Author: admin
फ्लोरिडा में हेलेन से बढ़ा खतरा, तूफान पकड़ेगा गति
न्यूयॉर्क। उष्णकटिबंधीय तूफान हेलेन मैक्सिको की खाड़ी से गुजरते हुए श्रेणी एक का तूफान बन गया है। यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर (एनएचसी) ने यह जानकारी दी। एनएचसी के पूर्वानुमानकर्ताओं का अनुमान है कि तूफान फ्लोरिडा बिग बेंड तट पर पहुंचते ही और गति पकड़ लेगा। एनएचसी ने टाम्पा खाड़ी सहित फ्लोरिडा के पैनहैंडल में स्थित लोगों को जीवन और सामान की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी रखने और निकासी प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। तटीय शहरों में विनाशकारी लहरों के साथ आठ फीट तक पानी जमा हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि हेलेन में ... Read more
सड़कों के जख्मों पर कब लगेगा राहत का मरहम !
कवाई। कवाई कस्बा होने में तो अटरू तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत व उप तहसील है परंतु यहां की सड़कों के हाल बेहाल हो रहे हैं। सडकों की रही सही कसर बरसात ने पूरी कर दी है। हाल ये है कि सडकों पर जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं और निकलना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। कस्बे की सड़के बदहाली पर आंसू बहा रही है। नेशनल हाईवे 90 की सड़क पर हो रहे बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को निमंत्रण दे रहे है। कस्बे से निकल रहे स्टेट हाईवे थाना के समीप करीबन आधे किलोमीटर की सिंगल सड़क पर थाने ... Read more
गुजरात में सुरक्षित नहीं महिलाएं, ध्वस्त कानून व्यवस्था पर मोदी की हैरान करने वाली चुप्पी : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि गुजरात में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और महिलाओं के साथ आये दिन यौन शोषण तथा दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे साफ होता है कि राज्य में कानून का राज ध्वस्त हो चुका है। कांग्रेस का कहना है कि गुजरात में यौनाचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इन घटनाओं से महिलाओं के लिए राज्य में असुरक्षा माहौल और बढ़ गया है लेकिन सरकार इस बारे में कोई कदम नहीं उठा रही है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म के कई आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबंधित बताए जा रहे हैं। स्कूलों में ... Read more
मीडिया और आध्यात्मिकता के बीच संबंध पर आयोजित होगा सम्मेलन, केंद्रीय राज्य मंत्री होंगे शामिल
जयपुर। ब्रह्माकुमारीज राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन का मीडिया विंग 26 से 30 सितंबर तक राजस्थान के माउंट आबू स्थित अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में “स्वस्थ और खुशहाल समाज के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण – मीडिया की भूमिका” विषय पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इस आध्यात्मिक सम्मेलन में देशभर से 1500 से अधिक प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़ी हस्तियां भाग ले रही हैं। सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री (इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी) जितिन प्रसाद और केंद्रीय राज्य मंत्री (सूचना एवं प्रसारण) डॉ. एल. मुरुगन विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं, आंध्र प्रदेश से सांसद कृष्ण ... Read more
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड: CET परीक्षा अब 22 अक्टूबर से
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से सीईटी परीक्षा में बदलाव किया है, जिसके अनुसार अब 25 और 26 अक्टूबर को सरकारी स्कूलों के शैक्षिक सम्मेलन के चलते यह परीक्षा नहीं होगी। चयन बोर्ड 22 से 24 अक्टूबर तक सीईटी परीक्षा करवाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 23 से 26 अक्टूबर तक होनी थी, जो सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के सम्मेलन से टकरा रही थी। असर खबर काइस मामले को दैनिक नवज्योति ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की सीईटी परीक्षा में शिक्षकों के सम्मेलन को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसके बाद कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ... Read more
ओवरलोड ट्रोलों से उड़ती राख बन रही मुसीबत
छीपाबडौद। छीपाबडौद कस्बे से गुजर रहे ओवरलोड राख के डंपर, ट्रोलों से राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों को राख के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तो डंपर कस्बे से तेज गति से गुजरने से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है दूसरी ओर इस फ्लाई ऐश के उड़ने से छोटे बच्चों ओर बुजुर्गों को विभिन्न बिमारियों ने ग्रसित कर दिया है। जिसमें श्वांस रोग एलजी, अपच और विभिन्न त्वचा के रोग शामिल है। सवेरे बच्चों को कस्बे से गुजर रहे मार्ग से स्कूल जाना होता है। इसी मार्ग पर फ्लाई ऐश के ढेरों पर वाहन गुजरने ... Read more
38वां तीन दिवसीय गुरमत समागम 27 सितंबर से होगा शुरू, तैयारियां चल रही जोराें पर
जयपुर। हीदा की मोरी गुरुद्वारे में 27 सितंबर को भव्य 38वां गुरमत समागम गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिख सभा की ओर से होने जा रहा है। इस समागम में जयपुर, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, यूपी और दुबई से भी श्रद्धालु मत्था टेकने के लिए आएंगे। यह धार्मिक आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिख सभा प्रबंधक कमेटी, खालसा यूथ विंग, हीदा की मोरी और जयपुर शहर की साध संगत के सहयोग से 27, 28, 29 सितम्बर को होगा। गुरुद्वारे में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के कीर्तन दरबार सजेंगे। 28 सितंबर दोपहर 1 बजे अमृतसर से पंज प्यारे आकर अमृत संचार कराएंगे। ... Read more
सकल दिगम्बर जैन समाज के सामूहिक क्षमापना समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा जैन समाज हैं सेवा में अग्रणी
जयपुर। जैन धर्म में क्षमा याचना का बहुत बड़ा महत्व है। क्षमा मांगने एवं क्षमा करने से आपसी सम्बन्धों में मधुरता आती है। क्षमा याचना से मानसिक शांति मिलती है। आध्यात्मिक विकास में मदद मिलती है। समाज में सदभावना फैलती है। ये विचार मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने महावीर स्कूल में राजस्थान जैन सभा जयपुर के तत्वावधान में आयोजित सकल दिगम्बर जैन समाज के सामूहिक क्षमापना समारोह में व्यक्त किये। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा, चिकित्सा, सहायता, मानव व समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए जैन समाज की प्रशंसा की। उन्होंने सभी मुनिराजों को नमन वन्दन करते ... Read more
छात्रों ने प्रॉब्लम स्टेटमेंट पर कोडिंग के जरिए सॉल्यूशंस को किया डिजाइन
जयपुर। जेईसीआरसी में 2 दिवसीय हैकाथॉन एसआईएच- 24 हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने अपने विचार रखें और 36 घंटों तक चलने वाले स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के प्रीलिम्स राउंड में 2000 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया तथा सरकार द्वारा दिए गए प्रोब्लम स्टेटमेंट्स पर अपनी कोडिंग क्षमता का इस्तेमाल कर इनके सॉल्यूशंस डिजाइन किए। टॉप तीन टीमों को 21 हजार, 11 हजार, 5 हजार एवं उनके अलावा 10 सांत्वना राशि पुरस्कृत की जाएगा। हैकाथॉन का शुभारंभ असिस्टेंट इनोवेशन डायरेक्टर, मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन इनोवेशन सेल एंड एआईसीटीई, सेंटर इंचार्ज ऑफ जयपुर इनोवेशन अटल अकादमी दीपन साहू द्वारा किया गया। जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी वाइस ... Read more
सड़क खस्ताहाल, आवाजाही हुई मुश्किल
भण्डेड़ा। क्षेत्र की मरां ग्राम पंचायत के अधीन एक गांव से भण्डेड़ा लिंक रोड का हाल बेहाल हो रहा है। इस मार्ग पर सीसी सड़क नही होने से और बरसाती पानी की निकासी नही होने से बरसाती पानी सहित व्यर्थ का पानी यही पर जमा रहने से भारी कीचड़ बना रहता है। आसपास के मकानों सहित आवाजाही वाले लोगों को यह कीचड़ भरी डगर दर्द देती है। पर जिम्मेदार इस लिंक डगर को लेकर अनदेखी कर रहे है। मजबूरन उच्च शिक्षार्थ भण्डेड़ा आने वाले स्कूली बच्चों के लिए भी यह राह आफत बनी हुई है। रामगंज गांव में इस रुट ... Read more