Month: November 2024

LIVE : तमिलनाडु में भारी बारिश, समुद्र तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात 'फेंगल', हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित

चेन्नई,: Strom Fengal Tamil Nadu Updates: चक्रवाती तूफान फेंगल के आज शाम को पुडुचेरी के निकट पहुंचने की आशंका के मद्देनजर अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है. शनिवार को यहां सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए हैं. भारत मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवाती तूफान के पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना है और इस दौरान हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. जिलाधिकारी ए कुलोथुंगन ने पीडब्ल्यूडी, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की और हालात की समीक्षा की.

प्रदूषण में मौजूद पीएम 2.5 से गर्भवती महिलाओं को हो सकता है नुकसान: शोध

एक शोध में यह बात सामने आई है कि गर्भवती महिलाओं के वायु प्रदूषण (पीएम 2.5) के संपर्क में आने से इम्यून सिस्टम प्रभावित हो सकता है. इसकी वजह से बच्‍चे के जन्‍म के समय भी परेशानी आ सकती है. जबकि पिछले शोध ने पीएम 2.5 के संपर्क को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जटिलताओं से जोड़ा था. इसमें प्रीक्लेम्पसिया, जन्म के समय कम वजन और शारीरिक विकास में रुकावट की बात थी . साइंस एडवांसेज में प्रकाशित नया शोध पीएम 2.5 और मातृ एवं भ्रूण स्वास्थ्य के बीच संबंधों की जांच करने वाला पहला अध्ययन है. हार्वर्ड टी.एच. चैन स्कूल ... Read more

प्रियंका चोपड़ा की मां को आज तक है इस बात का अफसोस, मधु चोपड़ा बोलीं- क्या मैं एक बुरी मां थी?  

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी से जुड़े मामले को लेकर बात की. बोलीं  एक बात का अफसोस है और आज भी इसके बारे में सोचती हूं. दरअसल, मधु चोपड़ा “समथिंग बिगर टॉक शो” पॉडकास्ट के होस्ट रोड्रिगो कैनेलस के साथ बातचीत कर रही थीं. उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी बेटी प्रियंका को सात साल की उम्र में बोर्डिंग स्कूल भेजने का अफसोस है. एक्ट्रेस की मां ने कहा, “मुझे नहीं पता, क्या मैं एक बुरी मां थी? मुझे अभी भी इस बात का पछतावा है. मैं आज भी अपने फैसले पर रोती हूं. यह ... Read more

एमिटी जयपुर में इनोवेशन और टेक्नोलॉजी बेस्ड व्हेक हैकाथॉन-3.0

जयपुर। एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान में इनोवेशन और टेक्नोलॉजी बेस्ड दो दिवसीय व्हेक हैकाथॉन-3.0 का सफलतापूर्वक समापन हुआ, जिसका उद्देश्य क्रिएटिव सॉल्यूशन के माध्यम से रीयल वर्ल्ड प्रॉब्लम्स को हल करने के लिए यंग माइंडस को सशक्त बनाना था। वर्कशॉप का आयोजन एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान की आईईईई स्टूडेंट ब्रांच की ओर से किया गया। उद्घाटन सत्र में यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर जी.के. आसेरी ने अतिथियों का स्वागत किया। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और कार्यक्रम के संरक्षक प्रोफेसर अमित जैन ने सराहना करते हुए बधाई दी। एमिटी इनोवेशन इनक्यूबेटर की डिप्टी डायरेक्टर प्रोफेसर मंजू कौशिक ने प्रॉब्लम्स सॉल्विंग और इनोवेशन ... Read more

'फेंगल' तमिलनाडु-पुडुचेरी में मचाएगा कहर! स्कूल-कॉलेज किए गए बंद, अलर्ट भी जारी

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान फेंगल के आज दोपहर पुडुचेरी के निकट पहुंचने की आशंका है. भारत मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. तूफान के मद्देनजर अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को यहां सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. जिलाधिकारी ए कुलोथुंगन ने पीडब्ल्यूडी, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की और हालात की समीक्षा की. वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मछुआरों को चेतावनी जारी करते हुए उन्हें समुद्र में न जाने की सलाह ... Read more

दिल्ली में महिलाओं को जल्द मिलने लगेंगे हर महीने 1000 रुपये, शुरू हो रहा है रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं को 1,000 रुपये मासिक मानदेय देने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत पंजीकरण जल्द ही शुरू होगा. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बुराड़ी में आप के पदयात्रा अभियान के दौरान इस योजना के बारे में केजरीवाल ने कहा कि आवेदक महिला राष्ट्रीय राजधानी की पंजीकृत मतदाता होनी चाहिए. मार्च में प्रस्तुत वित्त वर्ष 2024-25 के अपने बजट में आप नीत सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी, जिसमें 2,000 करोड़ रुपये के ... Read more

70-80 KMPH तूफानी हवा, भारी बारिश : तमिलनाडु-पुडुचेरी में तबाही मचा सकता है 'फेंगल'

चेन्नई: बंगाल की खाड़ी पर बने गहरे दबाव के शनिवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के बीच तट को पार करने की प्रबल संभावना है.  भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव एक चक्रवात में तब्दील हो गया है, इसका नाम फेंगल है, जिसका उच्चारण ‘फींजल’ है. इसका शनिवार को कराईकल और मामल्लपुरम के बीच तमिलनाडु तट को पार करने की संभावना है. वहीं चक्रवात के कारण 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है. आईएमडी ने कहा, “भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी ... Read more

ऐ भाई! जरा देखके चलो… ये है चौमहला की सड़क

चौमहला। चौमहला से साकरिया व्याहा रावतपुरा सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो रही है। सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हो रहे है, जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौमहला से साकरिया करीब 6 किमी  सड़क मार्ग पूरा क्षतिग्रस्त हो रहा है। इस मार्ग पर जगह जगह गहरे गड्ढे हो रहे है, जिससे चार पहिया वाहन तो क्या दो पहिया वाहन भी सही नहीं चल पाते है, इनके साथ साथ पैदल राहगीर भी परेशान हो रहे है। वाहन चालक यह 6 किमी की दूरी दस मिनिट की बजाय 30 से 40 मिनिट में पूरी कर रहे ... Read more

कही घी घणां कही न मुट्ठीभर चणा…

इटावा। इटावा में सरकारी शिक्षा का सिस्टम भी अलग ही इटावा ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था के लिए हालात इस कदर है कि कही नामांकन है छात्रों का लेकिन शिक्षक नहीं है और कही नामांकन नहीं है, लेकिन फिर भी शिक्षक है। ऐसी स्थिति में इटावा क्षेत्र में सरकारी सिस्टम की खामी नजर आती है जो शिक्षा व्यवस्था की पोल को खोल रही है। कही जर्जर भवन में स्कूल चल रहे है, कही विद्यार्थी भी नहीं होने के बाद भी स्कूल बन रहे हैं। क्षेत्र में हाड़ौती की वह कहावत चरितार्थ हो रही है कि कही घी घणों कही न मुट्ठी ... Read more

प्रदेश को नंबर एक बनाने का लक्ष्य निर्धारित करेंगे संस्थाप्रधान

जयपुर। परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 की पूर्व तैयारियों को लेकर डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा संकुल में गुरुवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आगामी सर्वेक्षण के लिए सभी विद्यालयों की तैयारियों का गहन मूल्यांकन किया गया और राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर लाने की योजना बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने सर्वेक्षण में राजस्थान को प्रथम स्थान पर लाने का लक्ष्य निर्धारित करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों, पीओ एवं संस्था प्रधानों को जिला ... Read more