Category: राजस्थान

रांका को नागौर, अजिताभ को अलवर, अपर्णा को अजमेर, आनंदी को उदयपुर और महाजन को भीलवाडा जिले की जिम्मेदारी

जयपुर। राज्य सरकार ने जिलों के प्रभारी सचिवों में बदलाव कर दिया। इस संबंध में प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग ने आदेश जारी कर दिए। अब वन एवं पर्यावरण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोडा अजमेर, रीको के एमडी नकाते शिव प्रसाद मदान कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा, उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा अलवर, कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया श्रीगंगानगर, भू-प्रबंध आयुक्त घनेन्द्र भान चतुर्वेदी बांसवाड़ा, आयोजना विभाग के प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा दौसा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विशिष्ट शासन सचिव जितेन्द्र कुमार सोनी शाहपुरा, सामाजिक ... Read more

कोचिंग संस्थानों पर नियमों का नियंत्रण जरूरी

बीते मास, 18 जनवरी को शिक्षा मंत्रालय ने कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण,  छात्रों के नामांकन की आयु, वहां पढ़ाने वाले शिक्षकों की योग्यता,उन संस्थानों द्वारा छात्रों एवं अभिभावकों से किए जाने वाले वादे, शुल्क आदि को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए हैं। इनके उल्लंघन पर दंड के प्रविधान भी किए हैं। ये दिशा- निर्देश स्वागत योग्य हैं,  परंतु इनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के मध्य व्यापक विचार- विमर्श आवश्यक है। नि:संदेह सफलता का सब्जबाग दिखाते और सपने बेचते कोचिंग संस्थानों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। लगभग सभी छोटे- बड़े शहरों में कोचिंग संस्थान ... Read more

KV Class-1 Admission: केंद्रीय विद्यालय में पाना चाहते हैं एडमिशन तो जान लें उम्र संबंधित ये बाध्यता, गलती करने से बचें | KV Class-1 Admission, kv admission last date, kv mein admission kaise | Patrika News

नए सत्र 2024-25 के लिए केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय में कक्षा-1 में एडमिशन के लिए उम्र सीमा निर्धारित की गई है। किस उम्र के बच्चों को मिलेगा एडमिशन? (KV Admission Class-1st Age Limit) केंद्रीय विद्यालय के कक्षा-1 में एडमिशन लेने के लिए बच्चों की न्यूनतम उम्र 6 वर्ष (KV Class-1 Admission Age) होनी चाहिए। इससे कम उम्र के बच्चों को एडमिशन नहीं दिया जाएगा। वहीं कक्षा 9वीं और 11वीं के बच्चों के लिए उम्र सीमा निर्धारित नहीं की ... Read more

Bihar STET: शिक्षकों के लिए है खुशी की खबर, बोर्ड ने दिया फॉर्म भरने का दूसरा मौका, जानिए अंतिम तारीख

Bihar STET 2024 Form Last Date: अगर आप भी बिहार में बनना चाहते हैं शिक्षक तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार बोर्ड ने STET के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। ऐसे उम्मदीवार जो आवेदन करने से वंचित रह गए थे, उन्हें एक बार फिर मौका मिल रहा है। बिहार बोर्ड की ओर से दी जानकारी के तहत आप 1 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com पर जाकर अप्लाई करें। STET परीक्षा का पैटर्न बिहार एसटीईटी परीक्षा दो भागों में विभाजित होती है, पेपर-1 और पेपर-2। पेपर-1 और पेपर-2 ... Read more

CGBSE: छत्तीसगढ़ में 2 बार होंगी 10-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, कैसे छात्र कर सकते हैं आवेदन | CGBSE Exams, Know the cbse new rules for board exam | Patrika News

दूसरी परीक्षा कब होगी (CGBSE Exams) छत्तीसगढ़ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) के तहत इस बदलाव के लागू होने पर पहली परीक्षा मार्च में आयोजित होगी और दूसरी परीक्षा जून-जुलाई के महीने में आयोजित की जाएगी। पहली परीक्षा में पंजीकृत छात्र ही दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन विषय का बदलाव नहीं हो सकता है। कौन से छात्र दूसरी बार परीक्षा दे सकते हैं? (CGBSE New Rule) ऐसे छात्र जो सभी विषय में फेल हों ऐसे छात्र जो सभी विषय में एबसेंट हों ऐसे छात्र जो अपने सभी विषयों के ग्रेड में सुधार करना चाहते हों बता दें ... Read more

दिल्ली High Court ने CBSE को लगाई फटकार, कहा- किसी भी छात्र को परीक्षा देने से न रोका जाए | Delhi High Court reprimanded CBSE, Delhi HC, CBSE News In Hindi | Patrika News

छात्रा ने कोर्ट में दायर की थी याचिका छात्रा ने अपनी माता के माध्यम से कोर्ट में याचिका दायर की, जिसके बाद सुनवाई हुई और कोर्ट ने छात्रा को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी। न्यायमूर्ति सी हरिशंकर ने सीबीएसई को फटकार लगाते हुए कहा, “यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।” साथ ही कोर्ट ने कहा कि CBSE से ये अपेक्षा की जाती है कि वे भविष्य में छात्रों के अधिकार को लेकर सर्तक रहे। कोर्ट ने छात्रा के साथ व्यवहार को बताया अमानवीय न्यायमूर्ति हरिशंकर ने कहा कि छात्रा को पहले से ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया ... Read more

सरकार और प्राइवेट स्कूलों के विवाद में सैंडविच बना अभिभावक

कोटा। आरटीई के तहत प्री-प्राइमरी कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की फीस को लेकर सरकार और प्राइवेट स्कूलों के बीच विवाद में अभिभावक पिस रहा है। सरकार ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2022-23 में निजी स्कूलों में नर्सरी से एचकेजी तक विद्यार्थियों को एडमिशन तो दिलवा दिए लेकिन पुनर्भरण राशि कक्षा-एक से दे रही है। जबकि, निजी स्कूलों द्वारा प्री-प्राइमरी कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों का पुनर्भरण किए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, सरकार के हाथ खड़े कर देने से प्राइवेट स्कूल अभिभावकों पर फीस देने का दबाव बना रहे हैं। क्या है मामलासत्र 2022-23 में निजी ... Read more

Haryana Board Exam 2024: आज से 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू, 33% अंक लाना है जरूरी | HBSE Board Exams, hbse board exam paper, hbse board mein passing mark | Patrika News

परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 (Board Of School Education, Haryana) शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वी पी यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू कर दी गई है। साथ ही परीक्षा केंद्रों के भीतर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कहां देखें डेटशीट (HBSE Date Sheet 2024) HBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट bseh.org.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं। बता दें हरियाणा बोर्ड (Haryana Board) की सभी परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेंगी। 10वीं की ... Read more

ICSE ISC Exams: अब कब होगी केमिस्ट्री की परीक्षा, जानें तारीख | ICSE ISC Exams, chemistry exam new date, chemistry exam date | Patrika News

परीक्षा की नई तारीख (Chemistry Paper Exam) बोर्ड ने नोटिस जारी किया कि 26 फरवरी को होने वाली केमिस्ट्री पेपर-1 (थ्योरी) की परीक्षा अप्रत्याशित कारणों से स्थगित कर दी गई है। वहीं CISCE ने परीक्षा की नई तारीख की भी घोषणा की है। इस घोषणा के मुताबिक अब केमिस्ट्री पेपर-1 की परीक्षा (थ्योरी) का आयोजन गुरुवार (21 मार्च 2024) को कराया जाएगा। हालांकि, इस नोटिस में बोर्ड ने परीक्षा स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया। बता दें कि परीक्षा शुरू होने से लगभग 2 घंटे पहले बोर्ड ने यह नोटिस जारी किया। पेपर लीक का मामला (ISC Chemistry Paper ... Read more

शिक्षा में नवाचार: अब गुरुजी स्कूल से नहीं हो पाएंगे गोल

कोटा। सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के स्कूल से गायब होने की शिकायतों के बाद निदेशालय ने एक नवाचार शुरू किया है। अब संस्था प्रधानों को  सभी शिक्षकों व कर्मचारियों की जानकारी शाला दर्पण और विद्यालय परिसर में सार्वजनिक रुप से प्रदर्शित करनी होगी, जिससे अभिभावकों को विद्यालय के समस्त कर्मचारियों व शिक्षकों की जानकारी उपलब्ध होगी। बीकानेर शिक्षा विभाग ने स्कूल एट ए ग्लांस नवाचार करते हुए शनिवार को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि अब निदेशालय से जुड़े सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों व कर्मचारियों की जानकारी समय समय पर शाला दर्पण पर आॅनलाइन करने ... Read more