Category: राजस्थान

दोबारा होगी 12वीं की बिजनेस स्टडीज की परीक्षा, जानें क्या है तारीख 

जयपुर। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग की बिजनेस स्टडीज परीक्षा 9 अप्रैल को दोबारा आयोजित करेगी। इससे पहले यह परीक्षा 22 मार्च 2025 को हुई थी, लेकिन प्रश्नपत्र में पिछले वर्षों के प्रश्नों की पुनरावृत्ति पाए जाने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। बोर्ड ने इस गलती को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा निरस्त कर दी थी और नई तिथि घोषित की है। आरबीएसई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि परीक्षा पूर्व निर्धारित केंद्रों पर ही आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय  सुबह 8:30 से ... Read more

मरीजों को मेहमान समझें डॉक्टर, स्कूलों में स्वास्थ्य जागरूकता कोर्स चलाने का करेंगे प्रयास : भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर चिकित्सा विभाग ने प्रदेश में चिकित्सा से जुड़े विकास कार्यों का आरआईसी सेंटर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान लोकार्पण किया। साथ ही प्रदेश को स्वस्थ्य बनाने को निरामय राजस्थान अभियान की शुरुआत करते हुए दस योजनाओं को भी प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का ड्यूटी टाइम कई बार 24 घंटे का हो जाता हैं। उनकी इस पीड़ा को हम समझते है। कई बार मरीजों से उनकी कहासुनी भी हो जाती हैं। डॉक्टरों का व्यवहार बेहतर होता हैं, लेकिन और बेहतर बनाने के लिए मरीज अस्पताल आए तो उसे ... Read more

आप ने रोहिंग्या के बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने का भाजपा पर लगाया आरोप, संजीव झा ने कहा- भाजपा ने रोहिंग्या के नाम पर वोट लेकर सरकार बना लिया

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रोहिंग्या के बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने का आरोप लगाते हुए उस पर रोहिंग्या को संरक्षण देने का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ने रोहिंग्या के नाम पर वोट लेकर सरकार बना लिया, लेकिन कार्रवाई का जब समय आया है, तब उनके बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाने का काम कर रही है। इससे भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। संजीव झा ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली के लोगों से वादा किया ... Read more

रैफल्स यूनिवर्सिटी का छठा दीक्षांत समारोह, विद्यार्थियों को प्रदान की डिग्रियां 

जयपुर। रैफल्स यूनिवर्सिटी का छठा दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ज्ञान के साथ भावनात्मक बुद्धिमत्ता भी जीवन में सफलता का आधार है। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी बल दिया और भारत को पर्यावरणीय समाधान प्रस्तुत करने वाला देश बताया। समारोह में कुल 344 विद्यार्थियों को पीएचडी, स्नातकोत्तर व स्नातक डिग्रियां प्रदान की गईं। इसके अलावा, विभिन्न विभागों के 21 गोल्ड मेडलिस्ट्स को सम्मानित किया गया। ... Read more

निजी स्कूलों और सरकार की सांठगांठ की हो सीबीआई जांच : लोगों के हितों के खिलाफ काम कर रही है भाजपा, सिसोदिया ने की जांच की मांग

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी  ने दिल्ली के निजी स्कूलों में हुई बेहताशा फीस वृद्धि की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराने की मांग की है। आप के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि जब से दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है, वह रोजाना कुछ न कुछ दिल्ली के लोगों के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई जनहित की योजना शुरू की थीं। इसमें अब बसों में महिलाओं को फ्री टिकट मिलना बंद हो गया है। सिसोदिया ने कहा कि अब दिल्ली के ... Read more

राजस्थान में बोर्ड फेल छात्रों के लिए बड़ी राहत : सरकार ने की ऑन डिमांड एग्जाम शुरू करने की तैयारी, शिक्षा विभाग करेगी इसकी शुरुआत

जयपुर। राजस्थान सरकार ने 10वीं और 12वीं बोर्ड में फेल होने वाले छात्रों के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब ऑन डिमांड एग्जाम कॉन्सेप्ट के तहत विद्यार्थियों का साल बर्बाद किए बिना फिर से परीक्षा देकर अगली कक्षा में प्रवेश ले सकेंगे। इस योजना को मुख्यमंत्री स्तर से मंजूरी मिल चुकी है और शिक्षा विभाग 1 जुलाई से इसकी शुरुआत करने की तैयारी में है। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल इसके लिए गाइडलाइन तैयार कर रहा है। यह परीक्षा तभी आयोजित होगी, जब एक विषय में कम से कम 10 छात्र आवेदन करेंगे।   छात्रों को साल में चार बार परीक्षा ... Read more

आप ने सीबीआई से की फीस वृद्धि की जांच कराने की मांग, सिसोदिया ने कहा- निजी स्कूलों और भाजपा सरकार की सांठगांठ की हो सीबीआई जांच :

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के निजी स्कूलों में हुई बेहताशा फीस वृद्धि की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है। आप के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि जब से दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है, वह रोजाना कुछ न कुछ दिल्ली के लोगों के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई जनहित की योजना शुरू की थीं। इसमें अब बसों में महिलाओं को फ्री टिकट मिलना बंद हो गया है, मोहल्ला क्लीनिक बंद हो गए ... Read more

देवनानी गोवा में राजस्थान स्थापना दिवस समारोह के होंगे मुख्य अतिथि : दो दिवसीय यात्रा में देवनानी गोवा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधान सभा अध्यक्ष से करेंगे मुलाकात

जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सोमवार को गोवा जाएंगे। देवनानी 7 व 8 अप्रैल को दो दिवस की गोवा यात्रा पर जयपुर से सोमवार को प्रातः 8 बजे वायुयान से रवाना होकर नार्थ गोवा पहुंचेंगे। देवनानी दो दिवस की गोवा यात्रा के दौरान वहां आयोजित राजस्थान स्थापना दिवस समारोह, भारत सरकार के राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद की बैठक सहित प्रवासी राजस्थानियों और सिंधी समाज सहित अनेक कार्यक्रमों भाग लेंगे। राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद की बैठक में लेंगे भाग- राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी गोवा में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्चतर शिक्षा विभाग के ... Read more

पूर्णिमा इंस्टीट्यूट में स्टूडेंट्स से रूबरू हुए श्रीकांत बोल्ला, कहा- अपने हीरो आप खुद हो, हमेशा बड़े सपने देखो 

जयपुर। मेरे पास भले ही साइट नहीं है, लेकिन 100 परसेंट विजन है, यह दिखता नहीं माइंड में होता है। दृष्टिबाधित होने से मुझे हर जगह चुनौतियां झेलनी पड़ी, लेकिन हर बाधा ने मुझे और बेहतर बनने में मदद की। यह कहना था बोलैंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक व अध्यक्ष श्रीकांत बोल्ला का। वे पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स से रूबरू हुए। उन्होंने जीवन की चुनौतियां साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने इन पर जीत प्राप्त की। श्रीकांत बोल्ला ने पूर्णिमा पैंथर्स के इंडोर स्पोर्ट्स एरिना का उद्घाटन भी किया। स्टूडेंट अविका अगल व अक्षक ... Read more

युवाओं को नशे से बचाने की मुहिम : नायब सैनी ने ड्रग फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन को दिखाई हरी झंडी, कहा- नशा-मुक्त प्रदेश बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध 

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार नशा मुक्त हरियाणा बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सैनी प्रदेश को नशा मुक्त करने और युवाओं को नशे से बचाने की मुहिम के तहत हिसार से ड्रग फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0 को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए बोल रहे थे। वह खुद फैकेल्टी क्लब से साइकिल चलाकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे और इसके उपरांत प्रतिभागियों के साथ साइक्लोथॉन का हिस्सा बने। इस यात्रा में स्कूलों, महाविद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों से युवाओं के अलावा सेना, पुलिस, एनसीसी, एनएसएस तथा अन्य संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया।  मुख्यमंत्री ... Read more