Author: admin
केसीआर का आरोप – “केंद्र तेलंगाना के विकास में डाल रही बाधाएं, आजादी के दशकों बाद भी…”
सीएम ने कहा, ” केंद्र सभी मापदंडों पर तेलंगाना के साथ भेदभाव कर रहा है. यहां के लोग विशेष रूप से युवा और बुद्धिजीवी इसके खिलाफ लड़ाई में राज्य सरकार का समर्थन करें. बीजेपी देश का विकास करने के बजाय केवल नफरत फैलाकर और सांप्रदायिक विभाजन पैदा करके सत्ता में बने रहने की इच्छुक है. राष्ट्र के आगे बढ़े बिना कोई राज्य तेजी से विकास नहीं कर सकता.” केसीआर ने कहा कि देश को विकसित करने में केंद्र की विफलता के कारण हमें जीएसडीपी (सकल राज्य घरेलू उत्पाद) का लगभग 3 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. यह बताते ... Read more
“बीजेपी ने 15 सालों में कोई काम नहीं किया” : दिल्ली नगर निगम चुनाव पर बोलीं “आप” नेता आतिशी
दिल्ली नगर निगम चुनाव पर “आप” नेता आतिशी ने कहा कि बीजेपी ने 15 सालों में कोई काम नहीं किया. नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election) के बीच आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि बीजेपी ने 15 सालों में कोई काम नहीं किया है. वह काम के आधार पर दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोट नहीं मांग सकती है, इसलिए मुद्दों को भटका रही है. यह भी पढ़ें कालकाजी से विधायक आतिशी ने कहा, “क्या बीजेपी में यह कहने की हिम्मत है कि अगर हम 15 साल में दिल्ली को साफ करने ... Read more
MCD Elections LIVE Updates : एमसीडी का बॉस कौन? सभी 250 वार्डों पर वोटिंग आज
एमसीडी चुनावों के लिए मतदान आज दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए आज सभी 250 वार्ड के लिए रविवार को मतदान होगा. इस बार त्रिकोणीय मुक़ाबला बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच है. एमसीडी चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं. मतदान सुबह आठ बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक चलेगा और नतीजे 7 दिसंबर को सामने आएंगे. MCD को 1958 में स्थापित किया गया था. 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान इसे तीन हिस्सों उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों में बांट दिया गया था हालांकि इस साल फिर से तीनों ... Read more
“गहरा खेद है”: हिंदुओं पर की गई टिप्पणी को लेकर बदरुद्दीन अजमल ने मांगी माफी
अजमल की टिप्पणी को लेकर राज्य के कई हिस्सों में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और उन्होंने किसी समुदाय विशेष को निशाना नहीं बनाया था. अजमल के राजनीतिक विरोधियों ने उनकी टिप्पणी को गुजरात विधानसभा चुनाव से जोड़ा. उन्होंने आरोप लगाया कि एआईयूडीएफ प्रमुख भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘‘बचाने” के लिए उसके नक्शेकदम पर चल रहे थे, जो गुजरात में सत्ता बनाए रखने की कोशिशों में जुटी है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अजमल की विवादित टिप्पणी को लेकर उन पर भाजपा के साथ मिलीभगत ... Read more
30 साल पहले 3 दिसंबर को भेजा गया था पहला SMS, ये था मैसेज
(प्रतीकात्मक तस्वीर) टेक्नोलॉजी की दुनिया में 3 दिसंबर एक महत्वपूर्ण दिन है. ऐसा इसलिए क्योंकि 30 साल पहले इसी दिन मोबाइल फोन पर पहला टेक्स्ट मैसेज भेजा गया था. बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बाद में एसएमएस के नाम से लोकप्रिय हुई सुविधा का ईजाद यूनाइटेड किंगडम में बर्कशायर में एक वोडाफोन इंजीनियर ने किया था. उनके द्वारा ही पहली बार भेजा एसएमएस भेजा गया था. यह भी पढ़ें एक सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर नील पापवर्थ ने फर्म के बॉस रिचर्ड जार्विस को संदेश भेजा था. यह बताया गया है कि जार्विस एक क्रिसमस पार्टी में थे इसलिए पापवर्थ को कोई ... Read more
विहिप ने जेएनयू मे ब्राह्मण विरोधी नारे लिखने वालों को ‘कायर वामपंथी’ करार दिया
नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में ब्राह्मण विरोधी नारे लिखने वालों को शनिवार को ‘‘कायर वामपंथी” करार दिया और कहा कि इस तरह की गतिविधियां विश्वविद्यालय परिसरों में ‘शांति एवं समरसता’ में खलल डालने में कभी सफल नहीं होगी. यह भी पढ़ें विहिप ने कहा कि विश्वविद्यालय ने ‘राष्ट्रवाद और समरसता’ का विचार अपनाया है, जिसे इस तरह के नारों से कमजोर नहीं किया जा सकता. विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने एक वीडियो बयान में यह भी कहा कि वह आश्वस्त हैं कि जेएनयू प्रशासन और दिल्ली पुलिस इस घटना की जांच ... Read more
जबरन या लालच देकर धर्मांतरण के मामले में गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा
सुप्रीम कोर्ट. नई दिल्ली : जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराने के मामले में गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है. गुजरात सरकार ने देश में धर्मांतरण पर कड़े कानून बनाने की मांग का समर्थन किया है. गुजरात सरकार ने कहा है कि उसने राज्य में धर्मांतरण रोकने के लिए कानून पारित किया है.
गुजरात सरकार ने हलफनामे में कहा है कि धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार में लोगों को बलपूर्वक या लालच देकर धर्म परिवर्तित करने का मौलिक अधिकार शामिल नहीं है. धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार में अन्य लोगों को किसी विशेष धर्म में ... Read more
MCD चुनाव के लिए वोटिंग कल, क्या बीजेपी का ‘किला’ ढहा पाएगी AAP, 10 बातें
प्रतीकात्मक फोटो नई दिल्ली : MCD Elections 2022: दिल्ली नगरनिगम चुनाव (MCD Elections) के लिए कल रविवार 4 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. वैसे दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के अलावा भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस भी मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और ‘आप’ के बीच ही होने की संभावना है. 7 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी. MCD Elections से जुड़ी 10 बातें एमसीडी के सभी 250 वार्ड पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा और शाम 5:30 बजे समाप्त होगा. भाजपा 2007 से एमसीडी की सत्ता में है और चौथी बार सत्ता में आने ... Read more
नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थानों की गुणवत्ता में सुधार के लिए स्टेट मेडिकल फैकल्टी ने 12 संस्थानों से किया करार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार का मिशन निरामया: निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है. इस मिशन के अंतर्गत नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संस्थानों की वार्षिक रूप से रेटिंग करने के लिए एक रेटिंग पॉलिसी बनाए जाने के तुरंत बाद अब स्टेट मेडिकल फैकल्टी ने पूरे उत्तर प्रदेश में फैले 12 संस्थानों के साथ मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन पर हस्ताक्षर किए हैं जो राज्य में अन्य संस्थानों को उनके नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता को और बढ़ाने के लिए सलाह देंगे व इस दिशा में कार्य करेंगे. यह भी पढ़ें मिशन निरामया: के मेंटर कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे सभी 12 संस्थानों के ... Read more
यूएनएससी ने की अफगानिस्तान में धार्मिक स्कूल पर आतंकी हमले की निंदा
(फाइल फोटो) संयुक्त राष्ट्र: भारत की वर्तमान मासिक अध्यक्षता में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने अफगानिस्तान के एक धार्मिक स्कूल में छात्रों और बच्चों पर हुए ‘‘जघन्य” आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है तथा आतंकवाद के इन ‘‘निंदनीय” कृत्यों के लिए जवाबदेह अपराधियों को पकड़ने की आवश्यकता को रेखांकित किया है. यह भी पढ़ें देश के समांगन प्रांत के ऐबक में 30 नवंबर को हुए हमले में कम से कम 20 छात्रों और बच्चों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए. यूएनएससी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, ‘‘परिषद 30 नवंबर को समांगन प्रांत ... Read more