Blog

परंपरा और परिवर्तन के बीच झारखंड की सबसे हॉट सीट बरहेट, संथाल विद्रोह की धरती पर हेमंत बनाम हेंब्रम

बरहेट: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections 2024) में बरहेट (Barhait Seat) सबसे हॉट सीट है. यह सीट परंपरा और बदलाव के बीच झूल रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) यहां से दो बार चुनाव जीत चुके हैं. इस बार उन्‍हें भाजपा के युवा उम्मीदवार गमलियाल हेंब्रम (Gamaliel Hembram) की चुनौती का सामना कर रहे हैं. यह मुकाबला सिर्फ राजनीतिक नहीं है, बल्कि यह आदिवासी पहचान, विरासत और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब भी है. इतिहास से जुड़ी रणभूमि संथाल परगना के ऐतिहासिक क्षेत्र में स्थित बरहेट का सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व गहरा है. इसे दामिन-ए-कोह या “पहाड़ की गोद” के ... Read more

एयर पॉल्यूशन से बच्चों में बढ़ सकता है लंग कैंसर और अस्थमा का खतरा, एक दिन में 10 सिगरेट के बराबर धुआं अंदर ले रहे बच्चे

विशेषज्ञों ने कहा कि वायु प्रदूषण के लंबे समय तक संपर्क में रहने से बच्चों के फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है और फेफड़ों के कैंसर और अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी सांस संबंधी बीमारियों का खतरा भी काफी बढ़ सकता है. वहीं दिल्ली-एनसीआर की एयर क्वालिटी लगातार तीसरे दिन भी बेहद खराब रही. शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 409 के गंभीर लेवल पर पहुंच गया, जबकि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पड़ोसी शहरों में भी यह 300 से ऊपर था. बच्चों की सुरक्षा के लिए दिल्ली के सभी प्राथमिक स्कूलों को ऑनलाइन कर दिया गया ... Read more

लापरवाही: नालियां जाम तो जिम्मेदार मौन!

पनवाड़। पनवाड़ क्षेत्र के दहीखेड़ा कस्बे में कस्बे के मध्य सड़क पर कई महीनों से नालियों की साफ सफाई नहीं होने के अभाव में गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है, घरों से निकलने वाला गंदा पानी जगह जगह जमा होने से न केवल बदबू फैला रहा है, बल्कि इससे मक्खी,मच्छर की संख्या भी बढ़ रही है, जिससे बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई है। सड़क पर फैल रहे गंदे पानी से लोगों को दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों की समस्या के लिए कस्बेवासियों ने वार्ड मेंबरों ने ग्राम पंचायत को अवगत कराने के बाद ... Read more

दिल्ली के सराय काले खां चौक का बदला नाम, अब बिरसा मुंडा चौक के नाम से जाना जाएगा

दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम बदलकर बिरसा मुंडा चौक कर दिया गया है. इसकी जानकारी गृह मंत्री अमित शाह ने दी. अब इस चौक को लोग भगवान बिरसा मुंडा चौक के नाम से जानेंगे. केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा इस चौक के नाम बदलने का ऐलान भगवान बिरसा मुंडा की 150वी जयंती पर किया गया.  केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान करते हुए कहा, “मैं आज घोषणा कर रहा हूं कि आईएसबीटी बस स्टैंड के बाहर बड़े चौक को अब भगवान बिरसा मुंडा के नाम से जाना जाएगा. इस प्रतिमा और चौक का ... Read more

प्रदेश के सरकारी स्कूलों को सही करने का प्रयास, विभाग ने मांगा डेटा

जयपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों को सही करने का प्रयास राज्य सरकार ने तेज कर दिए हैं। इसके लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की परीक्षाओं के परिणाम में पिछड़ने वालों शिक्षकों पर शिक्षा विभाग कार्रवाई करेगा और विभाग ने इस संबंध में डेटा भी मांगा है। स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शिक्षा विभाग नए-नए काम कर रहा है, जिसके तहत ही विभाग ने यह कार्य किया है।  आंकड़ा एक लाख शिक्षकों तकशिक्षा विभाग ने एक लाख शिक्षकों के बोर्ड परीक्षा परिणाम की जानकारी मांगी है। इसमें 19 हजार सैकेंडरी व सीनियर सैकेंडरी स्कूलों का बोर्ड परीक्षा ... Read more

मोदी सरकार ने आदिवासी समुदाय को दिखाई तरक्की की राह

नई दिल्ली। भारत का आदिवासी समुदाय 2014 से पहले एक कठिन संघर्ष का सामना कर रहा था, उनका संघर्ष काफी हद तक देश की नजरों से दूर था। दशकों तक, वे हाशिए पर रहे, उन्हें नजरअंदाज किया गया और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आवश्यक सहायता के बिना उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया। कई आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा और आर्थिक अवसर, सुविधाएं या तो न्यूनतम थीं या मौजूद ही नहीं थीं। लेकिन 2014 के बाद, एक परिवर्तनकारी बदलाव हुआ। मोदी सरकार की आदिवासी समुदायों पर केन्द्रित पहलों ने ना केवल आदिवासियों की जरूरतों को स्वीकार किया, बल्कि इन ... Read more

CBSE News: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, क्लास 11th में एडमिशन के लिए नया सर्कुलर जारी 

नई दिल्ली: CBSE Board Class 11th Admission: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी है. सीबीएसई बोर्ड 10वीं के छात्रों को कक्षा 11वीं में एडमिशन लेने पर एक बड़ी छूट मिलेगी. इस संबंध में सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर एक सर्कुलर जारी किया है. सीबीएसई बोर्ड ने लिखा कि 10 जनवरी 2019 को जारी सर्कुलर में मैथ्स के दो लेवल बताए गए थे. मैथ्स स्टैंडर्ड उन छात्रों के लिए था जो सीनियर सेकेंडरी लेवल यानी सीबीएसई कक्षा 11वीं 12वीं में मैथ्स (041) पढ़ना चाहते हैं. जबकि बेसिक मैथ्स उन छात्रों के ... Read more

GRAP 3: दिल्ली का घुट रहा दम, आज से पाबंदियों का तीसरा राउंड,जानें स्कूल समेत क्या-क्या बंद

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है. हालात, ऐसे हैं कि प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी है. प्रदूषण का स्तर कितना बढ़ गया है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता (AQI) 400 के पार पहुंच चुकी है. हवा की लगातार खराब होती गुणवत्ता को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने 15 नवंबर यानी शुक्रवार से ही दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण को लागू करने का फैसला किया है. ... Read more

गैस चैंबर से भी खतरनाक हुई दिल्ली की हवा, प्रदूषण से ब्रेन स्ट्रोक का बढ़ा खतरा

नई दिल्ली: दिल्ली की वायु गुणवत्ता काफी खराब स्तर पर पहुंच गई है. दिल्ली का एक्यूआई लेवल गुरुवार को 400 के पार पहुंच गया. प्रदूषण के इस स्तर को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने 15 नवंबर से ग्रेप 3 लागू करने का फैसला किया है.इससे निर्माण से संबंधित कामों को प्रदूषण नियंत्रण में आने तक बंद किया जा सकता है. भवन व इमारतों में तोड़फोड़, खनन से जुड़ी सभी प्रकार की गतिविधियां निलंबित कर दी जाएंगी. सरकार प्राथमिक विद्यालयों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं जैसे निर्णय भी ले सकती है. दिल्ली में बीते दो दिनों में प्रदूषण का स्तर ... Read more

दिल्ली में GRAP-3 आज से : क्या-क्या लगी पाबंदियां? एक्सपर्ट से जानिए कैसे बदल सकती है दमघोंटू हवा

नई दिल्ली: दिल्ली की हवा हर दिन जहरीली होती जा रही है. बढ़ते वायु प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है. दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स गुरुवार की सुबह औसतन 426 रहा. दिल्ली दुनिया में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा. दिल्ली की हवा के गिरती क्वालिटी के बाद भी CAQM यानी कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने राज्य में शुक्रवार से GRAP-3 लागू कर दिया है. GRAP का स्टेज III तब लागू किया जाता है, जब AQI 401-450 की सीमा में गंभीर हो जाता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने सुबह 7 बजे जो आंकड़ों जारी ... Read more