Author: admin
लखनऊ घराने की नृत्यांगना रश्मि उप्पल ने जयपुर में कथक नृत्य से बांधा समां, स्टूडेंट्स ने भी ताल से ताल मिलाई
जयपुर। महात्मा ज्योति राव फुले विश्वविद्यालय जयपुर के सोडाला कैम्पस में आज स्टूडेेंट्स को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से कथक नृत्य और कार्यशाला का आयोजन किया गया। एंबेसी मिलेनियम सीनियर सैकंडरी स्कूल सोडाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ घराने की नृत्यांगना रश्मि उप्पल ने अलग-अलग राग पर आधारित बंदिश पर कथक कर स्टूडेंट्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। गणेश वंदना के साथ रश्मि ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। प्रथम पूज्य को नमन करने के बाद गुरुवे नमः पर शानदार कथक पेश किया। श्रृंगार रस से ओत-प्रोत बंदिश पर रश्मि उप्पल ने बेहतर आंगिक अभिनय और फुटवर्क ... Read more
जेईई एडवांस्ड : पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों के सवालों के रिपीट होने की संभावनाएं ना के बराबर
जयपुर। देश की सबसे प्रतिष्ठित एवं कठिनतम इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड के आयोजन की घोषणा अक्टूबर माह में होगी। इससे पूर्व सितम्बर माह के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जेईई-मेन का कैलेंडर जारी किया जा सकता है। जेईई-मेन परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा करवाएगी, जबकि जेईई एडवांस्ड परीक्षा में कितने नंबर के कितने क्वेश्चन पूछे जाते हैं, ये कभी भी पहले से नहीं बताया जाता। ना ही पेपर की मार्किंग स्कीम पहले से निर्धारित करके सूचित किया जाता है। स्टूडेंट्स को एडवांस्ड परीक्षा में एग्जाम हॉल में पेपर से आधा घंटा पहले दिए गए इंस्ट्रक्शंस में ही ... Read more
दुर्लभ बीमारी से पीड़ित अर्जुन को जेकेलोन अस्पताल में लगाया जीवनरक्षक इंजेक्शन
जयपुर। दुर्लभ बीमारी के चलते जिंदगी और मौत से जूझ रहे ढाई साल के अर्जुन को जीवनदान मिला। दरअसल, अर्जुन स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफ्री यानी एसएमपी-टाइप-1 से पीड़ित है जो कि दुर्लभ बीमारी है। पिछले साल दिसम्बर में इस बीमारी का अर्जुन के परिजनों को पता चला था। इसके बाद अब शनिवार को क्राउड फंडिंग के जरिए इस बीमारी के लिए जीवनरक्षक इंजेक्शन जो करीब 8.5 करोड़ रुपए कीमत का है, वो जेकेलोन अस्पताल में लगाया गया। अर्जुन के परिजनों ने बताया कि इतनी महंगा इलाज करवाना हमारे परिवार के लिए संभव नहीं था, लेकिन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने हमें क्राउड ... Read more
आमजन को हिंदी भाषा से जोड़ने के लिए अधिक को इसका प्रयोग : दीया
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि हिंदी को आमजन से जोड़ने के लिए अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करे। कुमारी ने कहा कि आमजन को हिंदी भाषा से जोड़ने के लिए सरकारी स्तर से लेकर निजी स्तर तक अधिक से अधिक हिंदी भाषा का उपयोग किया जाना चाहिए, जिससे हिंदी आमजन से जुड़ सके। कुमारी भाषा एवं पुस्तकालय विभाग की ओर से एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भाषा का कम से कम उपयोग करते हुए हिंदी भाषा का अधिक ... Read more
पानी का हमारे जीवन में अत्यंत महत्व, इसे बचाएं रखें : यादव
सवाई माधोपुर। जल संसाधन विभाग द्वारा राजस्थान जल महोत्सव 2024 का आयोजन मानसरोवर बांध पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर डॉ खुशाल यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बालक बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी , बालक बालिकाओं द्वारा हिंदी दिवस एवं जल दिवस पर कविताएं एवं जल के बारे में महत्व बताया की जल का हमारे जीवन में क्या महत्व है ,जल है तो कल है जल ही जीवन है। जिला कलेक्टर ने जल संरक्षक पर जोर दिया वर्षा जल को एकत्रित करें, किसानों को खेतों में पौंड बनाने के लिए प्रेरित किया, ... Read more
अंग्रेजी भाषा के बढ़ते चलन से हिंदी की हो रही है उपेक्षा
जयपुर। देश के बड़े-बड़े शहरों में अब भी अंग्रेजी भाषा का चलन बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते हिंदी की उपेक्षा हो रही है, जबकि वर्तमान समय में भी व्यावसायिक पाठ्यक्रम की पढ़ाई इंग्लिश पर ही केंद्रित है। केन्द्र सरकार ने शिक्षा नीति -2020 के तहत स्थानीय और हिन्दी भाषा को ही आधार बनाया है। इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई भी अंग्रेजी के साथ ही हिन्दी में भी शुरू हो गई है। कई राज्यों ने हिंदी में काम शुरू कर दिया है। हिंदी का नाम हिंदी कैसे पड़ाआप सभी हिंदी दिवस के इतिहास के बारे में तो जान चुके हैं, ... Read more
भारत में सिर्फ गुणगान, फीजी का तो हिंदी में ही संविधान
जयपुर। भारत में ऐसे लोगों की तादाद 52 करोड़ से कहीं अधिक है, जिनकी पहली भाषा हिन्दी है। लेकिन अंग्रेजी महज दो से तीन लाख लोगों की भाषा है, जो सिर्फ अंग्रेजी बोलते और समझते हैं। भारत में हिन्दी का गुणगान तो बहुत होता है, लेकिन हिन्दी अब भी राष्ट्रभाषा नहीं, राजभाषा है। लेकिन फीजी में 10 लाख लोगों में से महज तीन लाख 70 हजार के आस-पास आबादी होने के बावजूद वहां का संविधान हिन्दी में है। फीजी में हिंदी का संवैधानिक महत्व2013 में फीजी ने हिंदी को अपनी संविधानिक भाषा के रूप में अपनाया। यह न केवल फीजी ... Read more
प्रदेश को हरा-भरा बनाने में स्टूडेंट होंगे मददगार
जयपुर। वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण के साथ ही वातावरण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। ऐसे में स्कूली बच्चे पर्यावरण के रक्षक बन प्रदेश को हरा-भरा बनाने में मददगार साबित होंगे। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स न सिर्फ स्कूल में बल्कि, अपने घर, सार्वजनिक स्थान पर पौधरोपण कर सकेगा। इसकी देखरेख टीचर्स करेंगे। उसके आधार पर ही स्टूडेंट्स को अंक दिए जाएंगे। इसी तरह स्कूलों में स्टूडेंट्स को सामाजिक गतिविधियों के साथ शैक्षणिक गतिविधियों में सम्मिलित करने के लिए अलग-अलग प्रोजेक्ट दिए जाते हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि यह प्रोजेक्ट स्कूल और ... Read more
विजयपुर का प्राथमिक स्कूल खंडहर में तब्दील
बारां। बारां के समीप स्थित ग्राम विजयपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम लगा हुआ है। विद्यालय खंडहर में तब्दील हो चुका है। स्कूल कक्षा 1 से 5वीं तक है, लेकिन पूरा स्कूल जर्जर की हालत में हैं। धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। ग्रामीणों ने कई बार स्कूल विकास के लिए स्थानीय सरपंच और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया, लेकिन आज तक विद्यालय का जीर्णोद्धार नहीं हुआ। प्रधानाध्यापक अनिता गौड ने बताया कि स्कूल की समस्याओं को लेकर शिक्षा विभाग को अवगत करा रखा है। वहीं गांव के कई बच्चे गांव के स्कूल में नहीं पढकर ... Read more
शिक्षा विभाग में अधिशेष शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया होगी शुरू
जयपुर। शिक्षा विभाग में अधिशेष 37 हजार शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया 18 सितम्बर से शुरू होगी, जो 25 सितम्बर को पूरी होगी। इससे शिक्षकों को काफी फायदा मिलेगा। इन अधिशेष शिक्षकों के समायोजन के लिए प्रारंभिक और माध्यमिक दोनों शिक्षा निदेशकों के संयुक्त हस्ताक्षर से निर्देश जारी किए हैं। इसको लेकर शिक्षकों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष मोदी ने कहा कि समायोजन की प्रक्रिया को लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है, जिसकी शुरुआत 18 सितंबर से की जाएगी, जो 25 सितंबर तक पूरी होगी। राजस्थान ... Read more