Blog

विधानसभा की कार्यवाही 22 जुलाई सुबह 11 बजे तक स्थगित

जयपुर। राजस्थान विधानसभा की जारी कार्यवाही सोमवार 22 जुलाई सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कार्यवाही को स्थगित कर दिया।  इससे पहले आज दिन भर में ये कार्यवाही हुई खसरा स्थान बदलकर सरकारी जमीन पर किया कब्जा, सरकार के कलेक्टर को दी जांचराजस्थान विधानसभा में शनिवार को सदन की कार्यवाही ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से शुरू हुई। शनिवार को सदन चलने पर प्रश्नकाल नहीं हुआ। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के साथ शुरू हुई विधानसभा की कार्यवाही में भाजपा विधायक केसाराम चौधरी ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से मारवाड़ जंक्शन में भूमि पर अवैध कब्जे का ... Read more

एनर्जी-बूस्टिंग वर्कआउट गियर के साथ अपने दिन की शुरुआत करें, अभी अमेज़न से खरीदें

अपने दिन की शुरुआत एनर्जी के विस्फोट के साथ करने से आने वाली हर चीज़ के लिए दिशा तय हो सकती है. सुबह का वर्कआउट, जिसे अक्सर एक कठिन चुनौती के रूप में देखा जाता है, एक वाइब्रेंट और प्रोडक्टिव लाइफस्टाइल की आधारशिला बन सकता है. यह लेख सुबह के वर्कआउट को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के टॉप बेनिफिट्स पर प्रकाश डालता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आप अपने दिन की शुरुआत जोश और जीवन शक्ति के साथ करें. चाहे आप फिटनेस के प्रति उत्साही हों या अभी शुरुआत कर रहे हों, अमेज़ॅन आपकी यात्रा का समर्थन ... Read more

लाखेरी स्कूल: अव्यवस्था की किताबें खुली, मैदान पानी-पानी

लाखेरी। बूंदी जिले के लाखेरी बस स्टैंड के समीप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बना हुआ है, जो की काफी वर्षों से संचालित हो रहा है एवं वर्तमान में आदर्श विद्यालय की श्रेणी में आता है, किंतु शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय पर ध्यान नहीं देने के कारण इस विद्यालय के अंदर कई प्रकार की अव्यवस्थाएं देखी जा सकती है। इस विद्यालय में वर्तमान में 400 के लगभग छात्र व छात्राएं अध्यनरत है, इनको पढ़ाने के लिए मात्र 14 शिक्षक लगे हुए हैं, जो पर्याप्त नहीं है। इस विद्यालय में कुल 12 क्लास संचालित होती है, इस विद्यालय में सब्जेक्ट टीचर्स की ... Read more

प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति अटकी

जयपुर। प्रदेश के तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति लंबे समय से अटकी हुई है, जिसको अब वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कवायद करने की गुहार शिक्षक कर रहे है। जबकि प्रदेश में 2 लाख से ज्यादा तृतीय श्रेणी शिक्षक है। न्यायालय प्रकरण के कारण चार वर्ष से लम्बित तृतीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी पदोन्नति भी प्रिंसिपलों से जिला शिक्षा अधिकारी के समान ही अस्थाई वैकल्पिक के रूप से करने चाहिए। तृतीय श्रेणी से वरिष्ठ अध्यापक पदों पर डीपीसी के लिए तैयार सूची से वरिष्ठतम अध्यापकों की कार्य व्यवस्थार्थ अस्थाई पोस्टिंग की जानी चाहिए।  इस तरह से करनी होगी व्यवस्था राजस्थान प्राथमिक एवं ... Read more

मेरी फीस माफ या आपका पर्दाफाश…कठोर निवेदन करते हुए छात्र ने प्रिसिंपल को लिखा ऐसा लेटर, हंसते-हंसते हो जाएगा बुरा हाल

फीस के पैसे उड़ाए, फिर प्रिंसिपल को लिखा, ‘मेरी फीस माफ या आपका पर्दाफाश’ स्कूल के दिनों में हर बच्चे को एप्लीकेशन लिखने का टास्क मिलता है. चाहे परीक्षा हिंदी की हो या इंग्लिश की एप्लीकेशन तो लिखनी ही होती थी. कभी कभी बच्चे इन एप्लीकेशन में कुछ अजीबोगरीब सी बातें भी लिख दिया करते थे. लेकिन एक बच्चे ने तो एप्लीकेशन में हद ही पार कर दी. फीस न जमा करने का उसने बहुत फनी सा रीजन दिया. आप भी ये एप्लीकेशन पढ़िए और खुद ही तय करिए कि ये धमकी है या ब्लैकमेलिंग है. जिससे डर कर मास्टर ... Read more

एंटी वायरस ही है वायरस… एलन मस्क ने माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर डाउन की ऐसे उड़ाई खिल्ली

न्यूयॉर्क: अमेरिका की मल्टीनेशनल कॉर्पोरेशन और टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft Server Down) की क्लाउड सर्विसेज में शुक्रवार को दिक्कत आने से इसका सर्वर डाउन हो गया. इससे दुनियाभर के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है. सर्वर डाउन होने का असर बैंकिंग, एविएशन, ट्रेडिंग से लेकर एजुकेशन फर्म तक में देखा गया. माइक्रोसॉफ्ट आउटेज और सर्वर डाउन को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई. टेस्ला, स्पेसएक्स और X (ट्विटर) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने भी माइक्रोसॉफ्ट का मजाक उड़ाया है. दुनियाभर में क्यों डाउन हो गया माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर? क्राउडस्ट्राइक ने बताया बग फिक्स ... Read more

कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पर हुआ त्रिपक्षीय एमओयू

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आमजन को अत्याधुनिक हवाई सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्रम में कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट मील का पत्थर साबित होगा। इसके निर्माण से प्रदेश में ना केवल पर्यटन को गति मिलेगी अपितु शिक्षा एवं व्यापारिक गतिविधियों में भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान के लक्ष्य की प्राप्ति में विमानन क्षेत्र का विकास अहम है।  सीएम शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के विकास को लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नगरीय विकास विभाग एवं नागरिक उड्डयन विभाग के मध्य हुए त्रिपक्षीय एमओयू पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ... Read more

असर खबर का – बांसी-रामगंज मार्ग पर क्रॉसिंग नाली का लिया जायजा

भण्डेड़ा। भण्डेड़ा में गुरुवार को क्षेत्र के बांसी कस्बे में रामगंज मार्ग पर सड़क के एक तरफ की नाली का पानी दूसरी तरफ नाली में जाने वाले पानी की जगह पर मुख्य सड़क पर क्रॉसिंग की जगह पर जो नाली रखी हुई है। उसकी चौड़ाई कम होने से हो रही मोहल्ले सहित राहगीरों की समस्या का सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जाएजा लिया। मौके पर देखकर जल्द इस समस्या का उचित समाधान के लिए लोगों को आश्वासन भी दिया गया है। जानकारी अनुसार बांसी में आधी आबादी का बरसाती व मकानों की छतो का व्यर्थ का बहकर आनेवाले पानी ... Read more

बजट में निर्मला सीतारमण कर चुकी है उद्योगपतियों की बात, अमीरी-गरीबी की बढ़ती खाई पर उनके इरादे स्पष्ट नहीं : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अपना 7वां बजट पेश करेंगी और इसको लेकर वह उद्योगपतियों, बैंकर्स, किसान संगठनों से बात कर चुकी है, लेकिन देश में सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी, महंगाई और अमीर गरीब के बीच बढ़ती खाई है, जिसे कम करने के लिए उनके इरादे स्पष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यहां पार्टी मुख्यालय में कहा कि बड़ा संकट यह है कि देश की एक फीसदी आबादी के पास लगभग आधा संपत्ति है जिसके कारण गरीबी और अमीरी के बीच की खाई बढ़ रही है और बेरोजगारी का हल नहीं ... Read more

सड़कों पर उतरीं हल्द्वानी महिला डिग्री कॉलेज की छात्राएं! को-एजुकेशन का किया विरोध

हल्द्वानी. कुमाऊं के एकमात्र महिला कॉलेज इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में को-एजुकेशन शुरू किए जाने के विरोध में छात्राओं ने विरोध शुरू कर दिया है. साथ ही छात्राओं ने तहसीलदार सचिन कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भी भेजा है. छात्राओं ने कहा कि कॉलेज को को-एजुकेशन में तब्दील करना छात्राओं के साथ अन्याय है. जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. छात्राओं ने आरोप लगाया है कि अगर यहां भी को-एजुकेएशन शुरू कर दिया जाएगा, तो इसका हाल भी एमबीपीजी डिग्री कॉलेज के जैसा ही हो जाएगा. छात्राओं ने कहा कि ... Read more