Author: admin

उत्तराखंड: अब PSC के हवाले 7000 भर्तियां, कैबिनेट के फैसले पर भड़के हरीश रावत बोले ‘कैसे करवाएगा?’

देहरादून. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत भर्तियों में घोटाला सामने आने के बाद अब इस संस्था की पांच परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. इन्हें अब राज्य लोक सेवा आयोग करवाएगा. उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में जो बड़े फैसले लिये गए, उनमें एक सैनिक स्कूलों के विस्तार से जुड़ा फैसला भी है. लेकिन सबसे बड़ा कदम कैबिनेट ने यही उठाया कि करीब 7000 पदों के लिए भर्तियों का ज़िम्मा अब पीएससी को सौंप दिया गया है और इन भर्तियों के लिए पीएससी जल्द ही कैलेंडर जारी करने की कवायद कर सकती है. कैबिनेट बैठक के बाद कार्मिक ... Read more

Uttarakhand News: नेशनल एजुकेशन पॉलिसी इसी महीने होगी लागू, शिक्षा मंत्री रावत ने कहा- बेहतर होगी पढ़ाई

देहरादून. उत्तराखंड में इस साल राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कर दी जाएगी. शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस मसले पर बात की. रावत ने उन्हें शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 लागू करने के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित भी किया. इस पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने अपनी सहमति दी है. रावत ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, पीएम-श्री योजना सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. देश में उत्तराखंड पहला राज्य है, जहां विद्यालयी शिक्षा में एनईपी को लागू कर दिया गया है. इसकी ... Read more

CBSE बोर्ड की 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

CBSE बोर्ड की 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट नई दिल्ली: CBSE 10th Compartment Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा दे चुके छात्रों का बोर्ड रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो गया है. सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा (CBSE class 10th compartment exam result) का रिजल्ट आज, 9 सितंबर 2022 को घोषित कर दिया है. बोर्ड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर बोर्ड रिजल्ट जारी किए हैं. बोर्ड रिजल्ट को चेक और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर का इंस्तेमाल करना होगा. CBSE Board ... Read more

यूपी : बच्चों से स्कूल में साफ करवाया शौचालय, हेडमास्टर के निलंबन पर आंदोलन की धमकी

यूपी के स्कूल में बच्चों से साफ करवाया शौचालय, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश के बलिया में एक प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से शिक्षक द्वारा स्कूल में शौचालय साफ कराने का वीडियो सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया था. बच्चों से विद्यालय में शौचालय साफ करने के मामले में  बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक के निलंबन  पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है कि शिक्षक ने कोई गलत काम नहीं किया है.  शिक्षक ने खंड शिक्षा अधिकारी के आदेश के पालन में यह कार्य किया है. लिहाजा शिक्षक का निलंबन पूरी ... Read more

Bihar Board 10th 12th Exams 2023: कक्षा 10वीं, 12वीं सेंटअप परीक्षा की डेटशीट जारी, एग्जाम की डिटेल देखें

Bihar Board 10th 12th Exams 2023: कक्षा 10वीं, 12वीं सेंटअप परीक्षा की डेटशीट जारी, एग्जाम की डिटेल देखें नई दिल्ली: BSEB Bihar Board Sent UP Exam 2022 Dates: बिहार बोर्ड (Bihar Board) ने साल 2023 में होने वाली कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी अभी से कर ली है. बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं और बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2023 में शुरू होंगी. वहीं बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 के सेंटअप परीक्षा तिथियों का ऐलान कर दिया है. फाइनल परीक्षा का शेड्यूल बिहार बोर्ड ... Read more

उत्तराखंड के स्कूल में टीचर की अमानवीय करतूत से बवाल, सिर पर रेजर फिराकर दर्जन भर बच्चों का बनाया मजाक

अल्मोड़ा. उत्तराखंड के पर्वतीय ज़िले से स्कूली बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का एक बड़ा मामला सामने आया है. अल्मोड़ा के दन्या शिशु मंदिर में बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक ने करीब एक दर्जन बच्चों के सिर पर रेजर लगाकर बाल काट दिए. बच्चों की शिकायत के बाद से इस मामले में बवाल मचना शुरू हो गया. अभिभावकों ने सोशल मीडिया में शिक्षक की इस करतूत का खुलासा किया तो बहस छिड़ गई. हालांकि अभी मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा है, लेकिन अभिभावकों की शिकायत पर प्राधानाचार्य ने शनिवार को एक बैठक ज़रूर बुलाई ... Read more

UNDP के मानव विकास सूचकांक में भारत 132वें पायदान पर खिसका

प्रतीकात्मक तस्वीर. नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2021 के मानव विकास सूचकांक में भारत 191 देशों में 132वें पायदान पर खिसक गया है. भारत का 0.6333 का एचडीआई मान देश को मध्यम मानव विकास श्रेणी में रखता है, जो 2020 की रिपोर्ट में इसके 0.645 के मान से कम है. वर्ष 2020 के मानव विकास सूचकांक में भारत 189 देशों में 131वें स्थान पर था. यह भी पढ़ें रिपोर्ट में कहा गया है, ‘वैश्विक रुझानों की तरह, भारत के मामले में भी 2019 में एचडीआई मान 0.645 था जो 2021 ... Read more

मध्यप्रदेश: जबलपुर में बिशप पीसी सिंह के घर से 1.65 करोड़ नकद और 18 हजार अमेरिकी डॉलर बरामद

भोपाल: मध्यप्रदेश के जबलपुर में बिशप पीसी सिंह के परिसर में ईओडब्ल्यू की तलाशी में 1.65 करोड़ रुपये नकद और 18 हजार अमेरिकी डॉलर की वसूली हुई है. 2.70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एसबीआई की टीम को नकद गिनने के लिए नोट गिनने की मशीन के साथ बुलाया गया. यह भी पढ़ें बिशप पर द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया जबलपुर डायोसिस के अध्यक्ष के रूप में शैक्षणिक संस्थानों की फीस के लगभग 2.70 करोड़ रुपये को धार्मिक संस्थाओं और व्यक्तिगत उपयोग में लगाने का आरोप है. नई जानकारी के अनुसार, मामले से संबंधित आपत्तिजनक ... Read more

ऑक्सफोर्ड ग्रेजुएट इंडियन गर्ल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया दिल छू लेने वाला Note

ऑक्सफोर्ड की छात्रा ने दिवंगत दादा को दिया अपनी सफलता का श्रेय, शेयर की भावुक स्टोरी Oxford Graduate Indian Girl: इंटरनेट (internet) पर हाल ही में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (Oxford University) में पढ़ रही एक लड़की और उनके दादा जी की कहानी (story of a grandfather and his granddaughter) हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ रही इस लड़की नाम जूही कोरे (Oxford graduate Juhi Kor) हैं, जिन्होंने हाल में सोशल मीडिया (social media) प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर अपनी सफलता की कहानी लोगों के साथ शेयर की. बता दें कि जूही कोरे हाल ही में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ... Read more

CM केजरीवाल ने स्कूलों को बता दिया ‘कबाड़खाना’ तो धर्मेंद्र प्रधान ने यूं दिया जवाब

धर्मेंद्र प्रधान ने केजरीवाल पर साधा निशाना पीएम श्री स्कूल योजना को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से पीएम मोदी को पत्र लिखकर सवाल खड़ा करने और अधिकतर स्कूलों को कबाड़खाना कहने को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केजरीवाल पर निशाना साधा है. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कुछ लोग बयान देने को ही काम मानते हैं. शिक्षक जैसे अपने बच्चों को पालते हैं, उसी जतन से अपने स्कूल के लिए भी समर्पित रहते हैं. बयान-बहादुर साहेब का विद्यालयों के लिए कबाड़खाना जैसा शब्द उपयोग करना शिक्षा जगत के लिए खेद की बात है. यह भी पढ़ें ... Read more