Month: November 2024

दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने दिया ग्रैप-4 जारी रखने का आदेश

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों को छोड़कर सभी मामलों में 2 दिसंबर तक ग्रैप-4 जारी रखने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट में साफ है कि ग्रैप-4 को लागू करने में प्रशासन पूरे तरीके से विफल रहा है। कोर्ट ने इस संबंध में एनसीआर के राज्यों से जवाब तलब किया है कि ग्रैप-4 का उल्लंघन प्रभावी तरीके से कैसे रोका जाए। सुनवाई के दौरान एएसजी ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि दिल्ली में दाखिल होने के लिए दिल्ली के अन्य राज्यों से जुड़ी सीमाओं पर 113 प्वाइंट हैं। करीब ... Read more

बाइक सवार को 40 मीटर घसीटा, फिर गाड़ी की चाबी लेकर फरार हुआ चालक

हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे ने हर किसी को दहला दिया. मामा के साथ शादी में जा रहा मोटर साइकिल सवार युवक एक टैंपो ट्रैवलर की चपेट में आ गया. ट्रैवलर चालक ने पहले तो बाइक को टक्कर मारी और फिर बाइक समेत युवक को करीब 40 मीटर तक घसीटता ले गया. दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई. घायल मामा का इलाज चल रहा है. घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी की चाबी निकालकर वहां से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पुलिस से मिली जानकारी के ... Read more

UPSC ESE Mains Result 2024: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के मार्क्स जारी, रोहित धोंडगे टॉपर, Direct Link

नई दिल्ली: UPSC ESE Mains Result 2024 Marks: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने रेकमेन्डड उम्मीदवारों के यूपीएससी ईएसई मेन्स रिजल्ट 2024 मार्क्स जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से मार्क्स देख सकते हैं. यूपीएससी ईएसई 2024 मार्क्स पीडीएफ फॉर्मेट में वेबसाइट पर मौजूद हैं. यूपीएससी ईएसई में रोहित धोंडगे ने टॉप किया है, जबकि हर्षित पांडे दूसरे और लक्ष्मीकांत तीसरे स्थान पर रहे हैं. UPSC ESE Mains Result 2024 Marks: डाउनलोड लिंक UPSC Success Story: स्कूल में हुई फेल, इसके बावजूद पहले ही ... Read more

दिल्ली में आज भी AQI 400 के करीब, आखिर लोगों को कब मिलेगी राहत?

नई दिल्ली: दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में प्रदूषण से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह 6 बजे दिल्ली के अधिकतर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के करीब दर्ज किया गया. जो कि ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. आज दिल्ली के अलीपुर में AQI 362, आनंद विहार में 393, जहांगीरपुरी में 384, मुंडका में 396, नरेला में 383, नेहरू नगर में 362, पंजाबी बाग में 370, शादीपुर में 398, रोहिणी में 381 और विवेक विहार में 395 दर्ज किया गया. वायु प्रदूषण के ... Read more

इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ी, पहला चुनाव हारे, हेमंत सोरेन के झारखंड टाइगर बनने की कहानी

Hemant Soren Life: 28 नवंबर को चौथी बार झारखंड के सीएम पद की शपथ लेने वाले 49 वर्षीय हेमंत सोरेन सियासत में भले विरासत की उपज हों, लेकिन 21 सालों में अपनी समझ-बूझ, तेवर, संघर्ष और सियासी कौशल की बदौलत उन्‍होंने अपनी शख्सियत और राजनीतिक करियर को लगातार विस्तार दिया है. उनके पिता शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जो राजनीतिक जमीन बनाई, उसे हेमंत सोरेन ने न सिर्फ बखूबी संभाला, बल्कि चुनावी स्कोर बोर्ड पर कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त, 1975 को झारखंड के तत्कालीन हजारीबाग जिले के ... Read more

चिन्मय कृष्ण दास: बांग्लादेश का वो संन्यासी जो चार महीने में ही हिंदुओं की मुखर आवाज बन गया

नई दिल्ली: चिन्मय कृष्ण दास वह नाम है जो आजकल बांग्लादेश की मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है. इस साल जुलाई में बांग्लादेश के युवा सड़कों पर उतर गए थे. युवा बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार की आरक्षण नीति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. इसके दवाब में शेख हसीना को इस्तीफा देकर भारत में शरण लेनी पड़ी थी. हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा भड़क उठी थी. इसमें हिंदू और हिंदुओं की संपत्तियों को निशाना बनाया गया. इसके बाद से चिन्मय दास बांग्लादेश में हिंदुओं के अधिकारों और उनके उत्पीड़न के खिलाफ आवाज ... Read more

दिल्ली के स्कूलों में जारी रहेगा हाइब्रिड सिस्टम, GRAP-4 हटाने को लेकर 2 दिसंबर तक फैसला ले CAQM: SC

नई दिल्ली: दिल्ली में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution) के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में (Supreme Court) सुनवाई हुई. कोर्ट ने कहा कि दिल्ली के स्कूलों में अभी हाइब्रिड सिस्टम जारी रहेगा. साथ ही कोर्ट ने GRAP-4 हटाने को लेकर CAQM को 2 दिसंबर तक रिपोर्ट देने के लिए आदेश दिया है. अब इस मामले पर अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी. पराली जलाने पर फिर फटकार उच्चतम न्यायालय ने कहा कि ‘कोर्ट कमिश्नर’ की रिपोर्ट से पता चलता है कि अधिकारी जीआरएपी के चरण चार के तहत पाबंदियों को सही तरीके से लागू करने में ‘पूरी तरह विफल’ रहे ... Read more

अरुणाचल प्रदेश: आर्मी को देख पहाड़ों पर चढ़ जाते थे लोग, आज उन्हीं आदिवासियों के दुख-दर्द बांट रही है सेना

इटानगर। एक समय ऐसा था, जब सेना की गाड़ी देखते ही आदिवासी क्षेत्र के लोग पहाड़ों पर चढ़ जाते थे, लेकिन आज समय के साथ ही स्थितियां बदल गई है। अब देश की सुरक्षा का जिम्मा  संभाल रही भारतीय सेना अब  उन्हीं  आदिवासियों के हर दुख दर्द बांटने के साथ उन्हें मुख्य धारा में लाने का काम कर रही है। भारतीय सेना ‘ऑपरेशन सद्भावना’ के तहत बहुत से परोपकारी कार्य कर रही है। दूर-दराज के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने के साथ ही अविकसित क्षेत्रों में विविध परियोजनाएं चला रही है। अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग जिले के सद्भावना ... Read more

टीचर ही नहीं पहुंचा स्कूल तो बिना पढ़े-लिखे घर लौटे छात्र, जांच के आदेश

श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में लापरवाही का एक मामला सामने आया है. जिले के थलीसैंण ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्यूंसाल में शिक्षक के न होने के चलते क्लासरूम के दरवाजों पर ताले लटके नजर आए और बिना पढ़े ही छात्र घर लौट गए. छात्रों के अभिभावकों ने आरोप लगाया कि शिक्षक हर रोज विद्यालय से गायब रहता है. शिक्षक के इस रवैये को लेकर छात्रों के अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से भी टीचर की शिकायत की. पीटीए में अभिभावकों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. अभिभावकों का कहना है कि अगर शिक्षक पर जल्द ... Read more

शीतकालीन छुट्टियों के दौरान निर्धारित की परीक्षाएं, शिक्षकों ने जताया आक्रोश

जयपुर। प्रदेश के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों के दौरान छात्रों की परीक्षाएं निर्धारित की है। इस पर प्रदेशभर के शिक्षकों ने आक्रोश जताया है। अब परीक्षा कार्यक्रम या शीतकालीन अवकाश दोनों में से एक में बदलाव होना तय है। फिलहाल शिक्षा विभाग परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव करने पर विचार कर रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा 9 से 12वीं तक समान परीक्षा योजना के तहत जारी अर्द्धवार्षिक परीक्षा कार्यक्रम में शीतकालीन अवकाश के दौरान परीक्षाएं निर्धारित करने से प्रदेश के शिक्षक वर्ग में आक्रोश है। शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों के संचालन के लिए जारी शिविरा ... Read more