Blog
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में भारी बारिश ने मचाई तबाही, सीएम शिंदे ने राहत-बचाव कार्य और लोगों की मदद के दिए निर्देश
मुंबई: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी और नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के जिलों को भारी बारिश के कारण सबसे अधिक नुकसान हुआ है. साथ ही विदर्भ और राज्य के अन्य जिलों में भी भारी बारिश का प्रकोप देखने को मिल रहा है. ऐसे में इन हिस्सों में हुए नुकसान के पंचनामे और राहत की कार्रवाई तुरंत किए जाने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने निर्दश दिए हैं. फसल क्षति, मकान गिरने, पशुधन हानि जैसे सभी मामलों की जानकरी लेकर तत्काल पंचनामा बनाकर कार्रवाई की जाए. भारी ... Read more
सड़क हादसों में हो रही मौतों में कैसे आएगी कमी? एक्सपर्ट्स ने बताया क्या उठाये जाएं कदम
नई दिल्ली: चोट की रोकथाम और सुरक्षा को बढ़ावा देने को लेकर 15वां विश्व सुरक्षा सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) और द जॉर्ज इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ के सहयोग हो रहे इस कार्यकर्म का फोकस रोड एक्सीडेंट से हो रही मौतें, डूबने से हो रही मौतें, जलने और ऊंचाई से गिर कर हो रहे हादसों को वैश्विक स्तर पर हाईलाइट करना है. इसमें WHO ने रोड एक्सीडेंट, डूब कर हो रही मौतें, जलने और ऊंचाई से गिरकर हो रही मौत को लेकर रिपोर्ट ... Read more
जन्मदिन विशेष : हर किरदार में सद्गुरु दमदार, खाना पकाने के शौकीन, सांप पकड़ने में भी माहिर
आदियोगी कौन हैं? आत्मा का क्या रहस्य है? परमात्मा कहां हैं? हिंदू धर्म की मान्यताओं का व्यक्ति पर क्या असर होता है? ऐसे कई सवाल आपके मन में भी आते होंगे. इन सवालों का जवाब देते दिखते हैं सद्गुरु. उनके सानिध्य में आयोजित होने वाला ‘महाशिवरात्रि उत्सव’ दुनियाभर में लोकप्रिय है. हर साल महाशिवरात्रि पर होने वाले इस विशेष कार्यक्रम की साक्षी एक बड़ी आबादी होती है. जग्गी वासुदेव ‘सद्गुरु’ का जन्म 3 सितंबर 1957 को मैसूर में हुआ था. उनके पिता बीवी. वासुदेव मैसूर रेलवे अस्पताल में डॉक्टर थे. मां सुशीला वासुदेव गृहिणी थीं. सद्गुरु परिवार में सबसे छोटे हैं. ... Read more
राज्य सरकार हेरिटेज संरक्षण के लिए खर्च करेगी 100 करोड़ रुपए : दीया कुमारी
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में जयपुर शहर के हेरिटेज संरक्षण और विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे जयपुर शहर में हेरिटेज संरक्षण और विकास पूर्ण नियोजन के साथ किया जाना है। उसी प्लान की तैयारियों के परिपेक्ष्य में जयपुर शहर के विभिन्न स्थलों का जायज़ा लिया है और जयपुर की हेरिटेज से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अधिकारियों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए निर्देशित किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से जयपुर शहर को विरुपण से बचाने के साथ ही हेरिटेज को संरक्षित किया जाना है। ... Read more
एक हफ्ते में इतने कदम पैदल चलें, हर उम्र का अलग है हिसाब, जानें पैदल चलने के फायदे
Health Benefits Of Walking In Hindi: पैदल चलना सेहत के लिए बेहद जरूरी और फायदेमंद माना जाता है. एक रिसर्च का दावा है कि एक हफ्ते में कम से कम तीन बार 5000 कदम से ज्यादा चलने वालों की जिंदगी खुशहाल और लंबी हो सकती है! लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियों जैसे डायबिटीज, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, मोटापा, डिप्रेशन आदि से भी बचा जा सकता है. स्वस्थ रहने के लिए मेहनत करने का इरादा तो हर किसी के मन में पनपता है, लेकिन भागदौड़ भरी इस जिंदगी में समय की बड़ी मार है. इन तमाम चुनौतियों का रामबाण है पैदल चलना. मॉर्डन युग ... Read more
सफाई व्यवस्था की रेंडम चैकिंग करें निगम आयुक्त-जिला कलक्टर
कोटा। जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने नगर निगम उत्तर एवं दक्षिण के आयुक्तों को शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुक्त स्वयं प्रात: फील्ड में जाकर रेंडम चैकिंग करें एवं जो सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए जाएं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। डॉ. गोस्वामी सोमवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने मुख्य मार्गों से अवैध होर्डिंग हटाने के भी निर्देश दिए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय करने ... Read more
बच्चों को फ्री दिया जा रहा है क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण, नैनीताल में लगी है आर्टिफिशियल वॉल
नैनीताल: उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों स्थानीय स्कूली बच्चों को स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग के गुर सिखाए जा रहे हैं. मल्लीताल स्थित डीएसए मैदान में स्थित आर्टिफिशियल क्लाइंबिंग वॉल में रोजाना शाम को 5 बजे से 7 बजे तक वॉल क्लाइंबिंग करवाई जा रही है. जिससे बच्चों की रुचि भी इस ओर बढ़ रही है. और रोजाना 20 से 25 बच्चे क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण लेने आ रहे हैं. प्रशिक्षक और एवरेस्ट विजेता तूसी साह बताती हैं कि जैसे फुटबॉल, हॉकी, और अन्य खेलों का ओलंपिक में स्थान है ठीक उसी प्रकार क्लाइंबिंग का भी ओलंपिक में अपना स्थान है. ... Read more
मान्यता की तलवार, एलएलबी के लिए इंतजार
कोटा। बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता नहीं मिलने के कारण हाड़ौती के सभी राजकीय विधि महाविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। जबकि, कोटा विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों के यूजी के परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं। ऐसे में हजारों विद्यार्थी एलएलबी प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के इंतजार में हैं। दरअसल, एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए बीसीआई की मान्यता चाहिए होती है, जो अब तक नहीं मिल सकी। जबकि, गवर्नमेंट लॉ कॉलेज कोटा ने गत वर्ष दिसम्बर माह में ही आवेदन कर दिया था। एडमिशन ... Read more
आम रास्ते पर पानी व कीचड़ भरा होने से वार्डवासी परेशान
भंवरगढ़। भंवरगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 9 आशापाला माताजी के मंदिर पर जाने वाले आम रास्ते पर काफी समय से पानी व कीचड़ भरा हुआ होने से निकलने वाले आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 9 के वार्डवासी गंगाराम चंदेल, गफूर मोहम्मद, मोहर सिंह चंदेल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मकान के आगे कीचड़ व पानी भरा हुआ है। जिससे पैदल आने जाने वाले तथा स्कूली बच्चों व मंदिर पर आने जाने वाले लोगों के कपड़े पानी में निकलने की वजह से खराब हो जाते हैं। कई लोग फिसलन होने की वजह ... Read more
डॉक्टर अमरनाथ झा: अंग्रेजी का वो प्रोफेसर जिसके दिल में रहती थी हिंदी, जहां पढ़े वहीं के कुलपति रहे
नई दिल्ली: प्रोफेसर अमरनाथ झा पूरब का ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रमुख थे. लेकिन वो ताउम्र हिंदी को उसका अधिकार दिलाने के लिए प्रयासरत रहें.वो अंग्रेजी के साथ-साथ फारसी, संस्कृत, उर्दू और बंगाली में भी महारत रखते थे.लेकिन उनका विशेष लगाव हिंदी से था. इसे देखते हुए उन्हें राजभाषा आयोग का सदस्य बनाया गया था. कहां के रहने वाले थे अमरनाथ झा शिक्षाविद प्रोफेसर अमरनाथ झा का जन्म बिहार के मधुबनी जिले में 25 फरवरी, 1897 को हुआ था.वो इलाहाबाद विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति रहे. अमरनाथ झा अपने समय के सबसे योग्य ... Read more