Category: Uncategorized
एक्शन मोड में MCD, स्कूलों में अवैध बांग्लादेशियों के बच्चों की होगी पहचान, जानें क्या है पूरा प्लान
नई दिल्ली: दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामले में अब दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की एंट्री हो गई है और एमसीडी एक्शन मोड पर आ गई है. एमसीडी ने स्कूलों में अवैध बांग्लादेशी प्रवासी बच्चों की पहचान करने का आदेश जारी किया है. साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा है कि किसी भी अवैध बांग्लादेशी प्रवासी को जन्म प्रमाण पत्र जारी न किया जाए. अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए सभी क्षेत्रों को उचित कार्रवाई करने का आदेश भी जारी किया गया है. बात दें कि 12 दिसंबर को जीएनसीटीडी के प्रमुख सचिव गृह की अध्यक्षता ... Read more
डॉ. बीआर अंबेडकर ने बताया था क्या है असली पावर ऑफ एजुकेशन, एक नहीं दो नहीं हासिल की थीं इतनी डिग्रियां, वायरल हुई तस्वीर
डॉ. बीआर अंबेडकर ने बताया था क्या है असली पावर ऑफ एजुकेशन संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर का नाम पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं. उनके नाम पर देश की संसद में भी खूब सियासी घमासान हुआ. इन सारे सियासी घटनाक्रमों के बीच डॉ. बीआर अंबेडकर से जुड़ी एक लिस्ट तेजी से वायरल हो रही है. ये लिस्ट अपने आप में एक मिसाल है. उन लोगों के लिए जो खूब पढ़ना चाहते हैं. और, उन लोगों के लिए भी जो पढ़ाई से जी चुराते हैं. ये लिस्ट शेयर की है यूट्यूबर ध्रुव राठी ने. जिसे देखकर ये अंदाजा लगाया ... Read more
जयपुर टैंकर ब्लास्ट की आंखों देखी : 12 जिंदा जले, 40 गाड़ियां खाक और सब कुछ धुआं-धुआं
वैशाली नगर से अजमेर एक्सप्रेस हाईवे बहुत ज़्यादा दूर नहीं है, लेकिन बाईपास पर पहुंचते ही पता चला कि अजमेर एक्सप्रेस हाईवे का रास्ता बंद है. आगे जाना मुश्किल है. यहां क्राइम रिपोर्टिंग के 10 साल काम आए. पुलिस ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी पुरानी पहचान के थे, उन्होंने बैरिकेड्स हटाकर अंदर जाने दिया. लंबा चक्कर लगाने से बचा तो 7:55 पर DPS स्कूल के पास गाड़ी पार्किंग में लगाकर जो दृश्य देखा, वो दिल दहलाने वाला था. भांकरोटा चौराहे पर पूरी तरह से जली हालत में एक टैंकर खड़ा था, जिसके ठीक पीछे टक्कर मारने वाले ट्रक की मौजूदगी थी. ... Read more
4 साल का बच्चा कहां है किसी को नहीं मालूम… पोते की कस्टडी के लिए SC पहुंचीं अतुल सुभाष की मां
नई दिल्ली: बेंगलुरु में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड के बाद अब उनका परिवार पोते की कस्टडी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने जा रहा है. अतुल की मां ने अपने 4 साल के पोते की कस्टडी के लिए शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है. अतुल सुभाष की मां ने हैबियस कॉर्पस यानी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर करते हुए शीर्ष अदालत ने न्याय की गुहार लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक सरकार को इस याचिका पर नोटिस जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बी वी नागरत्ना और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह ... Read more
आराध्या बच्चन-अबराम खान ने किया साथ में परफॉर्म तो शाहरुख खान ने बनाया वीडियो, ऐश्वर्या राय कुछ यूं करती आईं चीयर
नई दिल्ली: बॉलीवुड के दो बड़े परिवार अपने बच्चों का हौसला पहुंचाने उनके स्कूल पहुंचे. बच्चन फैमिली की आराध्या और शाहरुख खान के बेटे अबराम एक साथ मंच पर दिखे. स्कूल के वार्षिक समारोह में दोनों ने शानदार परफॉर्मेंस दी. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान अपने परिवार के साथ अपने बच्चों के स्कूल के वार्षिक समारोह में शामिल हुए. ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन और शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम खान की परफॉर्मेंस ने सभी का मन जीत लिया. सितारों से सजे इस कार्यक्रम में करीना कपूर ... Read more
NSA अजीत डोभाल की यात्रा से ड्रैगन खुश, चीन के नजरिये से समझिए क्यों इतना महत्वपूर्ण था ये दौरा
China India Relations: चीन-भारत संबंध नाजुक दौर से गुजर रहे हैं. NSA अजीत डोभाल (Ajit Doval) गुरुवार को चीन से लौटे तो चीन के विदेश मंत्रालय से लेकर इसके अखबारों और विश्वविद्यालयों तक में इसकी चर्चा हुई. जाहिर है चीन में इस यात्रा में बड़े स्तर पर नजर रखी जा रही थी और इसके सफल होने के लिए उसने प्रयास भी किए होंगे. चीन ने गुरुवार को कहा कि वार्ता के बाद दोनों देशों की तरफ से जारी किए गए इस वार्ता के विवरण “बहुत हद तक समान हैं.” ये हमारी व्यापक सहमति को उजागर करते हैं. विदेश मंत्रालय के ... Read more
पति अभिषेक बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन संग दिखीं ऐश्वर्या राय, बातचीत का वीडियो हुआ वायरल
ति अभिषेक बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन संग दिखीं ऐश्वर्या राय नई दिल्ली: बीते कुछ वक्त से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. कई मौकों पर बच्चन परिवार और ऐश्वर्या राय को अलग-अलग देखा गया. हालांकि इसको लेकर कपल ने अभी तक ऐसी किसी खबर पर सहमति नहीं जताई है. लेकिन अब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को एक साथ देखा गया है. इतना ही नहीं साथ में अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे. बच्चन परिवार का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल गुरुवार 19 दिसबंर को ... Read more
महाकुंभ में सफाईकर्मियों के बच्चों के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, 'विद्या कुंभ' के नाम से खोले स्कूल
प्रयागराज (उप्र) : संगम नगरी प्रयागराज में शुरू होने जा रहे महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) को भव्य और दिव्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं. इस भव्य आयोजन में स्वच्छता बनाए रखने के लिए महाकुंभ नगर में 15000 से ज्यादा सफाईकर्मियों और श्रमिकों की तैनाती की गई है. ये वो लोग हैं, जिनके ऊपर पूरे मेला क्षेत्र में साफ सफाई करने की पूरी जिम्मेदारी है. मेला क्षेत्र में पूरे देशभर से सफाई कर्मचारी और श्रमिक अपना फर्ज निभा रहे है. वहीं ऐसे श्रमिकों के बच्चों के लिए अब सरकार ने अनोखी पहल करते हुए इनके बच्चों को शिक्षा ... Read more
'संभल बीजेपी की प्रयोगशाला…' बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
नई दिल्ली: संभल में हो रहे विवाद और हिंसा की इकरा हसन ने कड़ी निंदा की है और इस पर बीजेपी को भी घेरने की कोशिश की है. उन्होंने कहा, “जिस तरह से संभल को प्रयोगशाला बना दिया गया है… किसी विपक्ष के नेता को और किसी जिम्मेदार नेता को वहां जाने नहीं दे रहे और रोजाना वहां का प्रशासन अपनी मन गढ़त कहानियों को लेकर सामने आ रहा है. वहां किसी को इंसाफ नहीं मिल पाया है सब परेशान है. लगातार निर्दोष लोगों को नामजद कर परेशान किया जा रहा है.” इकरा हसन ने कहै 1947 से पहले अलग-अलग ... Read more
बुजुर्ग को खड़े रखने वाले सरकारी कर्मचारियों को सीईओ ने दी स्टैंड अप सजा, यहां देखें Video
नोएडा ऑथोरिटी के कर्मचारियों को मिली ये सजा चर्चा का विषय बन गई है. नोएडा आवासीय प्लॉट विभाग के कम से कम 16 कर्मचारियों को स्कूलों के दिनों की याद आ गई. उन्हें अपने काउंटर पर लोगों को इंतजार कराने की सजा के रूप में 20 मिनट तक अपने ही काउंटर पर खड़े रहना पड़ा. ये ‘स्टैंड-अप’ सजा उन्हें नोएडा ऑथोरिटी के सीईओ डॉ. लोकेश एम की तरफ से दिया गया था. दरअसल, सीईओ लोगों को लंबे समय तक काउंटर पर इंतजार कराने के इन कर्मचारियों के व्यवहार से नाराज थे. नोएडा ऑथोरिटी में रोजाना सैकड़ों लोग किसी न किसी ... Read more