Month: December 2024
लेडीज क्लब ने बाल मेला किया सेलिब्रेट
जयपुर। लेडीज क्लब ने क्लब के प्रांगण में बाल मेला सेलिब्रेट किया। क्लब अध्यक्ष ज्ञान बघेरिया ने बताया कि कार्यक्रम में ड्राइंग, डांसिंग, सिंगिंग जैसी एक्विटीज हुई, क्लब सचिव गौरी कुच्छल सहित अन्य मौजूद थे। क्लब अध्यक्ष ज्ञान बघेरिया ने बताया कि बाल मेले में अलग-अलग संस्थाओं के बच्चों ने भाग लिया, जिसमें ब्लाइंड स्कूल से भी बच्चे शामिल हो रहे हैं। मुख्य उद्देश्य है जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना। बच्चों के लिए खूब गेम्स, झूले, टेटू व खाने-पीने की स्टॉल्स लगाई गई।
इस बार भी भंवर में फंसेगी छात्रों की नैया!
कोटा। कॉलेज एजुकेशन सोसायटी के अधीन संचालित सरकारी कॉलेजों में शिक्षण व्यवस्था फिर से बेपटरी होने की कगार पर है। हर साल की तरह इस साल भी परीक्षा से पहले ही विद्या संबल पर लगे शिक्षकों को हटाने की कवायद शुरू हो गई है। जबकि, हाड़ौती के अधिकतर राजसेस कॉलेजों में अब तक 40 से 50% कोर्स ही पूरे हो सके हैं। जबकि, सत्र 2024-25 में खुले नए कॉलेजों में तो 60 प्रतिशत कोर्स अधूरे हैं। जबकि, यूजी प्रथम सेमेस्टर के एग्जाम आगामी जनवरी माह में होने हैं। इसके बावजूद अतिथि शिक्षकों को हटाने की तैयारी की जा रही है। ... Read more
मृतकों के सैंपल को भिजवाया एफएसएल, डीएनए मिलान होने के बाद हो सकेगी मृतकों की पहचान
जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में अजमेर हाईवे स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल के पास हुए टैंकर ब्लास्ट मामले में अभी तक 14 मृतक ऐसे हैं जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इन सभी मृतकों के सैंपल लेकर एफएसएल भिजवा रही है वही एफएसएल ने शुक्रवार रात से सैंपलों की जांच करना शुरू कर दिया है डीएनए मिलान होने के बाद ही इन मृतकों की पहचान हो सकेगी। एफएसएल के निदेशक डॉ अजय शर्मा ने बताया कि टैंकर ब्लास्ट मामले में पांच मृतकों की हड्डियां सैंपल के तौर पर पुलिस ने भिजवाई हैं। इन सभी के सैंपलों की जांच करना ... Read more
एक्शन मोड में MCD, स्कूलों में अवैध बांग्लादेशियों के बच्चों की होगी पहचान, जानें क्या है पूरा प्लान
नई दिल्ली: दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामले में अब दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की एंट्री हो गई है और एमसीडी एक्शन मोड पर आ गई है. एमसीडी ने स्कूलों में अवैध बांग्लादेशी प्रवासी बच्चों की पहचान करने का आदेश जारी किया है. साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा है कि किसी भी अवैध बांग्लादेशी प्रवासी को जन्म प्रमाण पत्र जारी न किया जाए. अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए सभी क्षेत्रों को उचित कार्रवाई करने का आदेश भी जारी किया गया है. बात दें कि 12 दिसंबर को जीएनसीटीडी के प्रमुख सचिव गृह की अध्यक्षता ... Read more
डॉ. बीआर अंबेडकर ने बताया था क्या है असली पावर ऑफ एजुकेशन, एक नहीं दो नहीं हासिल की थीं इतनी डिग्रियां, वायरल हुई तस्वीर
डॉ. बीआर अंबेडकर ने बताया था क्या है असली पावर ऑफ एजुकेशन संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर का नाम पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं. उनके नाम पर देश की संसद में भी खूब सियासी घमासान हुआ. इन सारे सियासी घटनाक्रमों के बीच डॉ. बीआर अंबेडकर से जुड़ी एक लिस्ट तेजी से वायरल हो रही है. ये लिस्ट अपने आप में एक मिसाल है. उन लोगों के लिए जो खूब पढ़ना चाहते हैं. और, उन लोगों के लिए भी जो पढ़ाई से जी चुराते हैं. ये लिस्ट शेयर की है यूट्यूबर ध्रुव राठी ने. जिसे देखकर ये अंदाजा लगाया ... Read more
जयपुर टैंकर ब्लास्ट की आंखों देखी : 12 जिंदा जले, 40 गाड़ियां खाक और सब कुछ धुआं-धुआं
वैशाली नगर से अजमेर एक्सप्रेस हाईवे बहुत ज़्यादा दूर नहीं है, लेकिन बाईपास पर पहुंचते ही पता चला कि अजमेर एक्सप्रेस हाईवे का रास्ता बंद है. आगे जाना मुश्किल है. यहां क्राइम रिपोर्टिंग के 10 साल काम आए. पुलिस ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी पुरानी पहचान के थे, उन्होंने बैरिकेड्स हटाकर अंदर जाने दिया. लंबा चक्कर लगाने से बचा तो 7:55 पर DPS स्कूल के पास गाड़ी पार्किंग में लगाकर जो दृश्य देखा, वो दिल दहलाने वाला था. भांकरोटा चौराहे पर पूरी तरह से जली हालत में एक टैंकर खड़ा था, जिसके ठीक पीछे टक्कर मारने वाले ट्रक की मौजूदगी थी. ... Read more
4 साल का बच्चा कहां है किसी को नहीं मालूम… पोते की कस्टडी के लिए SC पहुंचीं अतुल सुभाष की मां
नई दिल्ली: बेंगलुरु में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड के बाद अब उनका परिवार पोते की कस्टडी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने जा रहा है. अतुल की मां ने अपने 4 साल के पोते की कस्टडी के लिए शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है. अतुल सुभाष की मां ने हैबियस कॉर्पस यानी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर करते हुए शीर्ष अदालत ने न्याय की गुहार लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक सरकार को इस याचिका पर नोटिस जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बी वी नागरत्ना और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह ... Read more
द फाउंडेशन टाइम्स अखबार का शुभारंभ
जोधपुर। बगरू के विधायक कैलाश वर्मा और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण के अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के मुख्य आतिथ्य में ‘द फाउंडेशन टाइम्स’ अखबार का शुभारंभ जयपुर में हुआ। इस अवसर पर ‘द फाउंडेशन टाइम्स’ के संस्थापक नीलम सक्सेना, डॉ. निधि सिंह टाक व अथर अंसारी ने बताया कि द फाउंडेशन टाइम्स अखबार की यूएसपी (विशिष्टता) इसे एक राष्ट्रीय स्तर का अखबार बनाती है। द फाउंडेशन टाइम्स समाचार पत्र विशेष रूप से छोटे बच्चों की शिक्षा और उनके विकास पर केंद्रित है। द फाउंडेशन टाइम्स में छोटे बच्चों की भागीदारी रहेगी और 3 से 8 साल के बच्चों की ... Read more
शहबाज के रक्षामंत्री ने खोली पोल, महमूद गजनवी लुटेरा था : आसिफ
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि 998 से 1030 ईस्वी तक गजनवी साम्राज्य के शासक रहे महमूद गजनवी को जिस तरह से दिखाया जाता रहा है, वो ठीक नहीं है। एक टीवी चैनल पर आसिफ ने कहा कि महमूद गजनवी तो किसी डाकू-लुटेरे की तरह था। वह यहां लूटपाट करने आता था और माल लूटकर वापस चला जाता था। पाकिस्तान में उसे हमलावर बताने के बजाय नायक की तरह चित्रित किया जाता रहा है लेकिन मैं उसे कोई हीरो नहीं मानता हूं। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ की सरकार में रक्षा मंत्री आसिफ बड़े राजनीतिक परिवार ... Read more
आराध्या बच्चन-अबराम खान ने किया साथ में परफॉर्म तो शाहरुख खान ने बनाया वीडियो, ऐश्वर्या राय कुछ यूं करती आईं चीयर
नई दिल्ली: बॉलीवुड के दो बड़े परिवार अपने बच्चों का हौसला पहुंचाने उनके स्कूल पहुंचे. बच्चन फैमिली की आराध्या और शाहरुख खान के बेटे अबराम एक साथ मंच पर दिखे. स्कूल के वार्षिक समारोह में दोनों ने शानदार परफॉर्मेंस दी. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान अपने परिवार के साथ अपने बच्चों के स्कूल के वार्षिक समारोह में शामिल हुए. ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन और शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम खान की परफॉर्मेंस ने सभी का मन जीत लिया. सितारों से सजे इस कार्यक्रम में करीना कपूर ... Read more