Category: राजस्थान

CBSE Syllabus: कक्षा 10वीं और 12वीं के सिलेबस में हुए बड़े बदलाव, ऐसे करें डाउनलोड | CBSE Syllabus, CBSE News, CBSE Update, CBSE changes its syllabus | Patrika News

सीबीएसई ने नोटिस जारी कर क्या कहा? (CBSE Notification) सीबीएसई की ओर से जारी नोटिस में कहा गया, “स्कूलों से अनुरोध है कि वो बोर्ड की वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध पाठ्यक्रम को सभी छात्रों और शिक्षकों के साथ साझा करें। कक्षा IX-XII 2024-25 के लिए सीबीएसई सिलेबस को लिंक सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी करिकुलम cbseacademic.nic.in/curriculum_2025.html पर देखा जा सकता है।” यह भी पढ़ें अब JMI ने बदली प्रवेश परीक्षा की तारीखें, देखें नई डेट्स सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए नए पाठ्यक्रम जारी किया है। इस सिलेबस से छात्रों को नई दिशा मिलेगी। साथ ही जोड़े गए विषय ... Read more

कोटा में तीन बच्चे नदी में और सावर में दो तालाब में डूबे 

बपावर कलां/सावर। होली की खुशियों पर उस समय ग्रहण लग गया जब प्रदेश में दो अलग-अलग हादसों में पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। कोटा के बपावर कलां में होली खेलने के बाद नदी में नहाने उतरे सगे भाई-बहन सहित तीन बच्चे काल का ग्रास बने और कोटा के बपावर थाना क्षेत्र के उमरदा गांव में नदी में नहाने गए दो सगे भाई वह एक बहन की नदी में डूबने से मौत हो गई।  बपावर के उमरदा गांव का रहने वाला लखन (11), वंशिका (8) तथा अभिषेक (14) होली खेलने के बाद नदी पर नहाने गए।  नदी  किनारे ... Read more

उधार की बिजली से रोशन हो रहे सरकारी दफ्तर

बून्दी। बूंदी जिले के सरकारी विभागों पर लाखों का बिजली बिल बकाया होने के बावजूद डिस्कॉम यह सख्ती सरकारी विभागों पर नहीं दिखा पा रहा है। स्थिति यह है कि बून्दी जिले में सरकारी विभागों पर डिस्कॉम का करीब 53 करोड रूपए बिजली बिल के बकाया हैं। फिर भी बिजली विभाग की मेहरबानी से सरकारी विभागों के कनेक्शन नही काटना बड़े सवाल उठाता है। हालांकि डिस्कॉम द्वारा इन सरकारी विभागों को बकाया राशि जमा कराने के नोटिस जारी कर मात्र खानापूर्ति कर ली जाती है। लेकिन अभी तक भी डिस्कॉम विभाग ने कनेक्शन काटने की कार्यवाही नहीं की है। फिलहाल ... Read more

CBSE स्कूल में पढ़ता है आपका बच्चा तो लेनी होगी नई किताबें, NCERT ने किया बड़ा बदलाव | NCERT New Syllabus, CBSE, CBSE Notification In Hindi | Patrika News

CBSE की नोटिस में क्या है (CBSE Notification) सीबीएसई द्वारा जो नोटिस भेजा गया उसमें कहा गया है कि NCERT नए सिलेबस (NCERT New Syllabus) पर काम कर रहा है, जिसके तहत कक्षा तीन और कक्षा छह की किताब बदली जानी है। सीबीएसई के निदेशक (शैक्षणिक) जोसेफ इमैनुएल ने कहा कि सभी स्कूलों को यह सलाह दी जाती है कि वो कक्षा तीन और कक्षा छह के लिए नए सिलेबस वाली किताबें अपनाएं। NCERT की ओर से नोटिस (NCERT Notice) सामग्री प्राप्त होने पर सीबीएसई सभी स्कूलों को ऑनलाइन पाठ्यक्रम भेजेगा। यह भी पढ़ें ऑनलाइन कोर्सेज में 31 मार्च तक ... Read more

ढिलाई पड़ेगी भारी, सहायता राशि पर गिरेगी गाज

कोटा। सामाजिक एवं न्याय आधिकारिता विभाग की ओर से पालनहार योजना में पात्र बच्चों को दी जाने वाली सहायता राशि सत्यापन के अभाव में अटकी सकती है। इस योजना के तहत प्रदेश में 3 लाख 26 हजार 242 पालनहार लाभांवित हो रहे हैं। इनमें से 42 हजार का अभी तक सत्यापन नहीं हो पाया है। वहीं कोटा जिले की बात करें तो यहां योजना में कुल 8000 पालनहार हंै। इनमें से अभी तक 1000 बच्चों का सत्यापन नहीं हो पाया है, जबकि इन लाभार्थियों को पिछले कई वर्षों से योजना में लगातार लाभ मिल रहा है। पालनहार योजना में किसी ... Read more

AI पर अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

जयपुर। रीजनल कॉलेज फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी के कैंपस में आज मंगलवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसकी शुरुआत सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। दीपशिखा कला संस्थान के चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराणा ने कार्यशाला के आयोजन पर सभी को बधाई दी और मुख्य वक्ता ई. निशांत गुप्ता, ई. महिमा गुप्ता, डेटा साइंस विशेषज्ञ का स्वागत किया। वक्ताओं ने डेटा साइंस की निजी जीवन में उपयोगिता और मार्केटिंग प्रारूप पर प्रकाश डाला। रीजनल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद शर्मा ने डेटा साइंस के मूलभूत टूल्स पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में ... Read more

तीन शिक्षकों के भरोसे स्कूल, विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में

झालरापाटन। एक ओर तो शिक्षा विभाग कस्बे के छोटे-छोटे गांवों में शिक्षा का पाठ पढ़ाते हुए स्कूल सृजित कर रहे है। वही दूसरी ओर शहर के राजकीय नूतन उच्च प्राथमिक विद्यालय झालरापाटन में शिक्षा विभाग की उदासीनता के चलते आज भी 188 बच्चों का नामांकन होने के बावजूद भी मात्र 3 शिक्षक व एक कार्यवाहक प्रधानाचार्य के भरोसे चल रहा है। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई चौपट हो रही है, इससे अभिभावकों में रोष है। अभिभावकों ने शुक्रवार को स्कूल में प्रदर्शन कर जल्द से जल्द शिक्षकों को लगाने की मांग की। अभिभावक भावनीशंकर रेगर,रमेश रेगर,अर्जुन सोनी, रेखा,अनिता,रामदयाल समेत अन्य ने ... Read more

200 रुपए में कहां सिलेगी यूनिफॉर्म, बाजार में 400 रेट

कोटा। जिले के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8वीं तक के 1 लाख से अधिक विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म सिलाई के लिए सरकार ने 2 करोड़ 8 लाख रुपए का बजट जारी कर दिया है। यह पैसा सभी सकूलों के खातों में ट्रांसफर भी हो गया है। सरकार प्रति विद्यार्थी 200 रुपए सिलाई दे रही है। जबकि, बाजार में एक यूनिफॉर्म की सिलाई 400 रुपए में होती है। ऐसे में विद्यार्थी व अभिभावकों में असमंजस बना हुआ है कि 200 रुपए उन्हें कौन दो यूनिफॉर्म सिलकर देगा। क्योंकि, एक जोड़ी गणवेश सिलने का बाजार भाव और विद्यार्थियों को मिलने वाले ... Read more

50 फीसदी विद्यार्थी भी नहीं दे पाए सवालों के जवाब

कोटा। शिक्षा विभाग की ओर से राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम के तहत फरवरी माह में आयोजित हुई आंकलन 2 परीक्षा कर परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कोटा जिले के कक्षा 3 से 8 तक के करीब 1 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था। शिक्षा विभाग की ओर से जारी परिणाम में कोटा जिले के विद्यार्थियों का प्रदर्शन औसत रहा। जहां औसतन 50 फीसदी विद्यार्थी ही परीक्षा में पूछे गए सवालों को हल कर पाए। वहीं बड़े पैमाने पर आयोजित इस परीक्षा में विद्यार्थियों द्वारा हल किए सवालों की जांच आर्टिफिशियल तकनीक के माध्यम से की ... Read more

कितनी है दौलत अब सरेआम करनी होगी

कोटा। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को अब 31 मार्च तक अपनी स्वामित्व वाली अचल संपत्ति की जानकारी राजस्थान सरकार के राज काज पोर्टल पर आईपीआर खंड में दर्ज करानी होगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व में विभाग के कर्मचारियों को अपनी संपूर्ण अचल संपत्ति की जानकारी 31 जनवरी तक आॅनलाइन करनी थी जिसमें कुछ कर्मचारियों द्वारा अपनी अचल संपत्ति का ब्यौरा आॅनलाइन नहीं किया था। जिसके लिए जानकारी आॅनलाइन करने की अवधी बढ़ाई गई है। राज्य के करीब 4 लाख कर्मचारी कर चुके जानकारी आॅनलाइनइस साल शिक्षा विभाग के करीब 4 लाख ... Read more