Category: राजस्थान
ठंड का असर, जम्मू के स्कूलों में बढ़ाया गया शीतकालीन अवकाश
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने गुरुवार को जम्मू के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां छह जनवरी तक बढ़ा दीं। स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, खराब मौसम के मद्देनजर जम्मू मंडल में सभी सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाकर छह जनवरी तक कर दी हैं। आदेश में कहा गया है, ”कार्यक्रम के पालन में स्कूलों के प्रमुखों और शिक्षण स्टाफ की ओर से कोई भी चूक नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।” मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में चार और पांच जनवरी को मैदानी इलाकों में अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की बर्फबारी, छह और ... Read more
जयपुर के स्कूलों में अब 13 जनवरी तक छुट्टियां
जयपुर। कड़ाके की सर्दी के चलते राजधानी जयपुर के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश को बढ़ा दिया गया है। जिला कलेक्टर ने इसके लिए आदेश जारी किया है। अब कक्षा 8 तक के सरकारी और निजी स्कूलों में 13 जनवरी तक छुट्टियां रहेगी। इससे पहले 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश था। जयपुर इस सीजन में सबसे ठण्डाजयपुर में बीती रात का तापमान 5.7 डिग्री दर्ज हुआ, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। शहर और आस-पास के हिस्सों में सर्द हवा ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। ऐसे में शीतकालीन अवकाश बढ़ने से बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी। ... Read more
IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 88 IAS अधिकारियों के तबादले
रायपुर। छत्तीसगढ़ की लगभग तीन सप्ताह पुरानी विष्णुदेव साय सरकार ने सत्ता में आने के बाद पहली बार बड़े पैमाने पर किए प्रशासनिक फेरबदल में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन एवं तबादले कर दिए है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कल देर रात जारी आदेश के अनुसार अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्याय एवं धर्मस्व विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए महानिदेशक ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान का अतिरक्त प्रभार सौंपा गया है। मनोज पिंगुआ को अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल के पद पर पदस्थ करते ... Read more
दिया कुमारी ने 67वीं राष्ट्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दिया कुमारी ने सवाई मान सिंह इण्डोर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे 27 राज्यों के खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई उदयमान खेल प्रतिभा योजना, फिट इंडिया कार्यक्रम, खेलो इंडिया, विशेष क्षेत्र खेल योजना, ऑलम्पिक पोडियम योजना जैसी कई योजनाओं से प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेलों का महामंच मिला है। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से देश-प्रदेश के होनहार और हुनरमंद युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका ... Read more
शहर आपका, जान आपकी, फिर क्यों जोखिम
कोटा। शहर आपका अपना है, जान भी आपकी है। फिर क्यों बेतरतीब ढंग से वाहन चलाकर अपनी और अपनों की जान जोखिम में डालते हो। वाहन चालक यातायात नियमों की अंनदेखी कर न केवल ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ रहे बल्कि खुद की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। अधिकतर वाहन चालकोें में ट्रैफिक सेंस नहीं है, इसकी गवाही शहर के व्यस्तम चौराहों पर रोंग साइड जाते वाहन चालकों की तस्वीर खुद बयां कर रही है। वहीं, आंकड़ों की बात करें तो वर्ष 2023 नवम्बर तक यातयात नियमों के उल्लंघन करने पर पुलिस ने कुल 70 हजार 102 लोगों के चालान ... Read more
प्रो कबड्डी लीग की पांच साल बाद वापसी, विवादों से घिरे कुश्ती संघ का पहला दंगल भी जयपुर में कराने की तैयारी
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। नया साल खेलों और खिलाड़ियों के लिए भी नई उम्मीदें लेकर आएगा। नये साल में राजस्थान को जहां नया खेलमंत्री मिलेगा, वहीं प्रदेश में खेलों की सबसे बड़ी सरकारी संस्था राजस्थान खेल परिषद में भी नये अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। जयपुर में कई बड़े खेल आयोजनों के साथ पहली बार राजस्थान में स्टेट गेम्स का भी आयोजन किया जा सकता है। क्रिकेट की इंडियन प्रीमियर लीग के बाद सबसे लोकप्रिय प्रो कबड्डी लीग की पूरे पांच साल बाद जयपुर में वापसी हो रही है। जयपुर में इसका आखिरी बार आयोजन 2019 में हुआ था। अब अपने खिताब की रक्षा ... Read more
कर्नाटक में हिजाब पर फिर उपजा विवाद
कुछ दिन पूर्व मुस्लिम बहुल इलाके में एक समारोह में बोलते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यह घोषणा की कि स्कूलों में मुस्लिम छात्राओं पर कक्षा में हिजाब पहन कर आने पर पाबन्दी को हटाया जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे इस संबंध में सरकारी अधिसूचना शीघ्र जारी कर दें। अगले दिन उनकी यह खबर अखबारों की सुर्खियों में थी। इसको लेकर राजनीतिक तथा सामाजिक हलकों में तीव्र प्रतिक्रिया हुई। शाम होते-होते मुख्यमंत्री की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं किया गया है। ... Read more
अयोध्या को पीएम मोदी की सौगात, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का किया लोकार्पण
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान राम की नगरी अयोध्या को शनिवार को पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, यहां से देश की राजधानी से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस और राम की ससुराल मिथिला से जोड़ने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों सहित रेलवे की कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। इससे पहले अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीके सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश ... Read more
पाकिस्तान ने भारतीय सीमा के पास बनाया एयरफील्ड, चीनी तोपें की तैनात
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारतीय सीमा से करीब 20 किलोमीटर दूर नया एयरफील्ड बना दिया है। इसके अलावा वह चीन से आयातित एसएच-15एसपी हॉवित्जर तोप भी तैनात किया है। एयरफील्ड लाहौर के पास है। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि इस एयरफील्ड का इस्तेमाल किस तरह से होगा। नागरिक उड़ानों के लिए या फिर मिलिट्री के लिए। पाकिस्तान की इन दो हरकतों से चिंता का माहौल है। इससे भारतीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। पाकिस्तानी अधिकारी या मिलिट्री के लोग इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये ... Read more
नकल रोकथाम के होंगे पुख्ता इंतजाम, मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद मिलेगा प्रवेश
कासं/अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2023 के तहत ‘राजस्थान का सामान्य ज्ञान’ प्रश्न-पत्र की परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी को अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा व उदयपुर जिला मुख्यालयों पर दोपहर 12 से 2 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा में अनुचित साधनों व नकल जैसी अवांछित गतिविधियों की रोकथाम के लिए आयोग अध्यक्ष, सचिव, मुख्य परीक्षा नियंत्रक एवं आयोग के अधिकारियों ने संभागीय आयुक्तगण, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कानून एवं व्यवस्था), अतिरिक्त महानिदेशक तकनीकी सेवाएं, उपमहानिरीक्षक पुलिस (एसओजी), पुलिस आयुक्त व उपायुक्त (जयपुर व जोधपुर), संबंधित जिला ... Read more