Category: उत्तराखंड

दून के नामी स्कूल के छात्र के साथ यौन उत्पीड़न-रैगिंग, पिता रिटायर्ड पुलिस अफसर

देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को स्कूलों का शहर भी कहा जाता है. दूर-दूर से लोग यहां पढ़ने के लिए आते हैं. यहां के स्कूलों से पढ़े हुए छात्र आज देश-दुनिया में अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं लेकिन इस बार देहरादून के एक मशहूर स्कूल से यौन उत्पीड़न और रैगिंग का मामला सामने आया है. आरोप है कि 8वीं कक्षा के एक छात्र के साथ उसके सीनियर ने यौन उत्पीड़न और रैगिंग की. मूल रूप से छात्र असम के गुवाहाटी का रहने वाला है. उसके पिता ने स्कूल प्रशासन को शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. जिसके ... Read more

बच्चों को फ्री दिया जा रहा है क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण, नैनीताल में लगी है आर्टिफिशियल वॉल 

नैनीताल: उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों स्थानीय स्कूली बच्चों को स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग के गुर सिखाए जा रहे हैं. मल्लीताल स्थित डीएसए मैदान में स्थित आर्टिफिशियल क्लाइंबिंग वॉल में रोजाना शाम को 5 बजे से 7 बजे तक वॉल क्लाइंबिंग करवाई जा रही है. जिससे बच्चों की रुचि भी इस ओर बढ़ रही है. और रोजाना 20 से 25 बच्चे क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण लेने आ रहे हैं. प्रशिक्षक और एवरेस्ट विजेता तूसी साह बताती हैं कि जैसे फुटबॉल, हॉकी, और अन्य खेलों का ओलंपिक में स्थान है ठीक उसी प्रकार क्लाइंबिंग का भी ओलंपिक में अपना स्थान है. ... Read more

ये कैसी मस्ती है? बीच सड़क पर लड़कों ने कार से लड़कियों को रोका, बदतमीजी भी की

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लड़कों का ग्रुप दो लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. साथ ही पुलिस ने दो कारों को सीज भी कर दिया है. छेड़छाड़ की यह घटना हलद्वानी के सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास हुई है. दोनों पीड़ित लड़कियां स्कूटी से जा रही थीं. इस दौरान कार सवार लड़कों ने उनके साथ हुड़दंगई शुरू कर ... Read more

नैनीताल की गुस्सैल टीचर! छात्रों से मारपीट…कपड़े उतरवाने का भी आरोप

नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक महिला टीचर द्वारा स्टूडेंट्स से बदसूलकी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. छात्रों के अभिभावकों ने आरोप लगाया कि शिक्षिका बच्चों के साथ मारपीट और गाली-गलौज करती है. इतना ही नहीं, माता-पिता ने टीचर पर बच्चों के कपड़े उतरवाने का भी आरोप लगाया. अपने बच्चों से शिक्षिका की करतूतों के बारे में पता चलते ही अभिभावकों ने प्रिंसिपल से शिकायत की और स्कूल से नाम कटवाने के लिए पत्र भेजा. मामले के तूल पकड़ते ही आरोपी शिक्षिका को बीईओ कार्यालय में अटैच किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, घटना बेतालघाट के ... Read more

शिक्षकों के ट्रांसफर के बाद स्कूलों में हुई भारी कमी, बच्चों के परिजन परेशान

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है. पिथौरागढ़ जिला पहले से ही शिक्षकों की कमी झेल रहा है. वहीं, यहां से बाहर कई अध्यापकों का ट्रांसफर कर दिया गया. ऐसे में यहां अब और शिक्षकों की कमी हो गई है. जिसका सीधा असर छात्रों के भविष्य पर पड़ रहा है. शिक्षा विभाग पर उठ रहा सवाल पिथौरागढ़ में बगैर शिक्षकों की नियुक्ति किए ही उनका अन्य जनपदों में ट्रांसफर कर दिया गया. ऐसे में यहां विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. पिथौरागढ़ के मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया से जब ... Read more

नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने स्मित बिष्ट, सेल्फ स्टडी से पूरा किया सपना

चमोली. उत्तराखंड के युवाओं में भारतीय सेना में जाने के जुनून को तो हर कोई जानता है. यहां के ज्यादातर युवाओं का सपना होता है कि वह सेना में जाकर देश की सेवा करें. उत्तराखंड के कई जांबाज बेटे-बेटियां थल सेना, नौसेना और वायुसेना में ऊंचे पदों पर सेवा देकर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं. इसी फेहरिस्त में अब उत्तराखंड के चमोली जिले के होनहार युवा स्मित बिष्ट का भी नाम जुड़ गया है. उन्होंने नौसेना मे सब लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर प्रदेश और परिजनों का मान बढ़ाया है. स्मित ने बिना किसी कोचिंग के सब लेफ्टिनेंट ... Read more

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में  खादी और ग्रामोद्योग के यार्न कताई प्रशिक्षण और खादी पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाते हुए छात्रों ने चरखा चलाने का भी अनुभव लिया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) ने अपने यहाँ छात्रों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें यार्न कताई प्रशिक्षण और खादी पर निबंध प्रतियोगिता भी शामिल थी। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी के सिद्धांतों और विचारों को पुनः जीवित करने करने की दिशा में एक उत्कृष्ट प्रयास था। महात्मा गांधी ने चरखा और खादी को स्वदेशी आंदोलन का प्रतीक बनाया था, औरवे मूल्य आज भी उनके आदर्श हमारे जीवन में प्रासंगिक हैं। आयोजन की प्रमुख बातें इस कार्यक्रम का आयोजन SGRRU के मानविकी ... Read more

Uttarakhand Rain: Uttarkashi में जमकर हो रही बारिश, उफान पर बरसाती नाले…संकट में स्कूली बच्चे

CNN name, logo and all associated elements ® and © 2024 Cable News Network LP, LLLP. A Time Warner Company. All rights reserved. CNN and the CNN logo are registered marks of Cable News Network, LP LLLP, displayed with permission. Use of the CNN name and/or logo on or as part of NEWS18.com does not derogate from the intellectual property rights of Cable News Network in respect of them. © Copyright Network18 Media and Investments Ltd 2024. All rights reserved.

UK Local Weather : उत्तराखंड के इन जिलों में अगले 48 घंटे में होगी भारी बारिश, स्कूल किए गए बंद

देहरादून. बुधवार यानी 31 जुलाई को उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल जाएगा. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से देहरादून, नैनीताल और कुछ जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश और जबरदस्त आकाशीय बिजली कड़कने की आशंका जताई गई है. इसको देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. जिसके आधार पर देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने 31 जुलाई को देहरादून के 1 से 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों के साथ आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए हैं. उत्तराखंड के लगभग सभी ... Read more

कंधे पर स्कूल बैग की जगह उठाया कांवर, भरा 20 लीटर गंगाजल, पैदल पूरा करेंगे 240 km का सफर

सावन में शिवभक्ति अपने चरम पर होती है. कई शिवभक्त मुश्किलों की परवाह किये बिना कांवड़ यात्रा पर निकल जाते हैं. नियम के मुताबिक़, सबसे पहले हरिद्वार से गंगाजल कांवड़ में भरा जाता है, उसके बाद शिवालय जाकर उसी जल से अभिषेक किया जाता है. इन दिनों हरिद्वार में अलग-अलग तरह के कांवड़ यात्री नजर आ रहे हैं. कोई अपने माता-पिता को श्रवण कुमार की तरह कंधे पर उठाए नजर आ रहा है तो कोई कई-कई लीटर गंगाजल लेकर पैदल यात्रा कर रहा है. हरिद्वार की सड़कों पर लोगों का ध्यान खींचा दो नन्हे कांवड़ियों ने. इनकी उम्र दस और ... Read more