Author: admin
सड़क सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी में विभाग, उपकरणों की होगी खरीद
जयपुर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा को लेकर अब कवायद तेज कर दी है। प्रदेश में पुलिस के संसाधन मजबूत कर प्रवर्तन कार्यों को बढ़ावा देने, चिकित्सा संसाधनों को भी रोड सेफ्टी फंड से मजबूत किया जाएगा। इस कार्य के लिए परिवहन विभाग ने शिक्षा, पुलिस, चिकित्सा विभाग को करीब 100 करोड़ फंड दिया है। प्रदेश में पुलिस अब प्रवर्तन की कार्रवाई के साथ ही हादसे होने की स्थिति में मरीज को बेसिक लाइफ सपोर्ट देने और घायलों की तत्परता से मदद करेगी। वहीं प्रदेश के ट्रॉमा सेंटर्स के संसाधनों को सुधारा जाएगा। परिवहन एवं सड़क ... Read more
यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सियोल टेक्निकल हाई स्कूल का किया दौरा
जयपुर। दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सियोल टेक्निकल हाई स्कूल का दौरा किया, जहाँ उन्होंने नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाली छात्रों के अनुरूप उल्लेखनीय पहलों को देखा और स्कूल के प्रिंसिपल जोबोक ली और स्कूल के अन्य अधिकारियों, शिक्षकों और छात्रों से मुलाकात की। सीएम ने स्कूल के अंदर बने एडवांस्ड टेक्नीकल सेंटर को भी देखा, छात्रों से बातचीत की और कक्षाओं में पढ़ाई जा रही अत्यधिक उन्नत AI तकनीक का अनुभव किया। इस अवसर पर बोलते हुए, शर्मा ने कहा कि कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करना बहुत अच्छा ... Read more
गंदगी से परेशान बस्तीवासी, जिम्मेदार बेपरवाह
केबलनगर। केबल नगर (जगपुरा) नगर निगम दक्षिण वार्ड 10 जगपुरा राजपूत कॉलोनी में आम रास्ते बरसात के पानी से भर गए हैं। यहां स्कूल व रहागिरो बस्तीवासी को आने जाने मे काफी परेशानी का जमकर सामना करना पड़ रहा है। बस्तीवासी ने बताया कि जगपुरा क्षेत्र विकास की राह तख रहा है। यहां राजनेता झूठी वाही वाही लुटने के लिए कुछ स्थानो व अपने कार्यकर्ताओ को खुश करने के लिए उनके बताए स्थान पर विकास कार्य करवा देते हैं हकीकत तो यह है कि नगर निगम दक्षिण वार्ड 10 जगपुरा अभी भी विकास कार्य के लिए पिछडा हुआ है। यहां ... Read more
रेप पीड़िता किशोरी की मार्क्सशीट में कांट-छांट करने वाला प्रिंसीपल गिरफ्तार
जयपुर। मुरलीपुरा पुलिस ने पोक्सो एक्ट प्रकरण की पीड़ित किशोरी की मार्क्सशीट में कांट-छांट कर फर्जी मार्क्सशीट बनाने वाले स्कूल प्रिंसीपल को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी विजेंद्र कुमार देवरिया यूपी का रहने वाला है और हाल में देवरिया के सोनू-घाट स्थित एक निजी स्कूल में प्रिंसीपल थे। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि इस संबंध में वेस्ट जिले की महिला अनुसंधान सेल के एडिशनल डीसीपी गुरुशरण राव की तरफ से मुरलीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में खुलासा हुआ कि नाबालिग किशोरी को उसकी बुआ ने दो लाख रुपए में बेच दिया था, जहां पर ... Read more
बारिश से पानी में डूबी कॉलोनियां, सड़कों पर सैलाब
जयपुर। शहर में बारिश का दौर थम नहीं रहा है। विभिन्न इलाकों में हुई बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों पर पानी भरने से जगह जगह यातायात जाम हुआ और लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ा। प्रदेश में सक्रिय मानसून का असर राजधानी में देखने को मिल रहा है। वैशाली नगर, सीकर रोड, झोंटवाड़ा, निवारू रोड, मानसरोवर, मालवीय नगर, प्रताप नगर सहित विभिन्न इलाकों में बारिश के चलते सड़कों पर दो-तीन फीट तक पानी भर गया। सबसे अधिक परेशानी निचले इलाकों में होती है, जहां बारिश का पानी जमा हो जाता है। बारिश के चलते अजमेर दिल्ली एक्सपे्रस ... Read more
बंजारा बस्ती की मुख्य सड़क बनी ताल तलैया
नमाना रोड। बम्बोरी ग्राम पंचायत के ग्राम नंदपुरा के नंदपुरा से बंजारा बस्ती होते हुए जावटी खुर्द जाने वाला रास्ता बारिश में इतना खराब हो जाता हैं। वाहन निकलना तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल भरा हैं। नंदपुरा गांव से एक किलोमीटर की दूरी हैं और जावटी खुर्द आधा किलोमीटर हैं। नंदपुरा के झौपड़ा में बाइस परिवार और बंजारा बस्ती में चालीस परिवार निवास करते हैं। बच्चों का कहना हैं आठवी तक स्कूल नंदपुरा हैं और बाहरवी तक औंकारपुरा और जावटी कलां हैं। हमें इस खराब रास्ते से होकर गुजरना पड़ता हैं कहीं बार तो कीचड़ में गिर जाते हैं। ... Read more
जयपुर सहित कई जिलों में बारिश से जनजीवन प्रभावित, बीसलपुर के दो और गेट खोले
जयपुर। राजस्थान में आज भी तेज बारिश का दौर जारी है। जयपुर सहित कई जिलों में शनिवार सुबह से रुक-रुककर तेज बरसात हो रही है। अजमेर में भारी बारिश की चेतावनी के कारण आज स्कूलों में छुट्टी है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बीसलपुर में कैचमेंट एरिया में हो रही बरसात के कारण आज डैम के 2 और गेट खोले गए। दो दिन में बांध के 6 गेट खोलकर अब तक 96 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। राजस्थान में इस मानसून सीजन में बारिश सामान्य ... Read more
प्रेमचंद बैरवा ने दिए छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के संकेत
जयपुर। प्रदेश में छात्रसंघ चुनावों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा के बयान से स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल छात्रसंघ चुनाव नहीं होंगे। बैरवा ने कहा कि फिलहाल राजस्थान में शिक्षा का स्तर को सही करना और गुणवत्ता बढ़ाना ही प्राथमिकता है। चुनाव को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। इस बारे में सरकार ही उचित निर्णय लेगी। मंत्री के बयान के बाद छात्रों में विरोध और बढ़ गया है। बैरवा ने छात्रसंघ के चुनाव पर कहा कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर कोई फैसला मैंने नहीं लिया है। इस पर अंतिम फैसला सरकार ही करेगी। फिलहाल हम स्टाफ ... Read more
न दूध मिल रहा न मोटा अनाज, पोषण से दूर हुए बच्चे
कोटा। मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत कक्षा 1 से 8वीं तक बच्चों को मिलने वाला मिल्क पाउडर दूध बंद हो गया है। कोटा जिले के अधिकतर स्कूलों में दूध का स्टॉक खत्म हो चुका गया है और जहां बचा है वहां भी समाप्त होने के कगार पर है। आखिरी बार मार्च 2024 में स्कूलों को दूध की सप्लाई हुई थी। इसके बाद से शिक्षा विभाग द्वारा दूध की आपूर्ति नहीं की गई। वहीं, शिक्षा मंत्री द्वारा दूध की जगह मोटे अनाज दिए जाने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि बच्चों को ... Read more
ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव: 108 आईएएस अधिकारियों के तबादला, लिस्ट जारी
जयपुर। राजस्थान सरकार ने लंबे समय से लंबित आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल करते हुए 108 आईएएस अफसर के तबादले किए हैं। राज्य सरकार की ओर से तबादले की सूची जारी की गई है। सूची में इन अधिकारियों के नाम शामिल आईएएस शुभ्रा सिंह को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में अध्यक्ष, श्रेया गुहा को ग्रामीण विकास विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव ,भास्कर आत्माराम सावंत को जलदाय विभाग में प्रमुख शासन सचिव ,अश्विनी भगत को अल्पसंख्यक मामलात विभाग में प्रमुख शासन सचिव, राजेश कुमार यादव को स्वास्थ्य शासन विभाग में प्रमुख शासन सचिव, ... Read more