Category: Uncategorized
झारखंड : प्रिंसिपल ने 10वीं क्लास की 80 छात्राओं के उतरवाए शर्ट, सिर्फ ब्लेजर में भेजा घर
धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में एक निजी स्कूल की प्राचार्य पर 10वीं कक्षा की 80 छात्राओं को शर्ट उतारने का आदेश देने का आरोप है. स्कूल की प्राचार्य छात्राओं द्वारा एक-दूसरे की शर्ट पर मैसेज लिखने से नाराज थीं और इसके चलते उन्होंने यह आदेश दिया. एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही यह भी आरोप है कि लड़कियों को बिना शर्ट के ब्लेजर में ही घर लौटने के लिए मजबूर किया गया. धनबाद की उपायुक्त (डीसी) माधवी मिश्रा ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के ... Read more
भारत के पहले रोबोटिक सिस्टम ने 286 किलोमीटर की दूरी से की टेलीसर्जरी, प्रोफेशनल्स दूर बैठकर भी कर सकेंगे इलाज
मेड-इन-इंडिया सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम एसएसआई मंत्र ने टेलीसर्जरी के जरिए 286 किलोमीटर की दूरी से दो ‘रोबोटिक कार्डियक सर्जरी’ सफलतापूर्वक पूरी की है. डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने गुरुग्राम से मणिपाल अस्पताल जयपुर तक एसएसआई मंत्र 3 सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम का इस्तेमाल कर इस सर्जरी को पूरा किया. टेलीरोबोटिक-असिस्टेड इंटरनल मैमरी आर्टरी हार्वेस्टिंग प्रक्रिया को दूर से ही सफलतापूर्वक केवल 58 मिनट में पूरा किया गया. सर्जरी ने केवल 35-40 मिलीसेकंड (एक सेकंड का 20वां हिस्सा) की कम देरी के साथ असाधारण सटीकता का प्रदर्शन किया. इस ग्राउंडब्रेकिंग प्रक्रिया के बाद एक दूसरी वर्ल्ड-फर्स्ट, रोबोटिक बीटिंग हार्ट टोटली एंडोस्कोपिक कोरोनरी आर्टरी ... Read more
'पूर्णिमा की रात को गर्भधारण…', स्कूल के बच्चों से ये क्या बोल गईं MP पुलिस की उपमहानिरीक्षक
शहडोल: मध्यप्रदेश में एक महिला पुलिस उपमहानिरीक्षक का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ‘ओजस्वी’ बच्चे पैदा करने के लिए क्या करें और क्या न करने की सलाह देती नजर आ रही हैं. वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी, पूर्णिमा की रात को गर्भधारण न करने सहित कई बातें बताते हुए सुनी जा सकती हैं. शहडोल की पुलिस उपमहानिरीक्षक सविता सोहाने ने पिछले वर्ष चार अक्टूबर को यहां एक निजी स्कूल में 10 से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम के तहत व्याख्यान दिया था. ‘ओजस्वी संतान पैदा ... Read more
64 लोगों ने 4 साल तक बच्ची को बनाया दर्रिंदगी का शिकार, केरल की दिल दहला देने वाली घटना
पथानामथिट्टा: स्कूल में साथ पढ़ने वाले लड़के, कोच, पड़ोसी और रिश्तेदार… 13 साल की बच्ची ने जिस किसी पर विश्वास किया, उसी ने हवस की नजरों से देखा. उसका यौन शोषण किया. दरिंदगी का ये खेल 4 साल तक चलता रहा और इस दौरान 64 लोगों ने इस बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. ऐसे में लड़की मेंटल ट्रॉमा में चली गई, जिसके बाद उसे हर पुरुष में हैवान नजर आने लगा. उसका विश्वास टूट गया, लेकिन आखिरकार उसने 18 साल की होने पर हिम्मत जुटाई और स्कूल काउंसलिंग में अपनी दर्दनाक कहानी सुनाई, जिसे सुनकर लोगों के रोंगटे ... Read more
रेवंत रेड्डी के भाई का स्कूल में स्वागत का वीडियो वायरल, विपक्ष ने कहा- यह सत्ता का दुरुपयोग
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भाई तिरुपति रेड्डी का विकाराबाद में एक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद विपक्षी दलों भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि यह सत्ता के दुरुपयोग का मामला है. वीडियो में स्कूली छात्र परेड में तिरुपति रेड्डी का स्वागत करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद वह अधिकारियों की मौजूदगी में पूजा जैसे आयोजन में शामिल होते दिख रहे हैं. बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि तेलंगाना ... Read more
कड़ाके की ठंड के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर में कब तक बंद रहेंगे स्कूल?
नई दिल्ली: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. साथ ही कोहरे और ठंडी हवाओं ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है. ऐसे में सबसे ज्यादा चिंता उन अभिभावकों को रहती है, जिनके बच्चे छोटे हैं. भीषण सर्दी के कारण फिलहाल देश के कुछ राज्यों में स्कूल बंद है. हालांकि कुछ राज्यों में स्कूल खुल चुके हैं या अगले कुछ दिनों में स्कूल खुलने वाले हैं. आइये जानते हैं कि दिल्ली-एनसीआर के इलाके में स्कूल कब तक बंद रहने वाले हैं. दिल्ली में स्कूल कब तक बंद हैं? दिल्ली में पढ़ने वाले छात्र हर साल भीषण सर्दी ... Read more
PM मोदी ने कहां से सीखी हिंदी? CM बनते ही पूरी करना चाहते थे कौन सी विश? पढ़िए पूरा पॉडकास्ट इंटरव्यू
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पहली बार किसी पॉडकास्ट में हिस्सा लिया है. उन्होंने जेरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर निखिल कामत के साथ पॉडकास्ट किया. कामथ ने 9 जनवरी को यू-ट्यूब पर इसका ट्रेलर जारी किया है. शुक्रवार को इसी प्लेटफॉर्म पर पॉडकास्ट का पूरा वीडियो रिलीज किया गया. अपने पॉडकास्ट डेब्यू में PM मोदी ने दुनिया में फैली अंशाति, रूस-यूक्रेन और फिलिस्तीन-इजराइल के बीच चल रही जंग, डिजिटल इंडिया, वन इंडिया मिशन पर अपनी राय दी. साथ ही उन्होंने अपने बचपन, राजनीतिक जीवन, विचारधारा और आदर्शवाद के महत्व और राजनीति में युवाओं की भागीदारी पर भी ... Read more
बिहार: सरकारी स्कूल में हेडमास्टर ने मांगी शिक्षकों से रिश्वत, नहीं दी तो कमरे में बंद कर दिया!
पटना: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड के रामचंद्रपुर राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के बीच 8 जनवरी को चले हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इससे शिक्षा विभाग की सख्ती की कलई खुल गई. विद्यालय में बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षकों के सरेआम रिश्वत मांगने की करतूत का भंडाफोड़ हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रामचंद्रपुर मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक के क्या कारनामे हैं. संपत्ति का ब्योरा विभाग को भेजने के नाम पर हेडमास्टर ने शिक्षकों से पांच- पांच सौ रुपये की रिश्वत ... Read more
2026 तक 5 लाख लोगों को कौशल बनाएगा माइक्रोसॉफ्ट, 'India AI Mission' के साथ मिलाया हाथ
नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला ने बुधवार को देश में कई एआई पार्टनरशिप को लेकर घोषणा की, जिसमें 5 लाख लोगों को कौशल प्रदान करने के लिए सरकार के ‘भारत एआई मिशन’ (India AI Mission) के साथ एक समझौता ज्ञापन भी शामिल है. डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के एक प्रभाग ‘इंडिया एआई’ के साथ समझौता ज्ञापन का उद्देश्य देश भर में इनोवेशन को बढ़ावा देने, उत्पादकता बढ़ाने और इंक्लूसिव ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए एआई का लाभ उठाना है. 5,00,000 व्यक्तियों को बनाया जाएगा कौशल एमओयू के तहत माइक्रोसॉफ्ट और ‘इंडिया एआई’ (India AI) मिलकर ... Read more
मुंबई में हिंदू धर्म के शाश्वत मूल्यों पर आधारित मेले का आयोजन कल से
नई दिल्ली: काशी के पवित्र कुंभ मेले की तरह, हिंदू स्पिरिचुअल एंड सर्विस फाउंडेशन (HSSF) द्वारा 9 से 12 जनवरी तक मुंबई के गोरेगांव पश्चिम में बांगुर नगर के लक्ष्मी-विष्णु पार्क (अहिल्याबाई ग्राउंड) में एक भव्य मेला आयोजित किया जाएगा. यह आयोजन सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा. आयोजकों की ओर से जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है कि इस मेले में हिंदू धर्म के शाश्वत मूल्यों को प्रदर्शित किया जाएगा, जो विश्वभर में शांति, सौहार्द और समावेशिता को बढ़ावा देते हैं. यह मेला मानवता और प्रकृति की सेवा पर हिंदू धर्म की प्रतिबद्धता को ... Read more