Category: राजस्थान
Mayawati ने आर्मस्ट्रांग के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर, CBI जांच की मांग की
चेन्नई । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के आर्मस्ट्रांग के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। आर्मस्ट्रांग की गत शुक्रवार की रात छह सदस्यीय गिरोह ने हत्या कर दी थी। मायावती लखनऊ से विशेष विमान से सीधे पेरम्बूर स्थित एक निजी स्कूल पहुंचीं, जहां आर्मस्ट्रांग का पार्थिव शरीर जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। उन्होंने आर्मस्ट्रांग के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके परिजनों को सांत्वना भी दी। पुलिस ने मायावती की यात्रा तथा आर्मस्ट्रांग के अंतिम संस्कार के मद्देनजर सुरक्षा ... Read more
Drainage System खराब: तीसरे दिन भी जाम
जयपुर। बरसात होने के साथ ही शहर के ड्रेनेज सिस्टम के खराब होने से तीसरे दिन भी ट्रैफिक दिनभर हांफता रहा। शहर के विभिन्न हिस्सों में सुबह से ही कई जगह लम्बे जाम लग गए थे। दोपहर ढाई बजे आई झमाझम से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। करीब तीस मिनट की बरसात के थमने के बाद शहर में कई जगह घुटनों तक पानी भर गया। इससे वाहन बंद होने लगे। वाहनों के बंद होने से जाम धीरे-धीरे विकराल रूप लेने लगा। सबसे बुरे हाल तो सीकर रोड के रहे, जहां कई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। चौपहिया ... Read more
Education Department में 6 अगस्त से हो सकते हैं तबादले, थर्ड ग्रेड शिक्षकों को मिलेगी राहत
जयपुर। राजस्थान में शिक्षा विभाग के शिक्षकों को अगले महीने तबादलों को लेकर खुश खबरी मिल सकती है। हरियाणा और ओडिशा की तरह शिक्षकों की तबादला नीति पर अध्ययन करने के बाद शिक्षा विभाग जुलाई-अगस्त में तबादला नीति का प्रस्ताव तैयार कर लेगा। केबिनेट बैठक में मंजूरी के बाद तबादलों से प्रतिबंध हटाया जा सकता है। सम्भवतः 6 या 8 अगस्त से शिक्षकों के ट्रांसफर की राह खुल सकती है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार हरियाणा में 5 साल तो ओडिशा में 7 साल में ऑटो अपडेट-जनरेट प्रक्रिया के तहत शिक्षकों का दूसरे स्कूलों में तबादला हो जाता है। अगर इस ... Read more
दृष्टिहीन और 90% तक दिव्यांग ऑर्थोपैडिक शिक्षक-कर्मचारियों को इच्छित स्थान पर मिलेगी नियुक्ति
जयपुर। शिक्षा विभाग में कार्यरत नेत्रहीन शिक्षकों और कर्मचारियों को अब उनके इच्छित स्थान पर नियुक्ति दी जाएगी। इसके अलावा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 90% ऑर्थोपैडिक विकलांग और मूकबधिर की समस्या को देखते हुए उन्हें भी इच्छित स्थान पर लगाने का फैसला लिया है। उन्होंने डीपीसी का काम प्रगतिरत होने और ट्रांसफर पॉलिसी सीएम के निर्देशन में बनने की बात भी कही है। सारी डीपीसी एक साथ करना संभव नहीं: वहीं, शिक्षक संगठनों की ओर से उठाई जा रही डीपीसी और ट्रांसफर पॉलिसी की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि डीपीसी लगातार हो रही है। उन्होंने विभाग ... Read more
शिक्षकों की विभिन्न मांगो को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने की निदेशक माध्यमिक शिक्षा से वार्ता
जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में आज शिक्षा निदेशालय स्तर की समस्याओं का निस्तारण करवाने हेतु 28 बिंदुओं के मांगपत्र को लेकर निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान से मिलकर वार्ता की। प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया निदेशालय स्तर पर शिक्षकों की विभिन्न तात्कालिक समस्याएँ काफी समय से लम्बित हैं, जिनका तत्काल निराकरण करवाने का आग्रह निदेशक महोदय से किया। निदेशक महोदय ने अधिकांश मांगों को यथोचित मानते हुए शीघ्र निस्तारण पर सहमति जताई। इनमें प्रमुखता से 15 अगस्त तक समस्त संवर्गों की पदौन्नतियां करने, समान प्रकृति के न्यायालय निर्णय पर ... Read more
अधिकारी आमजन की समस्याओं का समय पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें- जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार
दौसा। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने गुरुवार को ग्राम पंचायत इंदावा व खटुम्बर में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का समय पर निस्तारण कर उन्हें राहत प्रदान किया जाना सुनिश्चित करें। गुरुवार को ग्राम पंचायतों में लोगों की समस्या के समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार द्वारा आमजन की समस्याओं की सुनवाई करते हुए मौके पर उनका समाधान किया। ग्राम पंचायत इंदावा सभा भवन में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान ग्राम पचायत इंदावा में कुल 50 परिवाद प्राप्त हुए जिनमें पंचायती राज ... Read more
झीकड़िया स्कूल में खड़ा ‘यमदूत’
मिश्रौली। मिश्रौली कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत सिलेहगढ पंचायत के गाँव झीकड़िया में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में खेलकूद मैदान में प्राचीन कुआ ंबच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। जानकारी अनुसार मिश्रौली के ग्राम पंचायत सिलेहगढ पंचायत के गांव झीकडियां के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के परिसर में एक प्राचीन कुआं बना हुआ है जिसके आस पास सुरक्षा दीवार भी नहीं है । यह कुआ काफी सालों पुराना है, लेकिन विद्यालय में इस कुएं के होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। विद्यालय में कई बच्चें है जो पढ़ने आते है, वहीं अंतराल के दौरान खाना खाने के ... Read more
कतार व इतंजार, फिर भी हाथ नहीं आ रहा आधार
कोटा। शहर में डाक घरों में आधार कार्ड बनवाने व अपडेट करने के लिए लंबी कतार लग रही है। तीन दिन तक चक्कर लगाने के बावजूद लोगों का नबर नहीं आ रहा। परेशान लोग भोर होते ही घर से निकल कर कतार लगाने के लिए डाकघर पहुंच जाते हैं। हालांकि शहर में अन्य स्थानों पर भी आधार कार्ड बनाने व अपडेशन सेंटर हैं, लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। हालात ऐसे हैं कि आधार सेंटरों के बाहर लाइन में बच्चे व बुजुर्ग भी लगे देखे जा सकते हैं। रोजाना डाकघरों के आधार सेंटर पर लोगों को आधार कार्ड ... Read more
JECRC के छात्र जुटे समाज सेवा में
जयपुर। जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ के छात्रों ने कैंपस परे लीगल एड क्लिनिक के माध्यम से समाज सेवा कर रहे है। इस दौरान लोगों को उनके अधिकारों को समझाया और वहां के बच्चों की शिक्षा को समर्थन देने के लिए एक सामाजिक पुस्तकालय स्थापित किया। डीन, स्कूल ऑफ लॉ, प्रो. महेश कूलवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च पढ़ाई और शोध के जरिए अच्छी कानूनी शिक्षा देना और समाज में कानूनी जागरूकता फैलाना, जिस से की सभी को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक न्याय मिल सके। हैड ऑफ डिपार्टमेंट, स्कूल ऑफ लॉ, डॉ. नमिता जैन ने बताया ... Read more
आज से प्रदेशभर में खुलें प्राइवेट और सरकारी स्कूल
जयपुर। राज्य भर में आज सोमवार से प्राइवेट और सरकारी स्कूल खुल गए हैं। प्रदेश के स्कूल सुबह 7:30 बजे खुलें और 12:30 तक चलेंगे। यह स्कूलों का समय एक पारी वाले विद्यालयों का है। जबकि दो पारी वाले स्कूल का समय 7 से 12 और 12 से शाम 5:00 बजे तक का रहेगा। यह स्कूल डेट माह के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अब शुरू हुए हैं। इतने दिनों के बाद शुरू हुई स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या पहले दिन कमी रही। लेकिन जैसे ही विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विद्यार्थी अपने दोस्तों से ... Read more