Author: admin
देव नारायण योजना के पशु पालकों को शहर में लाकर बेचना पड़ रहा दूध
कोटा। नगर विकास न्यास की ओर से बंधा धर्मपुरा में पशु पालकों के लिए विकसित की गई देव नारायण आवासीय योजना में लगाए गए डेयरी प्लांट का स्थानीय पशु पालकों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। डेयरी में बाहर से दूर लिया जा रहा है और योजना के पशु पालकों को शहर में लाकर दूध बेचना पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार के समय में तत्कालीन स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के प्रयासों से बंधा धर्मपुरा में देव नारायण आवासीय योजना विकसित की गई थी। जिसमें शहर में बाड़े बनाकर व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रह रहे पशु पालकों ... Read more
फ्रेशर पार्टी में दिखा डांस का जलवा
जयपुर। एसएसजी पारीक पीजी कॉलेज आफ एजुकेशन, बनी पार्क में आज शनिवार को फ्रेसर्स पार्टी और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गर्ल्स की ओर से रंगारंग डांस की प्रस्तुतियां देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जयपुर नगर निगम ग्रेटर के उप महापौर पुनीत कर्णावत, विशेष अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा के ओएसडी प्रोफेसर राजेश शर्मा और गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जनक सिंह मीणा, पारीक प्रबंध कार्यकारणी के अध्यक्ष बजरंग लाल पारीक सचिन लक्ष्मीकांत पारीक और कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर प्रमिला दुबे ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके ... Read more
मानसून सीजन में करीब 7 करोड़ पेड़ लगाने का दावा
जयपुर। राज्य सरकार की एक रिपोर्ट में सभी विभागों, नगरीय निकायों, प्राइवेट कंपनियों और जनसहयोग से प्रदेशभर में करीब सात करोड़ पेड लगाए जाने का दावा किया गया है। सबसे ज्यादा वृक्षारोपण वन विभाग, शिक्षा विभाग और राज्य नरेगा विभाग ने लगाए हैं। इन तीनों विभागों ने करीब पौने पांच करोड़ पेड़ लगाए हैं। वहीं, सरकारी कागजों की इस रिपोर्ट का असर अब देखना बाकी है। इतना वृक्षारोपण होने के बाद इनका सरवाइवल प्रतिशत अगले कुछ महीनों में देखने के बाद हकीकत पता चलेगी। राज्य सरकार ने हाल ही में प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान के तहत लगे पौधों की रिपोर्ट ... Read more
जिला कलक्टर ने लालसोट के कांकरिया में रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
दौसा। जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को लालसोट पंचायत समिति की कांकरिया ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल एवं रात्रि विश्राम का आयोजन किया गया। चौपाल में जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को पूर्ण संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कांकरिया गांव के राजस्व मानचित्र को दुरुस्त करवाने, श्मशान घाट में टीन शेड एवं एवं अन्य सुविधाएं विकसित करवाने की मांग की। इसी प्रकार नई सड़कों का निर्माण, स्कूल में भौतिक सुविधाएं बढ़ाने, आम रास्तों को दुरुस्त करवाने एवं खुलवाने, नाली निर्माण करवाने, बिजली ... Read more
68वीं जिला स्तरीय माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
दौसा। लालसोट की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में आयोजित 68 वीं जिला स्तरीय माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता 2024 द्वितीय समूह (17 व 19 वर्ष आयु वर्ग ) का शुक्रवार को समापन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि पिंकी चतुर्वेदी सभापति नगर परिषद् लालसोट ने कहा कि खेलों में व्यक्तिगत हार जीत नहीं रहती, हार का दु:ख तथा जीत की खुशी साथी खिलाड़ियों में बंट जाती है क्योंकि कोई भी खेल अकेले नहीं खेला जा सकता, टीम के साथ खेलकर हमें सहयोग से काम करने की आदत पड़ती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ... Read more
यह नया कश्मीर, अब्दुल्ला-मुफ्ती परिवारों से मुक्ति दिलाना मेरा मिशन : मोदी
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका अंतिम मिशन केंद्र शासित प्रदेश को तीन परिवारों- अब्दुल्ला, मुफ्ती और गांधी परिवार की राजनीतिक जागीरदारी से पूरी तरह मुक्ति दिलाना है। मोदी ने यहां शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम सोनवार में खचाखच भरी जनसभा में यह बात कही। मोदी ने कहा कि यह नया कश्मीर है। हमारा प्रयास जम्मू-कश्मीर की प्रगति और विकास है। मैं देख सकता हूं कि मेरे भाई-बहन स्वागत है पीएम के नारे लगा रहे हैं। मोदी ने कहा कि ... Read more
IITian देने में राजस्थान फिर टॉप पर, IIT मद्रास की जेईई एडवांस्ड-2024 फाइनल रिपोर्ट से हुआ खुलासा
जयपुर। राजस्थान एक बार फिर आईआईटी में सबसे ज्यादा एडमिशन देने वाले राज्य के रूप में सामने आया है। यह खुलासा जेईई-एडवांस्ड-2024 के आगेर्नाइजिंग इंस्टीट्यूट आईआईटी-मद्रास ने जॉइन्ट इम्प्लिमेंशन समोइटी की 1199 पेजों की परीक्षा एवं परिणाम के संबंध में जारी डिटेल रिपोर्ट में हुआ है। आईआईटी दिल्ली जोन से सर्वाधिक 4152 स्टूडेंट्स इस वर्ष आईआईटी में प्रवेश ले चुके हैं। आईआईटी दिल्ली जोन में राजस्थान सबसे बड़ा राज्य है। इसके अलावा दिल्ली, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख शामिल है। ऐसे में राजस्थान ही एकमात्र ऐसा राज्य है, जिससे सबसे अधिक विद्यार्थी आईआईटी में चयनित हुए हैं। राजस्थान से चयनित विद्यार्थियों में ... Read more
असर खबर का – प्रेमसिंह सिंघवी कॉलेज के 17 कर्मचारियों को मिले 43 लाख रुपए
कोटा। राजकीय प्रेम सिंह सिंघवी कॉलेज में कार्यरत 17 कर्मचारियों को 3 साल की सैलरी एक साथ मिल गई है। दैनिक नवज्योति में लगातार खबर प्रकाशित होने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर कॉलेज आयुक्तालय जयपुर को टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ की 43 लाख रुपए तनख्वाह का भुगतान करना पड़ा। जिससे कर्मचारियों के परिवारों में खुशियां लौट आई। बता दें, दैनिक नवज्योति ने लगातार खबर प्रकाशित कर मानवीय पहलुओं को शासन-प्रशासन व समाज के समक्ष रखा और तीन साल से आर्थिक तंगी से जूझती शिक्षकों व अशैक्षणिक स्टाफ की गृहस्थी में आए उतार-चढ़ाव को शब्दों में बयां कर सरकार ... Read more
68वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, विधायक मीना ने की 25 लाख लागत के हाॅल के निर्माण की घोषणा
दौसा। 68वीं जिला स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयी छात्र खेलकूद प्रतियोगिता द्वितीय समूह(17 व 19 वर्ष आयु वर्ग) का उद्घाटन सोमवार को पीएम श्री-श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालसोट विधायक रामबिलास मीना रहे एवं अध्यक्षता सभापति नगर परिषद लालसोट पिंकी चतुर्वेदी ने की। विशिष्ट अतिथि उपसभापति नगर परिषद लालसोट संतोष स्वामी एवं संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा गोविंद नारायण माली, सह-संरक्षक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लालसोट शीला मीना ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के संयोजक स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मदनलाल ... Read more
धर्मशाला व स्कूलों में चल रहे कोटा संभाग के 8 कॉलेज
कोटा। हाड़ौती के सरकारी महाविद्यालय धर्मशाला व स्कूलों में चल रहे हैं। जहां कॉलेज संचालित करने से पहले स्कूल की छुट्टी होने का इंतजार करना पड़ता है। वहीं, खतस्ताहाल अस्थाई भवनों में सुविधाएं तो न के बराबर हैं लेकिन हादसों का खतरा भरपूर है। हालात यह हैं, संभाग के 8 सरकारी कॉलेज उधार के भवनों में संचालित हो रहे हैं। कई महाविद्यालय 3 तो कोई 5 कमरों में चल रहा है। जहां बारिश में टपकती छतें व दीवारों से उठती सीलन की बदबू और बिजली के तारों से हादसे का खतरा बना रहता है। जबकि, अधिकतर कॉलेजों में विद्यार्थियों की ... Read more