Author: admin
जर्जर भवन: दहशत में शिक्षा ग्रहण कर रहे नौनिहाल
भण्डेड़ा। क्षेत्र में मूण्डली के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा कक्षों की छत की पट्टियां टूट रही। वही कक्षों की दीवारों में भी दरारें आ चुकी है। इस सरकारी विद्यालय में कक्षा कक्ष कम कक्षाएं अधिक होने से खतरे के साए में शिक्षा ग्रहण करने को नौनिहाल मजबूर है। शाला के जिम्मेदार ने संबंधित विभाग को लिखित-पत्र के माध्यम से अवगत भी करवाया गया। अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। जिसकी वजह से शाला परिवार परेशान हो रहा है। जानकारी के अनुसार मूण्डली ग्राम में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में आठ कक्षाएं संचालित है। ... Read more
बीए पास गीता कोटा में चला रही आॅटो
कोटा । काम कोई भी हो , छोटा या बड़ा नहीं होता। उस काम को करने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए। हर व्यक्ति को नया काम शुरू करने में कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है विशेष रूप से महिलाओं को वह भी ऐसा काम जो अधिकतर पुरुष ही करते रहे है। लेकिन कोटा की बेटियों ने शादी के बाद भी घर परिवार के साथ ही लोगों का सामना करते हुए अपने लिए एक सुरक्षित रोजगार चुना वह है ऑटो चलाना। कोटा शहर में ऑटो चलाने का काम पहले अधिकतर पुरुष ही करते थे। लेकिन वर्तमान में करीब दो ... Read more
शक्ति वंदन कार्यक्रमों से छात्राएं बन रही शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत: ग्रेटर महापौर
जयपुर। नगर निगम जयपुर ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि शक्ति वंदन कार्यक्रमों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे छात्राएं शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बन रही है। प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से छात्राएं नैतिकता का पाठ सीख रही है। शक्ति वंदन 2.0 के तहत एसएसजी पारीक पीजी महिला महाविद्यालय बनीपार्क में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 5 सितम्बर से कनोडिया कॉलेज से शुरू हुए शक्ति वंदन 2.0 कार्यक्रम के तहत अब तक की श्रृखंला में महारानी कॉलेज, आर्च कॉलेज, एमजीपीएस विद्याधर नगर, रेनबो स्कूल झोटवाड़ा, राजकीय विद्यालयों में आत्मरक्षा ... Read more
83 आरएएस और 45 आरपीएस के तबादले, 39 एसडीएम, 10 एडीएम बदले
जयपुर। राज्य सरकार ने सोमवार देर रात प्रदेश में कार्यरत 83 आरएएस और 45 आरपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। तबादलों में प्रदेश में 39 एसडीएम और 10 एडीएम पदों पर नए आरएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सूची में जितेन्द्र सिंह नरूका को अलवर नगर परिषद का आयुक्त, भावना गर्ग को अजमेर भूप्रबन्धन अधिकारी, मुनीदेव यादव को भरतपुर वृत्त में उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक, सुनील आर्य को भरतपुर में भूप्रबन्धन अधिकारी, कार्तिकेय मीणा को कोटा में जिला रसद अधिकारी, गोपालराम बिरदा को प्रारम्भिक शिक्षा विभाग बीकानेर में अतिरिक्त निदेशक, डॉ. विभु कौशिक को चिकित्सा विभाग में ... Read more
उधारी के 4 कमरों में चल रहे हाड़ौती के संस्कृत कॉलेज
कोटा। हाड़ौती के राजकीय संस्कृत महाविद्यालय बदहाली के शिकार हैं। सरकारी स्कूलों के क्षतिग्रस्त भवनों में कहीं 3 तो कहीं 4 कमरों में कॉलेज संचालित हो रहे हैं। जबकि, इन महाविद्यालयों में 200 से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। बैठने के लिए जगह नहीं होने से पेड़ों के नीचे कक्षाएं लगानी पड़ रही हैं। इतना ही नहीं, विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में फर्नीचर नहीं होने से स्टूडेंट्स को फर्श पर बिठाना पड़ रहा है। हालात यह हैं, कॉलेजों में रेगुलर शिक्षकों के 5 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 4 पद खाली पड़े हैं। जिसकी वजह से संस्कृत व्याकरण, संस्कृत वांगमय, ... Read more
वुशूू में हर पंच ताकतवर हो तभी प्रतिद्वंदी परास्त होता है
कोटा। सफलता कभी उम्र की मोहताज नहीं होती, अगर मेहनत और इरादे बड़े हों तो किस्मत भी झुका करती है। ये बात शायद पुलिस लाइन निवासी दिव्यांशी सुंडा के लिए लिखी गई हैं। जो महज 17 साल की उम्र में अंतराष्ट्रीय स्तर पर कोटा को मेडल दिलाने वाली एक मात्र लड़की हैं। दिव्यांशी इतनी छोटी उम्र में रोज छह घंटे से ज्यादा प्रैक्टिस करती हैं ओर वो भी पढ़ाई के साथ साथ। कभी स्वीमिंग करने वाली दिव्यांशी आज बॉक्सिंग और वुशू की कई प्रतियोगिताओं में 10 से ज्यादा पदक अपने नाम कर चुकी हैं। ताइक्वांडो से वुशू तक सफर नहीं ... Read more
ऑपरेशन गरिमा के तहत महिलाओं को किया जागरूक
जयपुर। महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, छींटाकशी की घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान ऑपरेशन गरिमा के तहत 11417 महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया है। एडिशनल कमिश्नर यातायात एवं प्रशासन योगेश दाधीच ने बताया कि निर्भया स्क्वाड टीम ने स्कूल, कॉलेज, कॉलोनी व बस स्टैण्ड, परिवहन संसाधन जैसे-लो फ्लोर, सिटी बस, मिनी बस, ऑटो, ई-रिक्शा, अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट संसाधनों में यात्रा कर महिलाओं एवं बालिकाओं को कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। प्रोग्राम का सुपरविजन कर रही पुलिस उपायुक्त तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में ... Read more
संघर्ष पथ पर जो मिले यह भी सही वह भी सही
कोटा। प्रसन्ना भंडारी के विशाल आकाश में सुमन का खिलना कोई आसान काम नहीं था। यहां सास के विशाल आभा मंडल और समाज सेवा के समर्पण में सुमन रूपी फूल की पहचान बनाना किसी चुनौती से कम नहीं है। लोगों को लगता है कि सुमन भंडारी समाज सेविका प्रसन्ना भंडारी द्वारा तैयार की करणी विकास समिति, शिशु गृह, आश्रय, श्रद्धा वृद्धा आश्रम के विरासत में मिले सेटअप को ही आगे बढ़ा रही है, ऐसा नहीं है। आकाश की कोई सीमा नहीं है ऐसे ही समाज सेवा के पथ पर चलना कोई आसान काम नहीं है। जो लोगों दिखता है वैसा ... Read more
तब राजस्थान टीम का अलग ही क्रेज था, मैच कहीं भी और किसी भी टीम के खिलाफ हो
जयपुर। अस्सी और नब्बे के दशक में राजस्थान की फुटबाल का ऐसा दौर था, जहां राजस्थान टीम का अलग ही क्रेज हुआ करता था। पिंक जर्सी में जब राजस्थान की टीम मैदान पर उतरती तब मैच कहीं भी हो और कोई भी विपक्षी टीम हो, राजस्थान की टीम हमेशा दर्शकों की फेवरेट हुआ करती थी। ये कहना है राजस्थान की पूर्व महिला फुटबॉलर श्वेता जैन का। अस्सी और नब्बे के दशक में राजस्थान की फुटबाल को बुलंदियों पर पहुंचाने में कोटा की सोलंकी बहनों के साथ ही जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गीता चौधरी, रावतभाटा (चित्तौड़गढ़) की खटक और जैन बहनों ... Read more
ऑपरेशन महिला गरिमा: जागरूकता अभियान में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक
जयपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, छींटाकशी की घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए ऑपरेशन महिला गरिमा के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त योगेश दाधीच ने बताया कि निर्भया स्क्वाड ने अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं से सम्बन्धित पोस्टर, फ्लैक्स बैनर के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। निर्भया स्क्वाड ने विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, कॉलोनियों, मोहल्लों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस तरह 4470 महिलाओं और बालिकाओं को जागरुक किया गया। थाना विद्याधर नगर क्षेत्र में नेशनल हैण्डलूम, बियानी कॉलेज, अग्रवाल केटर्स, न्यूरो केयर हॉस्पिटल ... Read more