Category: राजस्थान
खेलों में प्रोत्साहन ना ही सुविधाएं, कैसे लाएं मेडल
कोटा । खिलाड़ी अपने शहर राज्य ओर देश का नाम रोशन करने के लिए जी जान लगा देते हैं। एक एक प्रतियोगिता जीतने के लिए ये खिलाड़ी दिन रात एक कर देते हैं। लेकिन इन खिलाड़ियों को इनकी मेहनत का ना बराबर सम्मान मिलता है और ना प्रोत्साहन। कोटा में कई खेलों के खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के बाद भी कई तरह की सुविधाओं के लिए मोहताज हैं। इसके साथ ही इन खिलाड़ियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी पिछले 6 साल से नहीं दी गई है। ट्रैक एथेलेटिक्स के खिलाड़ियों के ... Read more
शिक्षा का मंदिर बदहाल: बारिश में टपकता है पानी
भण्डेड़ा। क्षेत्र में सादेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भवन जर्जर हो रहा है। बरसात में कक्षाओं में छतों से पानी टपकता है। ऐसे में पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। कक्षा कक्षों की कमी के चलते तीन कक्षाएं खुले में बैठकर शिक्षा ग्रहण करवाने की मजबूरी बनी हुई है। इनमें से भी बारिश के समय पांच कक्षों की छत टपकने की समस्या एक हॉल सहित बरामदे की छत जर्जर हालत में है। शाला में चल रही कक्षा-कक्षों की समस्या को लेकर संबंधित विभाग को समय-समय पर अवगत भी करवाते आ रहे है। शाला परिवार की समस्या जस की तस ... Read more
मोदी झारखंड में करेंगे 83 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अक्टूबर को झारखंड का दौरा करेंगे और 83,300 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार मोदी झारखंड के हजारीबाग में दोपहर बाद लगभग दो बजे देश भर में जनजातीय समुदायों के व्यापक और समग्र विकास को सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप 79,150 करोड़ रुपये से अधिक के कुल परिव्यय के साथ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू करेंगे। यह अभियान लगभग 63 हजार गांवों को कवर करेगा, जिससे 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 549 जिलों और 2740 ब्लॉकों में पांच करोड़ ... Read more
प्रदेश में पहली बार सरकारी-प्राइवेट स्कूलों में होगा हिन्दी ओलम्पियाड
कोटा। प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पहली बार हिन्दी विषय में ओलम्पियाड शुरू किया जाएगा। अब तक अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में ही ओलम्पियाड होता था। लेकिन इस बार शिक्षा सत्र 2024-25 से हिन्दी ओलम्पियाड शुरू होगा। इस संबंध में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने सभी जिलोें को निर्देश जारी कर दिए हैं। दरअसल, हिन्दी को बढ़ावा देने और भारतीय ज्ञान, संस्कृति और वैदिक ज्ञान का प्रचार-प्रसार करने के लिए इसका आयोजन किया जाएगा। हिन्दी ओलम्पियाड का आयोजन हिन्दी ओलम्पियाड फाउंडेशन नई दिल्ली की ओर से किया जाएगा। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी परीक्षा हिन्दी ओलम्पियाड ... Read more
जयपुर की बेटी ने बढ़ाया मान: श्रेया जोशी का राजस्थान अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन
जयपुर। सामान्य परिवार में पली बढ़ी श्रेया जोशी का राजस्थान महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। श्रेया का कहना है कि उसका देश के लिए खेलने का सपना है। क्रिकेटर श्रेया जोशी अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में खेल चुकी हैं, जिसमें उसका शानदार प्रदर्शन रहा था, जिसके दम पर वह राजस्थान अंडर-19 महिला टीम में जगह बनाने में सफल हुई। ऑलराउंडर श्रेया ने बताया कि स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता से खेलना शुरू किया था। उनके दादा शरद जोशी जो खुद इंडियन जूनियर टीम में खेले है और परिवार की तीन पीढ़ी क्रिकेट में है। चाचा सौरभ जोशी ने श्रेया को ... Read more
विश्व पर्यटन दिवस आज- रिवर फ्रंट भी नहीं बढ़ा पाया विदेशी पर्यटकों का ग्राफ
कोटा। चंबल के खुले विहंगम पाट के नजदीक प्राकृतिक सौन्दर्य से आच्छादित दुर्लभ भीतरिया कुंड, अनोखी अधर शिला,किशोर सागर के गहरे तालाब में खड़ा जगमंदिर, चंबल की कराइयों में बसा गरडिया महादेव का प्राकृतिक सौन्दर्य, देश का कदाचित सबसे बड़ा रिवर फ्रंट और अद्भुत आक्सीजोन पार्क होने के बावजूद बूंदी के मुकाबले विदेशी पर्यटकों को कोटा लाने में हम सफल क्यों नहीं हो पा रहे हैं। हाड़ौती में केवल बूंदी में ही सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक आते हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोटा शहर का हर तरह से सौन्दर्यीकरण किया गया। मुकुंदरा को टाइगर रिजर्व के रूप में ... Read more
मानव शृंखला बनाकर बच्चों ने प्लास्टिक फ्री सिटी बनाने का दिया संदेश
जयपुर। शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने की मुहिम में आमजन को जोड़ने के लिए नगर निगम जयपुर ग्रेटर की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान मानसरोवर स्थित सिटी में दस से भी अधिक स्कूलों के बच्चों के साथ ही स्थानीय लोगों ने मानव शृंखला बनाई। मानसरोवर जोन क्षेत्र के वार्ड 75 स्थित सिटी पार्क में मानव शृंखला कार्यक्रम स्कूलों के बच्चों, समितियों के अध्यक्ष, पार्षदों, सिटी में मॉर्निंग वाक के लिए आए मॉर्निंग वाकर्स सहित स्थानीय लोगों ने मानव शृंखला बनाकर प्लास्टिक फ्री सिटी एवं जयपुर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प ... Read more
रावतपुरा सड़क के जख्मों पर नहीं लगा मरहम
चौमहला। चौमहला से साकरिया व्याहा रावतपुरा सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो रही है। सड़क में बड़े बड़े गड्डे हो रहे है, जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौमहला से साकरिया करीब 6 किमी सड़क मार्ग पूरा क्षतिग्रस्त हो रहा है। इस मार्ग पर जगह जगह गहरे गड्डे हो रहे है, जिससे चार पहिया वाहन तो क्या दो पहिया वाहन भी सही नहीं चल पाते है, इनके साथ साथ पैदल राहगीर भी परेशान हो रहे है। वाहन चालक यह 6 किमी की दूरी दस मिनिट की बजाय 30 से 40 मिनिट में पूरी कर रहे ... Read more
फ्लोरिडा में हेलेन से बढ़ा खतरा, तूफान पकड़ेगा गति
न्यूयॉर्क। उष्णकटिबंधीय तूफान हेलेन मैक्सिको की खाड़ी से गुजरते हुए श्रेणी एक का तूफान बन गया है। यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर (एनएचसी) ने यह जानकारी दी। एनएचसी के पूर्वानुमानकर्ताओं का अनुमान है कि तूफान फ्लोरिडा बिग बेंड तट पर पहुंचते ही और गति पकड़ लेगा। एनएचसी ने टाम्पा खाड़ी सहित फ्लोरिडा के पैनहैंडल में स्थित लोगों को जीवन और सामान की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी रखने और निकासी प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। तटीय शहरों में विनाशकारी लहरों के साथ आठ फीट तक पानी जमा हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि हेलेन में ... Read more
सड़कों के जख्मों पर कब लगेगा राहत का मरहम !
कवाई। कवाई कस्बा होने में तो अटरू तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत व उप तहसील है परंतु यहां की सड़कों के हाल बेहाल हो रहे हैं। सडकों की रही सही कसर बरसात ने पूरी कर दी है। हाल ये है कि सडकों पर जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं और निकलना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। कस्बे की सड़के बदहाली पर आंसू बहा रही है। नेशनल हाईवे 90 की सड़क पर हो रहे बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को निमंत्रण दे रहे है। कस्बे से निकल रहे स्टेट हाईवे थाना के समीप करीबन आधे किलोमीटर की सिंगल सड़क पर थाने ... Read more