Author: admin

मुर्मु ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 50 शिक्षकों को किया सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुवार को विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में 50 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024 प्रदान किया। मुर्मु ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, रजत पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किये। गौरतलब है कि  केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 50 शिक्षकों का चयन किया। इन शिक्षकों में 28 राज्यों, तीन केंद्र शासित प्रदेशों और छह संगठनों के शिक्षक शामिल हैं। इनमें 34 पुरुष, 16 महिलाएं, दो दिव्यांग और एक दिव्यांग बच्चों के ... Read more

कागजों में ही बन रही सड़क, 100 गांवों की जनता भुगत रही खामियाजा

नमाना। नमाना कस्बे से कोटा और बूंदी को जोड़ने वाली सड़कें खस्ताहाल हो रही है। एक तरफ 29 बी स्टेट हाईवे जो की बूंदी – सिलोर-नमाना भोपतपुरा तक मेगा हाइवे की सड़क  क्षतिग्रस्त है। दूसरी तरफ 29 बी स्टेट हाईवे जो की बूंदी – सिलोर-नमाना भोपतपुरा तक मेगा हाइवे की सड़क पर भी जगह-जगह गड्ढे हो रहे है। खराब सड़कों की  स्थिति को देखकर लोगों को दुर्घटना का डर रहता है। इस रोड से गुजरने वाले स्कूली बच्चों, आम लोगों को दुर्घटना का डर बना रहता है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। 100 गांव का संपर्क इन सड़कों से ... Read more

जान जोखिम में डालकर गुजर रहे स्कूली बच्चे

भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी कस्बे में  बुधवार को तालाब की दूसरी तरफ की चादर के पानी से देई-बांसी मुख्य मार्ग पर बाण्डी खाल नाले की पुलिया पर डेढ़ फीट बरसाती पानी का बहाव होता नजर आया। इसी जगह से होकर बांसी सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के स्कूली बच्चों को गुजरना पड़ा है। गनीमत रही कि खतरे भरी राह को पार करते समय कोई अनहोनी घटना नहीं हुई है। हालांकि खतरे भरी राह को पार करते समय पीईईओ के आदेशानुसार मौके पर शालाध्यापक मौजूद रहे और स्कूली बच्चों को यह राह पार करवाकर घर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार ... Read more

शिक्षक दिवस विशेष – शिक्षा में आड़े आया पैसा तो ढाल बने गुरुजी

कोटा। मां बालक की पहली गुरु होती है, लेकिन बालक जब शिक्षा की दहलीज पर कदम रखता है तो संस्कार से लेकर शिक्षा देने तक जिम्मेदारी शिक्षक की होती है। बदलाव की बयार में भले ही सब कुछ बदलने लगा हो, लेकिन शिक्षकों की भूमिका आज भी वही है। शिक्षक, शिष्य के जीवन की तस्वीर बदलकर तकदीर लिख रहे हैं। ऐसे कई शिक्षक हैं, जिन्होंने आदर्श स्थापित कर शिष्यों को नई राह दिखाकर मिसाल पेश किए हैं। समाज में ऐसे कई सारथी हैं, जो न केवल अशिक्षा के भंवर में फंसी जिंदगी में शिक्षा की रोशनी बिखेर रहे हैं। बल्कि ... Read more

शिक्षा विभाग में सबसे अधिक सरकारी कर्मचारी, फिर भी नहीं हो पा रही बेहतर पढ़ाई

जयपुर। राजस्थान में सबसे अधिक सरकारी कर्मचारी स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत है, फिर भी नहीं प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बेहतर पढ़ाई हो पा रही है। जबकि सरकार इन स्कूलों में बदलाव के लिए कई प्रयास कर रही है, लेकिन सरकार के प्रयास रंग नहीं ला रहे है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण शिक्षकों का सही तरीके से पढ़ाई नहीं करवाना है। इन कार्मिकों में सबसे अधिक 2 लाख से ज्यादा तृतीय श्रेणी शिक्षक है। इसके बाद भी स्कूलों में करीब 50 हजार के आस-पास शिक्षकों की कमी है।  92,00,000 से ज्यादा विद्यार्थी कर रहे पढ़ाईप्रदेश में 69 ... Read more

जोधपुर में भारी बारिश, सड़कें-रेल पटरियां डूबी

जोधपुर। शहर में मंगलवार से भारी बारिश का दौर शुरू हुआ जो बुधवार को भी जारी रहा। इससे शहर के भीतरी और बाहरी कई इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई। लगभग शहर के हर इलाके में जलभराव के हालात देखे गई। भीतरी शहर में सडक़े नदी नाले की तरह नजर आई। बाहरी इलाके पाल रोड, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, गायत्री नगर, डीपीएस चौराहा, बनाड़ रोड, एयरपोर्ट रोड, मंडोर सहित कई इलाकों में सडक़ें तालाब बन गई, जिसके चलते सुबह ऑफिस जाने वाले सरकारी और निजी कर्मचारियों के साथ स्कूली व कॉलेज विद्यार्थियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौसम विभाग ने ... Read more

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिक्षक दिवस की तैयारी, शिक्षा मंत्री ने दी शिक्षक दिवस की अग्रिम बधाई

जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रदेश के शिक्षकों को शिक्षा दिवस की अग्रिम बधाई दी है। दिलावर शिक्षा संकुल में आयोजित वीसी के माध्यम से संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी और पदेन जिला परियोजना समन्वयक, समसा, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक तथा प्रारम्भिक, प्राचार्य, डाईट, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समसा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और पदेन ब्लॉक संदर्भ केन्द्र प्रभारी, समसा, पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी, शहरी संकुल प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 5 सितम्बर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह के लाइव कार्यक्रम में अधिक से अधिक शिक्षकों को ... Read more

राज्य सरकार हेरिटेज संरक्षण के लिए खर्च करेगी 100 करोड़ रुपए : दीया कुमारी

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में जयपुर शहर के हेरिटेज संरक्षण और विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे जयपुर शहर में हेरिटेज संरक्षण और विकास पूर्ण नियोजन के साथ किया जाना है। उसी प्लान की तैयारियों के परिपेक्ष्य में जयपुर शहर के विभिन्न स्थलों का जायज़ा लिया है और जयपुर की हेरिटेज से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अधिकारियों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए निर्देशित किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से जयपुर शहर को विरुपण से बचाने के साथ ही हेरिटेज को संरक्षित किया जाना है। ... Read more

सफाई व्यवस्था की रेंडम चैकिंग करें निगम आयुक्त-जिला कलक्टर

कोटा। जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने नगर निगम उत्तर एवं दक्षिण के आयुक्तों को शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुक्त स्वयं प्रात: फील्ड में जाकर रेंडम चैकिंग करें एवं जो सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए जाएं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। डॉ. गोस्वामी सोमवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने मुख्य मार्गों से अवैध होर्डिंग हटाने के भी निर्देश दिए।  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय करने ... Read more

मान्यता की तलवार, एलएलबी के लिए इंतजार

कोटा। बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता नहीं मिलने के कारण हाड़ौती के सभी राजकीय विधि महाविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। जबकि, कोटा विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों के यूजी के परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं। ऐसे में हजारों विद्यार्थी एलएलबी प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के इंतजार में हैं।  दरअसल, एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए बीसीआई की मान्यता चाहिए होती है, जो अब तक नहीं मिल सकी। जबकि, गवर्नमेंट लॉ कॉलेज कोटा ने गत वर्ष दिसम्बर माह में ही आवेदन कर दिया था। एडमिशन ... Read more