Author: admin
शिक्षा के मंदिर में स्वच्छता अभियान की उड़ रहीं धज्जियां
खेड़ारसूलपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ारसूलपुर के परिसर में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की विद्यालय प्रशासन द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार स्वच्छता अभियान पखवाड़े के तहत भी स्कूल परिसर में सफाई अभियान नहीं चलाया गया। जिससे विद्यालय परिसर में चारों तरफ गंदगी अंबार लगा रहता है। साथ ही विद्यालय परिसर में आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। विद्यार्थी गंदगी में पढ़ने को मजबूर हैं। जिससे उनकी सेहत को लेकर ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है। ग्राम पंचायत को स्वच्छता के लिए आज मिलेगा सम्मानएक ... Read more
‘महात्मा गांधी’ के नाम से राजस्थान में चल रहे इंग्लिश माध्यम के सरकारी स्कूल
जयपुर। प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में राजकीय ‘महात्मा गांधी’ अंग्रेजी माध्यम स्कूल चल रहे हैं। इन स्कूलों के प्रतिदिन दिन रुझान बढ़ता जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कांग्रेस सरकार ने पिछले छह साल पहले शुरुआत में इन स्कूलों को 33 जिलों में शुरू किया था। इसके एक साल बाद में इनकी संख्या 345 हो गई। इसके बाद 1200 अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले। प्रदेश में अभी अंग्रेजी माध्यम की सरकारी स्कूलों की संख्या 3730 से ज्यादा है। लाखों बच्चे कर रहे फ्री में पढ़ाईअंग्रेजी माध्यम के स्कूलों ... Read more
PWD में 9 सीई के तबादले, ताराचंद गुप्ता बने मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव
जयपुर। सार्वजनिक निर्माण विभाग में 9 मुख्य अभियंताओं के तबादले किए गए हैं। तीन महीने की लंबी अटकलों के बाद ताराचंद गुप्ता को मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग में सुनील जय सिंह को आरएसआरडीसी का प्रबंध निदेशक, मुकेश भाटी को मुख्य अभियंता पथ, संजय सक्सेना मुख्य अभियंता CRIF, विकास दीक्षित मुख्य अभियंता स्पेशल स्कीम्स, सतीश चंद्र अग्रवाल मुख्य अभियंता एनएच, मनवर अली मुख्य अभियंता राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी, सुनील गुप्ता मुख्य अभियंता बिल्डिंग, हरिकेश मीना मुख्य अभियंता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेवारी दी गई है।
कल्याणपुरा स्कूल में एक शिक्षिका के भरोसे आठ कक्षाएं
भण्डेड़ा। क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय कल्याणपुरा में लंबे समय से प्रधानाध्यापक सहित शालाध्यापकों की कमी चल रही है। कार्यरत स्टॉफ में से भी आवश्यक कार्य से छुट्टी पर जाने से यह विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे आठ कक्षाएं संचालित होती है। जो नौनिहालों का भी शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। संस्कृत शिक्षा विभागीय जिम्मेदार अनदेखी कर रहे है। जिसका खामियाजा स्कूली बच्चे भुगत रहे है। जानकारी के अनुसार बांसी- कालानला मुख्य मार्ग पर कल्याणपुरा में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय लंबे समय से प्रधानाध्यापक की कमी से जुझ रहा है। वर्तमान में तीन शिक्षकों के ... Read more
खेलों में प्रोत्साहन ना ही सुविधाएं, कैसे लाएं मेडल
कोटा । खिलाड़ी अपने शहर राज्य ओर देश का नाम रोशन करने के लिए जी जान लगा देते हैं। एक एक प्रतियोगिता जीतने के लिए ये खिलाड़ी दिन रात एक कर देते हैं। लेकिन इन खिलाड़ियों को इनकी मेहनत का ना बराबर सम्मान मिलता है और ना प्रोत्साहन। कोटा में कई खेलों के खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के बाद भी कई तरह की सुविधाओं के लिए मोहताज हैं। इसके साथ ही इन खिलाड़ियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी पिछले 6 साल से नहीं दी गई है। ट्रैक एथेलेटिक्स के खिलाड़ियों के ... Read more
शिक्षा का मंदिर बदहाल: बारिश में टपकता है पानी
भण्डेड़ा। क्षेत्र में सादेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भवन जर्जर हो रहा है। बरसात में कक्षाओं में छतों से पानी टपकता है। ऐसे में पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। कक्षा कक्षों की कमी के चलते तीन कक्षाएं खुले में बैठकर शिक्षा ग्रहण करवाने की मजबूरी बनी हुई है। इनमें से भी बारिश के समय पांच कक्षों की छत टपकने की समस्या एक हॉल सहित बरामदे की छत जर्जर हालत में है। शाला में चल रही कक्षा-कक्षों की समस्या को लेकर संबंधित विभाग को समय-समय पर अवगत भी करवाते आ रहे है। शाला परिवार की समस्या जस की तस ... Read more
मोदी झारखंड में करेंगे 83 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अक्टूबर को झारखंड का दौरा करेंगे और 83,300 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार मोदी झारखंड के हजारीबाग में दोपहर बाद लगभग दो बजे देश भर में जनजातीय समुदायों के व्यापक और समग्र विकास को सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप 79,150 करोड़ रुपये से अधिक के कुल परिव्यय के साथ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू करेंगे। यह अभियान लगभग 63 हजार गांवों को कवर करेगा, जिससे 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 549 जिलों और 2740 ब्लॉकों में पांच करोड़ ... Read more
प्रदेश में पहली बार सरकारी-प्राइवेट स्कूलों में होगा हिन्दी ओलम्पियाड
कोटा। प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पहली बार हिन्दी विषय में ओलम्पियाड शुरू किया जाएगा। अब तक अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में ही ओलम्पियाड होता था। लेकिन इस बार शिक्षा सत्र 2024-25 से हिन्दी ओलम्पियाड शुरू होगा। इस संबंध में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने सभी जिलोें को निर्देश जारी कर दिए हैं। दरअसल, हिन्दी को बढ़ावा देने और भारतीय ज्ञान, संस्कृति और वैदिक ज्ञान का प्रचार-प्रसार करने के लिए इसका आयोजन किया जाएगा। हिन्दी ओलम्पियाड का आयोजन हिन्दी ओलम्पियाड फाउंडेशन नई दिल्ली की ओर से किया जाएगा। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी परीक्षा हिन्दी ओलम्पियाड ... Read more
विश्व पर्यटन दिवस आज- रिवर फ्रंट भी नहीं बढ़ा पाया विदेशी पर्यटकों का ग्राफ
कोटा। चंबल के खुले विहंगम पाट के नजदीक प्राकृतिक सौन्दर्य से आच्छादित दुर्लभ भीतरिया कुंड, अनोखी अधर शिला,किशोर सागर के गहरे तालाब में खड़ा जगमंदिर, चंबल की कराइयों में बसा गरडिया महादेव का प्राकृतिक सौन्दर्य, देश का कदाचित सबसे बड़ा रिवर फ्रंट और अद्भुत आक्सीजोन पार्क होने के बावजूद बूंदी के मुकाबले विदेशी पर्यटकों को कोटा लाने में हम सफल क्यों नहीं हो पा रहे हैं। हाड़ौती में केवल बूंदी में ही सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक आते हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोटा शहर का हर तरह से सौन्दर्यीकरण किया गया। मुकुंदरा को टाइगर रिजर्व के रूप में ... Read more
रावतपुरा सड़क के जख्मों पर नहीं लगा मरहम
चौमहला। चौमहला से साकरिया व्याहा रावतपुरा सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो रही है। सड़क में बड़े बड़े गड्डे हो रहे है, जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौमहला से साकरिया करीब 6 किमी सड़क मार्ग पूरा क्षतिग्रस्त हो रहा है। इस मार्ग पर जगह जगह गहरे गड्डे हो रहे है, जिससे चार पहिया वाहन तो क्या दो पहिया वाहन भी सही नहीं चल पाते है, इनके साथ साथ पैदल राहगीर भी परेशान हो रहे है। वाहन चालक यह 6 किमी की दूरी दस मिनिट की बजाय 30 से 40 मिनिट में पूरी कर रहे ... Read more