Blog

सरकार और प्राइवेट स्कूल के बीच पिस रहा अभिभावक

कोटा। आरटीई के तहत प्री-प्राइमरी कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की फीस को लेकर सरकार और प्राइवेट स्कूलों के बीच विवाद में अभिभावक पिस रहा है। सरकार ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2024-25 में निजी स्कूलों में नर्सरी से विद्यार्थियों को एडमिशन तो दिलवा दिए लेकिन पुनर्भरण राशि कक्षा-एक से दे रही है। जबकि, निजी स्कूलों द्वारा प्री-प्राइमरी कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों का पुनर्भरण किए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, सरकार के हाथ खड़े कर देने से प्राइवेट स्कूल अभिभावकों पर फीस का दबाव बना रहे हैं।  कहीं, नर्सरी में एडमिशन न देने तो कहीं पिछले ... Read more

बांग्लादेश हिंसा: अब तक 93 की मौत, पूरे देश में कर्फ्यू का ऐलान, केंद्र ने भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी

ढाका: बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ आवामी लीग के समर्थकों के बीच भीषण झड़पों में 14 पुलिसकर्मियों सहित 97 लोगों की मौत हो गई. वहीं, इस हिंसा में सैकड़ों अन्य घायल हो गए. यहां मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी और अनिश्चितकाल के लिए पूरे देश में कर्फ्यू लागू कर दिया. भारत ने बांग्लादेश में रह रहे अपने नागरिकों से संपर्क में रहने और सतर्क रहने को कहा है. कहां से शुरू हुई हिंसा?सरकारी नौकरियों में आरक्षण व्यवस्था के मुद्दे पर हुए बवाल को लेकर सरकार के इस्तीफे ... Read more

कबड्डी में जीत के बाद गोल्ड मेडल लेने जाना था, जिस्मफरोशी के बाजार में पहुंचा दी गई नाबालिग लड़की

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) के चमकदार दामन पर एक काला धब्बा है, जिसे हम जीबी रोड कहते हैं. इस रेड लाइट एरिया (GB Road red light area) को हम अनदेखा नहीं कर सकते. इसका कारण खास यह है कि इस इलाके में नाबालिग लड़कियों (Minor Girls) को वेश्यावृत्ति (prostitution) के दलदल में धकेल दिया जाता है. वहां उनकी जिंदगी का सौदा कुछ हजार रुपये में कर दिया जाता है.  उत्तर प्रदेश की एक नाबालिग लड़की को स्कूल स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल मिला था, लेकिन जब वह स्कूल में गोल्ड मेडल लेने जा रही तो तो उसकी ... Read more

बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपियों की हो शीघ्र गिरफ्तारी, प्रमोद भाया ने पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र

बारां। राजस्थान में पूर्व खान, गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बारां शहर में एक बालिका के साथ स्कूल में हुए दुष्कर्म की घटना के मामले में दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। भाया और पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल इस मामले में पीड़ित नाबालिग बच्ची के परिवारजनों से मिले। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया। जैन भाया ने पुलिस महानिदेशक, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को पत्र लिखकर उन्हें इस घटना के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने ... Read more

राजस्थान बनेगा हरित प्रदेश, एक करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य : दिलावर

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने के उद्देश्य से व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत हरियाली तीज के अवसर पर एक ही दिन में एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सहित विभिन्न मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेने की योजना बनाई है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि इस व्यापक पौधारोपण अभियान के लिए राज्यभर के विभिन्न जिलों जैसे कोटा, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, अलवर, और अन्य स्थानों में स्कूलों, खेल मैदानों, और सरकारी परिसरों में पौधारोपण ... Read more

Parenting Tips: क्या आप स्कूल से आने के बाद अपने बच्चों से पूछते हैं ये सवाल, अगर नहीं तो आज से ही शुरू कर दें पूछना

Parenting Tips: बच्चें अपना काफी वक्त स्कूल (School) में ही बिता देते हैं. इसलिए पेरेंट्स के लिए यह बहुत जरूरी है कि जब बच्चें स्कूल से वापस घर आएं तो वह उनके स्कूल के अनुभवों के बारे में जानें और उनसे बातचीत करें. ज्यादातर घरों में ऐसा देखा जाता है कि जब बच्चे स्कूल से वापस आते हैं तो उनके माता-पिता (Parents) का सारा ध्यान उन्हें खाना खिला कर बस सुलाने पर होता है. ताकि बच्चे को थोड़ा आराम मिले. लेकिन क्या आपको पता है इससे भी ज्यादा जरूरी है बच्चे से ये सवाल (Questions) पूछना. आइए जानते हैं इन ... Read more

एनआईटी-ट्रिपलआईटी सीएसएबी काउंसलिंग : 13, 466 सीटें खाली

जयपुरा। देश के एनआईटी-ट्रिपलआईटी सहित 98 शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों की जोसा काउंसलिंग के बाद खाली रही सीटों के लिए सीएसएबी द्वारा दो स्पेशल राउण्ड काउंसलिंग की जा रही। इसमें एनआईटी-ट्रिपलआईटी सहित 98 कॉलेजों की कुल 13,466 सीटें खाली है, जिनमें 32 एनआईटी की 5 हजार 118 सीटें हैं, जिनमें जेण्डर न्यूट्रल पूल से 3 हजार 974 एवं फीमेल पूल से 1148 सीटें, 26 ट्रिपलआईटी की 2 हजार 534 सीटे जिनमें जेण्डर न्यूट्रल पूल से 2 हजार 154 एवं फीमेल पूल से 380 सीटें एवं 35 जीएफटीआई में कुल 5 हजार 814 सीट जिनमें जेण्डर न्यूट्रल पूल से 5 हजार 645 ... Read more

कश्मीर ड्रग-टेरर नेटवर्क में भूमिका के लिए 5 पुलिसकर्मी, शिक्षक बर्खास्त

जम्मू-कश्मीर में नार्को-आतंकवाद में कथित संलिप्तता के लिए पांच पुलिसकर्मियों और एक शिक्षक को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है. यह कदम क्षेत्र में आतंक के वित्तपोषण और अलगाववादी पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रशासन द्वारा व्यापक कार्रवाई का हिस्सा है. बर्खास्त किए गए अधिकांश पुलिसकर्मी सीमावर्ती क्षेत्रों से हैं और सीमा पार मादक द्रव्य सिंडिकेट से जुड़े मादक पदार्थों की तस्करी के संचालन में शामिल हैं. बर्खास्त पुलिसकर्मियों की पहचान फारूक अहमद शेख, खालिद हुसैन शाह, रहमत शाह, इरफान अहमद चालकू और सैफुलदीन के रूप में की गई है. इसके अलावा, स्कूल शिक्षक नाजिम उद्दीन भी मादक पदार्थों की ... Read more

तीसरी कक्षा के छात्र ने इंडियन आर्मी को लिखा मार्मिक पत्र, इंडियन आर्मी ने जवाब में कहा- Thanks

नई दिल्ली: इन दिनों केरल के वायनाड में भूस्खलन से लोग काफी प्रभावित हैं. इस दौरान कई लोगों की मौत हो गई. इस घटना से देश के अलावा पूरी दुनिया के मार्मिक संदेश आ रहे हैं. भारतीय सेना और एनडीआरएफ की टीम राहत कार्यों में लगी हुई है. ऐसे में भूस्खलन प्रभावित केरल के वायनाड में सैनिकों के बचाव प्रयासों से प्रेरित होकर, कक्षा 3 के एक छात्र ने सेना को एक मार्मिक पत्र लिखा है. इस पत्र में बच्चों ने इंडियन आर्मी में शामिल होने की इच्छा जताई है. सोशल मीडिय़ा पर यह लेटर काफी वायरल हो रहा है. ... Read more

जर्जर हालत: विद्यालय भवन की दीवार दरकी

हरनावदाशाहजी। हरनावदाशाहजी क्षेत्र के कुम्भाखेड़ी ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में खाल की तरफ वाले दोनों कमरों के पीछे की दीवार का कुछ हिस्सा शुक्रवार को बरसात से ढह गया। दीवार लगभग 10 फीट लम्बाई में दरकने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय भवन जर्जर अवस्था में है। अधिकारी आते हैं और खानापूर्ति करके चले जाते हैं। अधिकारियों की अनदेखी के चलता यहां कभी भी बढ़ा हादसा हो सकता है। एक ओर राज्य सरकार शिक्षा के लिए नवाचार के प्रयास कर रही है। ढांचागत सुविधाओं के नाम पर घोषणाओं का अम्बार लग ... Read more