Category: राजस्थान

असर खबर का – प्रेमसिंह सिंघवी कॉलेज के 17 कर्मचारियों को मिले 43 लाख रुपए

कोटा। राजकीय प्रेम सिंह सिंघवी कॉलेज में कार्यरत 17 कर्मचारियों को 3 साल की सैलरी एक साथ मिल गई है। दैनिक नवज्योति में लगातार खबर प्रकाशित होने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर कॉलेज आयुक्तालय जयपुर को टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ की 43 लाख रुपए तनख्वाह का भुगतान करना पड़ा। जिससे कर्मचारियों के परिवारों में खुशियां लौट आई। बता दें, दैनिक नवज्योति ने लगातार खबर प्रकाशित कर मानवीय पहलुओं को शासन-प्रशासन व समाज के समक्ष रखा और तीन साल से आर्थिक तंगी से जूझती शिक्षकों व अशैक्षणिक स्टाफ की गृहस्थी में आए उतार-चढ़ाव को शब्दों में बयां कर सरकार ... Read more

68वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, विधायक मीना ने की 25 लाख लागत के हाॅल के निर्माण की घोषणा

दौसा। 68वीं जिला स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयी छात्र खेलकूद प्रतियोगिता द्वितीय समूह(17 व 19 वर्ष आयु वर्ग) का उद्घाटन सोमवार को पीएम श्री-श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालसोट विधायक रामबिलास मीना रहे एवं अध्यक्षता सभापति नगर परिषद लालसोट पिंकी चतुर्वेदी ने की। विशिष्ट अतिथि उपसभापति नगर परिषद लालसोट संतोष स्वामी एवं संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा गोविंद नारायण माली, सह-संरक्षक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लालसोट शीला मीना ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के संयोजक स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मदनलाल ... Read more

धर्मशाला व स्कूलों में चल रहे कोटा संभाग के 8 कॉलेज

कोटा। हाड़ौती के सरकारी महाविद्यालय धर्मशाला व स्कूलों में चल रहे हैं। जहां कॉलेज संचालित करने से पहले स्कूल की छुट्टी होने का इंतजार करना पड़ता है। वहीं, खतस्ताहाल अस्थाई भवनों में सुविधाएं तो न के बराबर हैं लेकिन हादसों का खतरा भरपूर है। हालात यह हैं, संभाग के 8 सरकारी कॉलेज उधार के भवनों में संचालित हो रहे हैं। कई महाविद्यालय 3 तो कोई 5 कमरों में चल रहा है। जहां बारिश में टपकती छतें व दीवारों से उठती सीलन की बदबू और बिजली के तारों से हादसे का खतरा बना रहता है। जबकि, अधिकतर कॉलेजों में विद्यार्थियों की ... Read more

सत्य, सेवा, साहस और सिद्धान्त पर चलने की परिभाषा है नवज्योति – नरेन्द्र चौधरी

कोटा। सत्य, सेवा, साहस, और सिद्दान्त पर अडिग रह कर अपार पाठक वृन्द के परिवारों का अभिन्न हिस्सा बन चुके दैनिक नवज्योति अखबार के कोटा संस्करण ने आज 43 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस शुभ मंगल बेला में हम समग्र पाठकों के लिए ह्रदय के अंतरतल से मंगल कामनाएं प्रेषित करते हैं। 43 बरस की इस अनवरत यात्रा में स्नेहिल पाठकों की अपार समर्थन शक्ति  और संबल हमारे साथ खड़ा रहा। इस यात्रा में हमारे सहभागी बने रहे सभी एजेन्ट, संवाददाता बंधु और विज्ञापनदाताओं का भी हम शुक्रिया अदा करते हैं। ऐसे मजबूत सहयोगियों की बदौलत ही दैनिक नवज्योति ... Read more

लखनऊ घराने की नृत्यांगना रश्मि उप्पल ने जयपुर में कथक नृत्य से बांधा समां, स्टूडेंट्स ने भी ताल से ताल मिलाई

जयपुर। महात्मा ज्योति राव फुले विश्वविद्यालय जयपुर के सोडाला कैम्पस में आज स्टूडेेंट्स को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से कथक नृत्य और कार्यशाला का आयोजन किया गया। एंबेसी मिलेनियम सीनियर सैकंडरी स्कूल सोडाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ घराने की नृत्यांगना रश्मि उप्पल ने अलग-अलग राग पर आधारित बंदिश पर कथक कर स्टूडेंट्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। गणेश वंदना के साथ रश्मि ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। प्रथम पूज्य को नमन करने के बाद गुरुवे नमः पर शानदार कथक पेश किया। श्रृंगार रस से ओत-प्रोत बंदिश पर रश्मि उप्पल ने बेहतर आंगिक अभिनय और फुटवर्क ... Read more

जेईई एडवांस्ड : पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों के सवालों के रिपीट होने की संभावनाएं ना के बराबर

जयपुर। देश की सबसे प्रतिष्ठित एवं कठिनतम इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड के आयोजन की घोषणा अक्टूबर माह में होगी। इससे पूर्व सितम्बर माह के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जेईई-मेन का कैलेंडर जारी किया जा सकता है। जेईई-मेन परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा करवाएगी, जबकि जेईई एडवांस्ड परीक्षा में कितने नंबर के कितने क्वेश्चन पूछे जाते हैं, ये कभी भी पहले से नहीं बताया जाता। ना ही पेपर की मार्किंग स्कीम पहले से निर्धारित करके सूचित किया जाता है।  स्टूडेंट्स को एडवांस्ड परीक्षा में एग्जाम हॉल में पेपर से आधा घंटा पहले दिए गए इंस्ट्रक्शंस में ही ... Read more

दुर्लभ बीमारी से पीड़ित अर्जुन को जेकेलोन अस्पताल में लगाया जीवनरक्षक इंजेक्शन

जयपुर। दुर्लभ बीमारी के चलते जिंदगी और मौत से जूझ रहे ढाई साल के अर्जुन को जीवनदान मिला। दरअसल, अर्जुन स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफ्री यानी एसएमपी-टाइप-1 से पीड़ित है जो कि दुर्लभ बीमारी है। पिछले साल दिसम्बर में इस बीमारी का अर्जुन के परिजनों को पता चला था। इसके बाद अब शनिवार को क्राउड फंडिंग के जरिए इस बीमारी के लिए जीवनरक्षक इंजेक्शन जो करीब 8.5 करोड़ रुपए कीमत का है, वो जेकेलोन अस्पताल में लगाया गया। अर्जुन के परिजनों ने बताया कि इतनी महंगा इलाज करवाना हमारे परिवार के लिए संभव नहीं था, लेकिन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने हमें क्राउड ... Read more

आमजन को हिंदी भाषा से जोड़ने के लिए अधिक को इसका प्रयोग : दीया 

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि हिंदी को आमजन से जोड़ने के लिए अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करे। कुमारी ने कहा कि आमजन को हिंदी भाषा से जोड़ने के लिए सरकारी स्तर से लेकर निजी स्तर तक अधिक से अधिक हिंदी भाषा का उपयोग किया जाना चाहिए, जिससे हिंदी आमजन से जुड़ सके। कुमारी भाषा एवं पुस्तकालय विभाग की ओर से एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भाषा का कम से कम उपयोग करते हुए हिंदी भाषा का अधिक ... Read more

पानी का हमारे जीवन में अत्यंत महत्व, इसे बचाएं रखें : यादव 

सवाई माधोपुर। जल संसाधन विभाग द्वारा राजस्थान जल महोत्सव 2024 का आयोजन मानसरोवर बांध पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर डॉ खुशाल यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बालक बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी , बालक बालिकाओं द्वारा हिंदी दिवस एवं जल दिवस पर कविताएं एवं जल के बारे में महत्व बताया की जल का हमारे जीवन में क्या महत्व है ,जल है तो कल है जल ही जीवन है। जिला कलेक्टर ने जल संरक्षक पर जोर दिया वर्षा जल को एकत्रित करें, किसानों को खेतों में पौंड बनाने के लिए प्रेरित किया, ... Read more

अंग्रेजी भाषा के बढ़ते चलन से हिंदी की हो रही है उपेक्षा

जयपुर। देश के बड़े-बड़े शहरों में अब भी अंग्रेजी भाषा का चलन बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते हिंदी की उपेक्षा हो रही है, जबकि वर्तमान समय में भी व्यावसायिक पाठ्यक्रम की पढ़ाई इंग्लिश पर ही केंद्रित है। केन्द्र सरकार ने शिक्षा नीति -2020 के तहत स्थानीय और हिन्दी भाषा को ही आधार बनाया है। इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई भी अंग्रेजी के साथ ही हिन्दी में भी शुरू हो गई है। कई राज्यों ने हिंदी में काम शुरू कर दिया है।  हिंदी का नाम हिंदी कैसे पड़ाआप सभी हिंदी दिवस के इतिहास के बारे में तो जान चुके हैं, ... Read more