लेकर धार्मिक जगह मंदिर, मस्जिद, स्कूल इन सब जगह पर कचरों के ढेर लगे रहे हैं। श्रीकर्णेश्वर महादेव मंदिर, गणेश चबूतरा, श्रीसत्यनारायण मंदिर, इंग्लिश मीडियम महात्मा गांधी स्कूल की तरफ होकर काल भेरुजी वाले रास्ते पर आधे रोड पर ... Read more
डॉ. सोमनाथन ने कैबिनेट सचिव का पदभार संभाला
नई दिल्ली। प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने केंद्र में कैबिनेट सचिव का पदभार संभाला। डॉ. सोमनाथन ने राजीव गौबा की जगह ली है जो सेवानिवृत्ति हो गए हैं।कैबिनेट सचिव के रूप में शामिल होने से पहले, वह वित्त मंत्रालय में वित्त सचिव और व्यय विभाग के सचिव का कार्यभार देख रहे थे। डॉ. सोमनाथन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएसएस) के 1987 बैच के तमिलनाडु कैडर के अधिकारी हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्ट्रेट की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के कार्यकारी विकास कार्यक्रम को भी पूरा किया है, और वह मान्यताप्राप्त चार्टर्ड ... Read more
ब्राजील में बैन हो सकता है एक्स, एलन मस्क ने कोर्ट के आदेशों का पालन करने से किया इनकार
ब्रासीलिया। अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने कहा है कि उसने ब्राजील की एक अदालत के अवैध आदेशों का पालन करने से इनकार कर दिया है और उसे आशंका है कि देश में उसकी सेवा बंद कर दी जाएगी। ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एलेक्जेंडर डी मोरेस ने मस्क को 24 घंटे के भीतर अदालत को सूचित करने का आदेश दिया था कि ब्राजील में एक्स का नया कानूनी प्रतिनिधि कौन होगा अन्यथा उसकी सेवाओं को निलंबित कर दिया जाएगा। एक्स की ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स टीम ने कहा कि जल्द ही हमें आशंका है कि ... Read more
JAM 2025: जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स के लिए आवेदन, 3 सितंबर से शुरू, प्रोसेस देखें
नई दिल्ली: IIT JAM 2025 Registration: जैम 2025 यानी जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है. आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) मंगलवार, 3 सितंबर से जैम 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा. 2025-26 के विभिन्न मास्टर प्रोग्रामों में एडमिशन पाने के इच्छुक स्टूडेंट जैम 2025 के लिए जैम एप्लिकेशन पोर्टल https://joaps.iitd.ac.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भरें. CBSE 2025: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का सैंपल पेपर जल्द, परीक्षा पैटर्न में हुए बड़े बदलाव JAM 2025: महत्वपूर्ण तिथियां जैम 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरूः 3 सितंबर 2024 से जैम 2025 के ... Read more
बच्चे के PTM में जा रहे हैं तो टीचर से ये 5 सवाल जरूर पूछें, पता चल जाएगा कैसा स्टूडेंट है आपका लाडला
Parenting Tips: बतौर पेरेंट्स आप भी कभी न कभी पीटीएम में गए होंगे या बहुत जल्द जाने की तैयारी में होंगे. पीटीएम यानी कि पेरेंट्स टीचर्स मीट. जो तकरीबन हर स्कूल में होती है. बहुत सारे पेरेंट्स बच्चों की पीटीएम को सीरियसली लेते हैं और उसे अटेंड भी करते हैं. लेकिन कुछ पेरेंट्स पीटीएम की जरूरत को नजरअंदाज कर देते हैं. कुछ पेरेंट्स ऐसे होते हैं जो पीटीएम में जाते जरूर हैं लेकिन ये नहीं जान पाते कि उन्हें पीटीएम में जाकर क्या बात करनी है. वो टीचर की बातें सुन लेते हैं. कुछ एक दो सवाल पूछ लेते हैं. और, ... Read more
एमपॉक्स का नया स्ट्रेन बच्चों के लिए बन सकता है बड़ा खतरा : विशेषज्ञ
अफ्रीका में संक्रामक बीमारी के प्रकोप के बीच विशेषज्ञों ने गुरुवार को कहा कि नया और घातक एमपॉक्स स्ट्रेन – क्लैड 1बी – बच्चों के लिए एक बड़ा खतरा है. एमपॉक्स को 15 अगस्त को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ‘ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी’ घोषित किया है. यह स्ट्रेन साल 2022 में दुनियाभर में किए गए अनुभव से बिल्कुल अलग है. 2022 का स्ट्रेन क्लैड II से संचालित था, जो कम खतरनाक होता है. यह संक्रमण मुख्य रूप से उन पुरुषों में देखा गया था जिन्होंने अन्य पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाए थे. तब से डब्ल्यूएचओ ने 116 देशों में एमपॉक्स ... Read more
आंगनबाड़ी में बच्चों को खेल खेल में पढ़ना सिखाया जाएगा
जयपुर। निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) ओपी बुनकर ने आईजीपीआर संस्थान में आईसीडीएस, राजस्थान और राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान (एनआईपीसीसीडी) के संयुक्त तत्वाधान में “पोषण भी पढ़ाई भी” विषय पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा। बुनकर ने कहा कि समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रारंभिक बाल्यावस्था में शिक्षा के अंतर्गत उनका क्षमता वर्धन किये जाने के लिए दिए जाने वाले प्रशिक्षण के लिए जिला उपनिदेशकों, सीडीपीओ तथा महिला पर्यवेक्षकों का दो दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑनलाइन ऑफलाइन प्रशिक्षण करवाया जा रहा है। राजस्थान में 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं एनीमिक हैं। हम ... Read more
12 बैठक होनी थी, सात पर अटकी जिला परिषद
कोटा। जिला परिषद की सामान्य बैठक पिछले छह से नहीं होने से जिला परिषद के सदस्यों के नये विकास कार्य और वार्ड में आ रही समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं हो पा रहा है। अंतिम बैठक 9 फरवरी को हुई उसके बाद 24 जून को बैठक होनी थी लेकिन विधानसभा सत्र शुरू होने से यह बैठक स्थगित हुई जो आज तक नहीं हुई। इस साल की अंतिम बैठक 9 फरवरी 2024 को हुई उसके बाद से अब तक हर बार तारीख देकर बैठक स्थगित होने का क्रम चल रहा है। उल्लेखनी है कि पहले 14 अगस्त 2023 को आखिरकारी ... Read more
क्या आपने देखा राहुल गांधी का मार्शल आर्ट वाला VIDEO? जल्द ही आ रही है उनकी एक और यात्रा
नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मार्शल आर्ट सेशल (Martial Arts Sessions) में हिस्सा लेते अपना एक वीडियो साझा किया है. इस बारे में उन्होंने कहा कि यह वीडियो उनकी इस साल आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान का है. अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर उन्होंने कहा कि जल्द ही “भारत डोजो यात्रा” (Bharat Dojo Yatra) आ रही है. डोजो मुख्य तौर पर मार्शल आर्ट के लिए एक प्रशिक्षण हॉल या स्कूल को बताता है. राहुन गांधी ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हजारों किलोमीटर की ... Read more