Category: Uncategorized
दुनिया टॉप 10: देश और दुनिया की दस प्रमुख खबरों को पढ़ें एक साथ
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी मंगलवार को पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर चीन जाएंगे. जरदारी चीन की यात्रा के दौरान चीनी नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंधों के व्यापक पहलुओं पर चर्चा करेंगे, जिसमें आर्थिक और व्यापार सहयोग, सुरक्षा सहयोग और अरबों डॉलर के आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 फरवरी से अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे जहां वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्यापार और रक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे. मामले के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने सोमवार को यह बताया. उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में मारे ... Read more
CSIR UGC NET 2024 दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी, 28 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगी परीक्षा
CSIR UGC NET 2024 दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी नई दिल्ली: CSIR UGC NET Dec Exam Schedule 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 28 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च 2025 तक चलेगी. परीक्षा दो पालियों में होगी- पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. हालांकि सीएसआईआर यूजीसी नेट 3 मार्च की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही होगी. CSIR ... Read more
CBSE Admit Card 2025: सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 15 फरवरी से परीक्षा, Download Link
नई दिल्ली: CBSE Class 10th, 12th Admit Card 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर मौजूद हैं. सीबीएसई ने 10वीं, 12वीं के रेगुलर और प्राइवेट दोनों ही छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रेगुलर छात्रों को एडमिट कार्ड अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त होंगे. सीबीएसई एडमिट कार्ड 2025: डाउनलोड लिंक सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं निजी छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना ... Read more
CBSE प्राइवेट कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड 2025 जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें
नई दिल्ली: CBSE 10th, 12th Private Candidates Admit Card: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं, 12वीं रेगुलर स्टूडेंट के साथ प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है. सीबीएसई एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.govin पर मौजदू है. प्राइवेट कैंडिडेट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से सीबीएसई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करना होगा. रेगुलर छात्रों को एडमिट कार्ड अपने स्कूल से प्राप्त होंगे. CBSE Private Candidates ... Read more
जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं में हार्ट डिजीज का रिस्क दोगुना, अध्ययन में हुआ खुलासा
सोमवार को हुए एक अध्ययन के अनुसार, जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं में दिल की समस्या का जोखिम एकल जन्म वाली महिलाओं की तुलना में दोगुना होता है. यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित शोध से पता चला है कि जुड़वां बच्चों की मां को जन्म के एक साल बाद हार्ट डिजीज के कारण अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम ज्यादा होता है. खासतौर से, उन लोगों में रिस्क और भी ज्यादा होता है जिन्हें गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति थी, जिसे प्रीक्लेम्पसिया भी कहा जाता है. अमेरिका में रटगर्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में ... Read more
Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के टिफिन में बनाएं टेस्टी और हेल्दी नूडल्स, नोट कर लें रेसिपी
Kid’s Lunchbox Recipe: रोटी से बनाएं टेस्टी नूडल्स. Kid’s Lunch Box Recipe: आज के समय में बच्चों को जंक फूड्स ज्यादा पसंद होते हैं. ऐसे में उनको हेल्दी और पौष्टिक चीजों का सेवन कराना हर मां के लिए एक मुश्किल टॉस्क बन गया है. घर पर उनको खाना खिलाना हो या फिर स्कूल के लिए टिफिन तैयार करना हो हर मां को यही टेंशन रहती है कि उनके लिए ऐसा क्या बनाएं जो हेल्दी होने के साथ ही उनको खूब पसंद आए और वो मजे से इसको खाएं. अगर आप भी अपने बच्चे के लंच को हेल्दी और पौष्टिक तत्वों ... Read more
महाकुंभ में बसंत पंचमी का अमृत स्नान करने का है प्लान तो जान लीजिए कैसे हैं इंतजाम
Mahakumbh Amrit Snan Basant Panchmi: प्रयागराज में बसंत पंचमी पर कड़े सुरक्षा इंतजाम हैं. Mahakumbh Amrit Snan Basant Panchmi : महाकुंभ में 3 फरवरी (सोमवार) को बसंत पंचमी का अमृत स्नान है. आखिरी अमृत स्नान को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी की है. बसंत पंचमी पर 3 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. आज और कल प्रयागराज में भारी वाहनों की एंट्री रोक दी है. मेले में 2 और 3 फरवरी को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है. 28 जनवरी से 5 फरवरी तक स्कूलों को बंद करने का आदेश पहले ही जारी कर दिया गया है. बाहर ... Read more
केजरीवाल का एजुकेशन मॉडल धोखा: दिल्ली सरकार पर बरसे अजय माकन
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद अजय माकन (Ajay Maken) ने दिल्ली में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला है. माकन ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र को बदहाल कर दिया. उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली सरकार ने दिल्ली के विकास को लेकर भ्रम का जाल बिछाया. मैंने शीला दीक्षित के कार्यकाल और वर्तमान सरकार के बीच अंतर को उजागर किया था. मैंने बताया कि कैसे दिल्ली के अस्पतालों में विशेष रूप से राष्ट्रीय राजधानी में प्रति बिस्तर दो मरीज हैं. मैंने यह भी बताया था कि अस्पतालों में एक्स-रे, ... Read more
'मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी है…', दिल्ली की रैली में पीएम मोदी
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को आरके पुरम पहुंचे. यहां एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि ‘आप दा’ के नेता अब पार्टी छोड़कर जा रहे हैं. ‘आप दा’ ने दिल्ली के 11 साल बर्बाद किए हैं और वो दिल्लीवासियों से झूठा वादा कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा, ” मैंने विकसित भारत के निर्माण के लिए चार स्तंभों को मजबूत करने की गारंटी दी थी – गरीब, किसान, नौजवान और नारी शक्ति. कल जो बजट आया है वो ... Read more
दिल्ली चुनाव: आंबेडकर नगर में उम्मीदवारों से ज्यादा PM मोदी और केजरीवाल की चर्चा, जानिए क्या है वोटर का मूड
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली की आंबेडकरनगर विधानसभा सीट (Ambedkar Nagar Assembly Seat) के मतदाताओं के लिए भारी जाम, खराब सड़कें और स्वच्छता जैसी बुनियादी समस्याएं प्रमुख मुद्दे हैं लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) की तारीख नजदीक आते-आते यहां मुख्य लड़ाई मोदी के ‘नाम’ और केजरीवाल के ‘काम’ में तब्दील होती नजर आ रही है. अनुसूचित जाति (एससी) के लिए सुरक्षित इस सीट पर पिछले दो चुनावों से आम आदमी पार्टी (आप) जीत हासिल करती रही है और इस बार भी पार्टी ने मौजूदा विधायक डॉ. अजय दत्त पर दांव लगाया है. उनकी हैट्रिक रोकने के लिए भाजपा ने ... Read more